राष्ट्रीय – Research Diary https://researchdiary.in Research Diary Tue, 14 Jul 2026 17:26:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://researchdiary.in/wp-content/uploads/2023/07/cropped-Research-Diary-Logo-32x32.jpeg राष्ट्रीय – Research Diary https://researchdiary.in 32 32 मंदिर चोरी : सनातन पर सबसे बड़ा कलंक https://researchdiary.in/mandir-chor/ https://researchdiary.in/mandir-chor/#respond Tue, 14 Jul 2026 17:26:02 +0000 https://researchdiary.in/?p=21700

By – Prem Pancholi   ।।

अगर मंदिरों में चोरी हो रही है तो यह बड़ा सवाल ही तो है। इसके अलावा जब हम हिन्दू संस्कृति पर बात करें तो मंदिरों में हो रही चोरी को हिंदू समाज क्या कहेगा। वे तो दिल खोलकर अपने धार्मिक मान्यताओं के स्थल पर दान करके आते है। तो फिर इस हरकत को क्या कहेंगे? साहब इसे चोरी ही कहेंगे। ताज्जुब हो कि अयोध्या मंदिर में हुई चोरी का मामला अभी चल ही रहा है कि बद्रीनाथ मंदिर में भी चोरी का खुलासा हो गया है।

आप और हम लोग इस बात पर कितना भरोसा करते है कि मंदिरों में चोरी हुई है। सामान्य तौर पर ऐसा कोई भी श्रद्धालु नहीं सोचेगा कि उनके पूजा स्थल में डाका पड़ गया है। या डाका पड़ने वाला है। यदि आम नागरिक के दिमाग में यह आ जाए कि उनके धार्मिक स्थलों पर उनके द्वारा दिया गया दान कभी भी चोरी हो जाएगा तो वे कभी भी मंदिर में दान या नगदी भेंट नहीं चढ़ाएंगे।

साहब यदि मंदिरों में चोरी हो ही रही है तो यह माना जाए कि मंदिरों की व्यवस्था देखने वाले लोग, मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग क्या इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है? यदि गंभीरता से ले रहे हैं तो चोरों पर राजनीति क्यों हो रही है। चोर तो चोर ही होता है। वह चाहे सरकारी मुलाजिम हो या कोई बड़ा धार्मिक परमात्मा हो। यदि शक की सुई चोर के रूप में हो गई तो चोर को चोर ही बोला जाए। या अमुक व्यक्ति प्रमाण सहित यह स्पष्ट कर दे कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जैसे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्पष्टीकरण दे रहे, खुलकर मीडिया के सामने आ रहे है।

साहब हमने कभी नहीं सुना कि मस्जिद, ईदगाह, गुरुद्वारा, बौद्ध मठों, ईसाईयों के प्रार्थना स्थलों में चोरी हुई हो। यह भी नहीं सुना कि हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को छोड़कर अन्य समुदायों के धार्मिक स्थलों पर भगदड़ मची हो। ऐसे कई उदाहरण हैं जो इस चोरी पर उसी समाज के लिए सवाल खड़ा कर रहे है, जिस समाज के लोग मंदिरों को एक विशेष और पवित्र स्थान मानते है। यह सही बात इसलिए है कि सनातन विचार वाले लोग मंदिरों की सभी सुविधाओं में सहयोग बावत बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है।

जनाब हम ही हैं जो मंदिरों में वीआईपी दर्शन की बात करते हैं। यह वीआईपी दर्शन सिर्फ हिंदुओं के मंदिरों से जुड़ा मिलता है। मंदिरों में प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है तो यह शिकायत भी हिंदुओं के धार्मिक स्थलों आती है।

अब आप कह रहे होंगे कि यह तो समाज विरोधी बाते बता रहा है। बिल्कुल थोड़ी देर के लिए ऐसा महसूस होता होगा। यहां मै उत्तराखंड के मंदिरों को जोड़ते हुए एक गांव के मंदिर का उदाहरण देता हूं। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के भंकोली गांव में महासू देवता का मंदिर है। वैसे भी यमुना टौंस घाटी में किसी न किसी गांव में महासू देवता का मंदिर मिल ही जाएगा। ताज्जुब यह है कि भंकोली गांव के महासू देवता के मंदिर को अनुसूचित जाति के लोग छू तक नहीं सकते। जबकि इसी मंदिर में जब पूजा लगती है तो इसी गांव के अनुसूचित जाति का व्यक्ति ढोल बजाता है। यदि ढोल नहीं बजेगा तो तब तक पूजा संपन्न नहीं होती है।

कहने का मतलब यही है कि यदि इस मंदिर में चोरी हो जाए तो किसने चोरी की यह भी इस कुव्यवस्था से स्पष्ट हो रहा है। जिन्होंने मंदिर को कब्जे में ले रखा है वही चोरी कर रहे होंगे न।

इसी तरह यदि देखा जाए तो मंदिरों की चोरी पर और कुव्यवस्था पर सनातन समाज वर्तमान की स्थितियों से अपमानित भी हो रहा है।

मंदिरों की कहानी लंबी है जनाब। आज मंदिर में हुई चोरी को लेकर हम आपसे चर्चा कर रहे है। इधर कई लोगों का मानना है कि जब नॉन हिंदू मंदिर में नहीं जा सकते तो चोरी भी उन्हीं लोगों ने की है जो मंदिर को जा रहे हैं और देर तक मंदिर में रहते है। कुछ लोग ऐसा भी सवाल उठा रहे है कि जब 14 फरवरी को प्यार का इज़हार करने वाले युवा बजरंग दल से डरे रहते हैं तो ये चोर इस दल से क्यों नहीं डरते? यह भी सोचने वाली बात है। सच यह है कि बजरंग दल और अन्य सामाजिक दल जब मंदिर वाले मामले में हर वक्त संवेदनशील दिखते है तो मंदिर में हुई चोरी पर ये संगठन एक बयान भी नहीं दे पा रहे है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर के अयोध्या मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में हुई चोरी सनातन समुदाय पर कलंक है। अब यदि हम ऐसा समझे कि इन मंदिरों में चोरी कैसे रुके, तो उस पर भी हम सभी को विचार करना चाहिए।

थोड़ी देर के लिए, हम यहां बात करेंगे गुरुद्वारा और बौद्ध मठ पर। यहां कभी भी किसी के लिए न तो पाबंदी है और ना ही इन जगहों पर भीड़ बढ़ती है। लोग जा रहे है, दर्शन कर रहे है। जब चाहे तब दर्शक आते जाते रहते है। कोई भी और किसी भी प्रकार का यहां आने वालो के चेहरे पर तनाव कतई नहीं दिखत है।

अब हम फिर चोरी पर बात करेंगे तो हम अपने आप को लोकतांत्रिक देश में नहीं पाएंगे। चोरों पर राजनीति करनी कितनी सही है कितनी गलत है यह तो समाज देख रहा है, समझ रहा है। मगर राष्ट्रीय स्तर के स्मारक एवं मंदिर यदि चोरो के अड्डे बन रहे हैं तो यह भविष्य के हिंदुस्तान के लिए बड़ा खतरा है। साथ ही यह भी कहा जाएगा कि जो लोग व्यवस्था, प्रबंधन में रह रहे हैं और उन्हीं पर चोरी का आरोप लग रहा है तो यह समझा जाएगा कि ये लोग स्वार्थी है और नकली सनातनी है।

]]>
https://researchdiary.in/mandir-chor/feed/ 0
एक्शनएड की पहल : जलवायु परिवर्तन के खतरे और समाधान पर चिंतन https://researchdiary.in/action-aid/ https://researchdiary.in/action-aid/#respond Fri, 05 Jun 2026 01:35:57 +0000 https://researchdiary.in/?p=21629

By – Prem Pancholi

 

सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था एक्शनएड एवं दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में “हिमालयी भविष्य की पुनर्कल्पना” विषय को लेकर तीन दिवसीय “हिमालयी एक्शन स्कूल” का आयोजन दून विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के नौ हिमालयी राज्यों के सरकारी प्रतिनिधि, नीतिगत विशेषज्ञ, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता तथा मीडिया व स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे है।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हिमालय में हो रहे विकास को लेकर एक बार फिर से सोचना पड़ेगा। विशेषकर हिमालय क्षेत्र में रह रहे स्थाई निवासियों को लेकर पृथक से एक मॉडल तैयार करना होगा। ताकि पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे और स्थाई निवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

यह बात भी चर्चा के दौरान सामने आई कि “हिमालयन एक्शन स्कूल” हिमालय की जैव विविधता के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में समाज और सत्ता के मध्य सेतु का कार्य करेगा।

कार्यशाला में चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समय में जब हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते पारिस्थितिक तनाव, दोहनकारी विकास और गहरी होती असमानताओं का सामना कर रहा है, इसलिए जरूरी है अब चर्चा से आगे बढ़कर सामूहिक चिंतन, एकजुटता और कार्रवाई के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा।

कार्यशाला में जानकारी दी गई कि इस स्कूल का आयोजन एक्शनएड द्वारा दून विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है, जिसमें पूरे हिमालयी क्षेत्र के शोधकर्ता, कार्यकर्ता और सामुदायिक नेताओ को एक साथ लेकर आयेंगे।

इस दौरान बताया गया कि इस कार्यक्रम के तहत ठोस परिणाम तैयार करना, नीतिगत फैसले, कार्य योजनाएँ आदि सहित एक सतत हिमालयी भविष्य फ्रेमवर्क शामिल हैं।

विभिन्न प्रदेशों से आये प्रतिनिधियों ने अपने अपने प्रदेश के पर्यावरणीय मुद्दों पर प्रस्तुतीकरण दिया है। इन प्रस्तुतियों में बताया गया कि हिमालय में पारिस्थितिक परिवर्तन तेजी से हुआ है, जिस कारण हिमालय नाजुक होता जा रहा है। ऐसी समस्याओं के समाधान बावत शासन, स्वायत्तता और स्थानीय नेतृत्व भी प्रभावित हुआ है। हिमालय में बढ़ते प्राकृतिक खतरों के कारण आजीविका, श्रम और सामुदायिक अर्थव्यवस्थाएँ गड़मडा गई है। अर्थात विकास, विस्थापन और पर्यावरणीय मसले न्याय संगत तरीके से नहीं सुलझाए जा रहे हैं।

कुलमिलाकर कार्यक्रम के प्रथम दिन “हिमालयी भविष्य की पुनर्कल्पना” के इस सामूहिक प्रयास को आकार देने और मजबूत करने की नितांत आवश्यकता बताई गई है।

इस अवसर बतौर मुख्यअतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि पर्यावरण संकट का सामना सबसे अधिक महिलाएं ही झेलती है। उन्होंने कहा कि समाज को एक साथ मिलकर प्राकृतिक संकटों का समाधान ढूंढना होगा। कहा कि इस कार्यशाला से जो भी संस्तुतियों होगी उन्हें वे सरकार तक पहुंचायेगी।

कार्यक्रम के प्रथम दिन विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वे अपनी विधान सभा में कुछ गांव में कार्बन क्रेडिट के लिए स्थानीय लोगों के साथ योजनागत कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह एक उदाहरण साबित होगा।

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ० सुनीता रतूड़ी ने कहा कि पर्यावरण के खतरों का असर स्वास्थ्य पर सबसे पहले पड़ता है, इसलिए सबसे पहले पर्यावरण संतुलन के लिए सामूहिक कार्य करने होंगे। एक्शनएड के कंट्री डायरेक्टर संदीप चाचरा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव वंचित समुदायों, वन पर आधारित रहने वाले लोगों, तथा घुमंतू समुदायों पर पड़ता है। अच्छा हो कि सरकारों को इस ओर एक संयुक्त योजना पर कार्य करें। नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री डॉ० विमला राय पौड़ियाल ने कहा कि विकास और पर्यावरण को देखते हुए विकास की संतुलित योजनाएं बनानी होगी।

इस दौरान टिकेंद्र सिंह परमार शिमला, भू वैज्ञानिक प्रो० एसपी सती, एक्शन एड संस्था के एसोसिएट डायरेक्टर खालिद चौधरी, महिला नेत्री हीरा जंगपांगी, सामाजिक कार्यकर्ता अरण्य रंजन, पर्यावरण कार्यकर्ता व वन अधिनियम के जानकार तरुण जोशी, द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट की डॉ० लिवलीन कहलोन, पर्यावरण कार्यकर्ता बच्ची सिंह बिष्ट, राम वांग्यरकपम मणिपुर, सलमा खुर्शीद लोक पर्यावरण परिषद जम्मू कश्मीर, पर्यावरण विज्ञानी सौम्य दत्ता, श्रवण कुमार आचार्य जेएनयू दिल्ली, डॉ० हर्ष डोभाल दून विश्वविद्यालय, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ० अतुल सती, पत्रकार लिंडा छकछुआक आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए है।
…………………………..
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कांडवाल, विशिष्ट अतिथि टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व विदेश मंत्री नेपाल डॉ० विमला राय पौड़ियाल, एक्शन एड के कंट्री डायरेक्टर संदीप चाचरा, एक्शन एड के एसोसिएट डायरेक्टर खालिद चौधरी ने किया है।

]]>
https://researchdiary.in/action-aid/feed/ 0
जलवायु परिवर्तन चर्चा : प्राकृतिक संसाधनों पर परंपरागत अधिकारों पर सरकारी कब्जा। https://researchdiary.in/actionaid/ https://researchdiary.in/actionaid/#respond Fri, 05 Jun 2026 01:26:41 +0000 https://researchdiary.in/?p=21627

By – Prem Pancholi

 

दून विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित “हिमालयी एक्शन स्कूल” कार्यक्रम के दूसरे दिन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सुशासन, रोजगार, पलायन और महिलाओं की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। देश-विदेश से आए विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने हिमालयी क्षेत्रों के समक्ष बढ़ती चुनौतियों तथा उनके समाधान पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में नागालैंड से आए डॉ. अंबा जमीर ने कहा कि उनके राज्य में पहले प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और विकास से जुड़े निर्णय समुदाय आधारित व्यवस्था के तहत लिए जाते थे तथा स्थानीय लोगों को मूल अधिकार प्राप्त थे। लेकिन वर्तमान समय में यह व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है, जिससे पारंपरिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।

नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री डॉ. विमला राय पौड़ियाल ने कहा कि नेपाल में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उपयोग के लिए परंपरागत नियम-कानून आज भी लागू हैं, लेकिन बदलती राजनीतिक व्यवस्थाओं के कारण इनमें बदलाव दिखाई दे रहे हैं, जिससे नए खतरे भी उत्पन्न हो रहे हैं।

आईएमआई से सेवानिवृत्त डॉ. रमेश नेगी ने आजादी के बाद की शासन व्यवस्थाओं की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय की विकास संबंधी सोच और वर्तमान व्यवस्था में बड़ा अंतर आ गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ते निजीकरण के कारण प्राकृतिक संसाधनों को अब सार्वजनिक हित के बजाय निजी स्वार्थ की दृष्टि से देखा जाने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में पर्याप्त धन उपलब्ध होने के बावजूद उसका योजनाबद्ध उपयोग नहीं हो पा रहा है।

प्राकृतिक संसाधनों के अध्येता डॉ. जीत सिंह सनवाल ने उत्तराखंड की वन पंचायतों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन वन पंचायतों के पास पहले व्यापक अधिकार थे, वे धीरे-धीरे समाप्त कर दिए गए हैं। इससे प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम बहुखंडी ने कहा कि उत्तराखंड की वन पंचायतों को सत्ता प्रतिष्ठानों ने अपनी बपौती समझ लिया है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों का सामना उत्तराखंड सहित अधिकांश हिमालयी राज्यों को करना पड़ रहा है। उनके अनुसार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए लोक परंपराओं और स्थानीय नियमों को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विकास के असमान भौगोलिक वितरण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी को इसके लिए जिम्मेदार बताया।

कार्यक्रम के दौरान श्रमयोग के अध्यक्ष डॉ. अजय जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता विद्याभूषण रावत, कुलदीप वर्मा, मोहम्मद मीर हमजा, रेनू ठाकुर, हीरा जंगपांगी, तरुण जोशी, सोनी शबनम, डॉ. शिवानी पांडे, डॉ. सालमन खुर्शीद सहित विभिन्न हिमालयी राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रहे खतरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

जबकि वक्ताओं ने यह भी बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के बढ़ते खतरों से सबसे अधिक प्रभावित हिमालय क्षेत्र की महिलाएं हो रही है। हिमालय क्षेत्रों में महिलाओं का अधिक कार्य प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है। अर्थात महिला आधारित योजनाओं का बड़ा आभाव दिखता है। महिला वक्ताओं ने यह भी सवाल उठाया कि इक्कसवीं सदी में भी महिलाएं किसान नहीं कहलाई जाती। यही वजह है कि महिलाओं के नाम पर मात्र 9 प्रतिशत जमीन है। वह भी ऐसी जमीन है जो खेती किसानी के काम नहीं आती। जबकि खेती किसानी का सर्वाधिक कार्य हिमालयी महिलाओं के कंधों पर निर्भर रहता है। यह सुझाव आया कि जब तक महिला केंद्रित विकास की योजनाएं नहीं बनती तब तक प्राकृतिक संसाधनों पर खतरे बढ़ते ही जाएंगे।

वक्ताओं ने हिमालयी क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, स्थानीय समुदायों की भागीदारी तथा पारंपरिक ज्ञान और व्यवस्थाओं को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए सतत विकास की आवश्यकता बताई।

………………………………………

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –
खालिद चौधरी
सह निदेशक
एक्शनएड एसोसिएशन
9455094764

हीरा जंगपांगी
एक्शनएड एसोसिएशन
9719577702

]]>
https://researchdiary.in/actionaid/feed/ 0
विश्लेषण : आखिर ज़ेन-जी (Gen-Z) पैसा क्यों नहीं बचा रही? https://researchdiary.in/financial-nihilism/ https://researchdiary.in/financial-nihilism/#respond Mon, 01 Jun 2026 03:22:16 +0000 https://researchdiary.in/?p=21614

फाइनेंशियल निहिलिज्म (Financial Nihilism): आखिर ज़ेन-जी (Gen-Z) पैसा क्यों नहीं बचा रही?

Dr. Nitin Upadhyay ।।

आजकल अक्सर सुनने को मिलता है—”आजकल के बच्चे सेविंग्स नहीं करते, बस उड़ाते हैं!” लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की साइकोलॉजी क्या है? इसे आज की भाषा में कहते हैं ‘फाइनेंशियल निहिलिज्म’ यानी आर्थिक शून्यवाद जहाँ युवाओं को लगता है कि पैसा बचाकर भी कुछ बड़ा हासिल नहीं होने वाला।

इसके पीछे 3 सबसे बड़े कारण हैं, जो आज की हकीकत हैं:

1. ‘रोटी, कपड़ा, मकान’ का सॉर्टेड होना (The Generation Gap)

आज का युवा या तो सेकंड जनरेशन का है या थर्ड जनरेशन का। उनके माता-पिता ने मेहनत करके लाइफ को एक बेस दे दिया है। बुनियादी ज़रूरतें रहने को घर, खाने को रोटी और पहनने को कपड़े के लिए इन्हें संघर्ष नहीं करना पड़ रहा। जब बुनियादी ज़रूरतें पहले से पूरी हों, तो पैसे बचाने की वो छटपटाहट या ‘सर्विस मोड’ अपने आप कम हो जाता है।

2. मकान तो वैसे भी नहीं बनने वाला…(The Affordability Crisis)

दूसरा ग्रुप वो है जिसके पास बैकअप नहीं है, लेकिन वो फिर भी पैसा नहीं बचा रहा। क्यों? क्योंकि आज के समय में प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट के दाम आसमान छू रहे हैं। एक आम सैलरी वाला युवा सोचता है “महीने के 5-10 हज़ार बचाकर भी मैं करोड़ों का फ्लैट कभी नहीं खरीद पाऊंगा। जब सबसे बड़ा गोल (मकान) ही पहुंच से बाहर है, तो इस पैसे को बचाकर क्या होगा? इससे अच्छा आज ही जी लो!”

3. न्यू-एज वित्तीय व्यवस्था और ‘Instant Gratification’
हमारा पूरा सिस्टम ही अब पैसे खर्च कराने के लिए डिज़ाइन है। पहले जेब से 500 का नोट निकलता था तो दर्द होता था। अब UPI से 15-20 रुपये की चाय-समोसा करते-करते दिन भर में कब बड़ा अमाउंट साफ हो जाता है, पता ही नहीं चलता। Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto… सिर्फ 10 मिनट में क्रेविंग पूरी! आपकी उंगलियों के एक क्लिक पर पैसा अकाउंट से बाहर चला जाता है ।इंस्टाग्राम रील्स पर दूसरों को घूमते, कैफे में खाते और ब्रांडेड चीज़ें खरीदते देख एक अजीब सा प्रेशर क्रिएट होता है। ऊपर से पुरानी स्कीम्स (FD, RD) में अब पहले जैसे रिटर्न भी नहीं रहे, जिसने सेविंग्स के मोटिवेशन को और कम कर दिया है।

ज़ेन-जी लापरवाह नहीं है, वो बस एक ऐसी दुनिया में जी रही है जहाँ कल की सुरक्षा से ज़्यादा आज का ‘एक्सपीरियंस’ मायने रखता है। क्योंकि उन्हें लगता है कि ‘कल’ वैसे भी बहुत अनप्रेडिक्टेबल है!

– आप इस बारे में क्या सोचते हैं? क्या वाक़ई सेविंग्स का तरीका और सोच बदल चुकी है? कमेंट्स में बताएं!

– फोटो तब की है जब हम अपने टाइम के जेन जी थे ।
कंटेंट जेमिनी द्वारा लिखा है हमारी प्रॉम्प्टिंग पर और फिर व्यापक एडिटिंग के बाद पोस्ट किया जा रहा है।

(लेखक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में उप निदेशक है।)

]]>
https://researchdiary.in/financial-nihilism/feed/ 0
यात्रा संस्मरण : जब एक 20 वर्षीय युवती सेल्फ स्टीक से अनजान थी, इस सवाल ने नए भारत के लिए नया सवाल खड़ा कर दिया। https://researchdiary.in/yatra-sansmaran-mumbai/ https://researchdiary.in/yatra-sansmaran-mumbai/#respond Wed, 27 May 2026 04:12:33 +0000 https://researchdiary.in/?p=21610

By – Prem Pancholi

यह यात्रा मेरी अन्य यात्राओं से भिन्न हो सकती है। क्योंकि यह यात्रा पैदल, बस और रेल के माध्यम से संपन्न हुई है। इसमें खास बात यह कि मेरे साथ इस यात्रा में मेरा सहपाठी जवाहर सिंह चौहान था, जिन्होंने इतनी लंबी यात्रा पहली बार की है और इस तरह से की है।

जब हम देहरादून से दिल्ली के लिए 12 मई को रवाना हुए तो हमारे पास दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली का रेल टिकट था। हरिद्वार से मुंबई और मुंबई से हरिद्वार तक आने जाने वाली रेल में तीन माह के बाद का टिकट भी वेटिंग में था। सो मेरी बेटी ने हमारा टिकट दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली तक का करवाया दिया था, जिनमें मात्र 15, 16 तक की वेटिंग थी।

हमे 13 मई की अल सुबह दिल्ली से मुंबई के लिए रेल से रवाना होना था। हम 12 मई को इसलिए देहरादून से चले कि यदि 12 मई का रात्रि तक रेल का कन्फर्म टिकट मिल जाए तो हम इस वेटिंग वाले टिकट को कैंसिल करवा देंगे।

इस तरह से हम देहरादून से बस पर सवार हुए। हम बस से जाते वक्त खतौली के पास पहुंचे तो मेरी बेटी का फोन आया कि पापा आप लोगों का 13 मई वाला टिकट कन्फ़र्म हो गया है। मैने जवाहर सिंह को कहा कि भाई टिकट कन्फर्म हो गया है पर आज रात को दिल्ली में ही स्टे करना होगा। हम रेलवे स्टेशन के पास ही एक कमरा ले लेते है। मगर दोस्त जवाहर सिंह ने कहा कि यदि रेलवे स्टेशन के अंदर ही ऐसी कोई डोरमेट्री टाइप मिल जाए तो गनीमत है। मैने कहा कि अब रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित वेटिंग रूम बने है जिसमें सिर्फ AC टिकट वाले ही जा सकते है और 20 से 50 रुपए प्रति घंटा के हिसाब से किराया चुकता करना पड़ता है। जबकि एक वेटिंग रूम 100 रुपए प्रति ढाई घंटे वाला भी है। जवाहर सिंह ने कहा कि हम 50 रुपए वाले प्रति घंटे के वेटिंग रूम में रुकते है। सुबह 5 बजे हमारी ट्रेन है तो हम वहां से साढ़े चार बजे निकल जाएंगे।

इस तरह हम सायं के पांच बजे दिल्ली ISBT पहुंचे, दिल्ली में हमारे पास बहुत समय था। इसलिए हम दोनों लाल किले घूमने चले गए। सांय के 5 बजे के बाद लाल किले में संग्रहालय बंद हो जाता है। इसलिए लाल किले में अंदर जाने का शुल्क 50 रुपए हो जाता है यदि संग्रहालय देखना होता है तो 80 रुपए प्रवेश शुल्क देना होता है। लाल किला चूंकि ऐतिहासिक महत्व का है तो यह पुरातत्व विभाग भारत सरकार के अधीन है।

खैर, हम देर रात्रि यानी 10 बजे तक लाल किले में घूमते रहे। उसके बाद भोजन किया और इस तरह हम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रात्रि के 11 बजे पहुंच गए। हमने 50 रुपए प्रति घंटा प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 500 रुपए वेटिंग रूम का चार्ज भुगतान किया। 13 मई की सुबह साढ़े चार बजे वेरिंग रूम से निकले और मुंबई जाने वाली रेल पर सवार हो गए। इस तरह हम 14 मई को सुबह 10 बजे मुंबई के बांद्रा ट्रेमिनल पहुंच गए। इधर हम 26 घंटे के रेल सफर में जिस व्यक्ति से भी मिले वह गैस, पेट्रोल आदि की समस्या का रोना ही रो रहा था।

साहब यह तो टिकट की कहानी रही। अब सफर कैसे कटा उससे भी अवगत करवाता हूं। हम जिस बस से देहरादून से दिल्ली जा रहे थे वे बस वाले रस्ते में खतौली के पास एक ढाबे में चाय नाश्ता के लिए रुकते हैं। मैने जवाहर सिंह को कहा कि क्या खाएंगे, जवाहर सिंह ने कहा कि दाल, भात, रोटी सब्जी। इसलिए मैने जवाहर सिंह के लिए एक डीलक्स थाली मंगवाई और अपने लिए एक डोसा मंगवाया। जिसका भुगतान मैने 600 रुपए किए। जवाहर सिंह ने पूछा कि इतना महंगा कैसे? रेस्त्रा वाले ने कहा कि भाई साहब आजकल गैस नहीं मिल रही है। 450 रुपए की डीलक्स थाली और 150 रुपए का डोसा है। इस तरह मात्र 600 रुपए ही होते है।

हम वापस बस में बैठे और महगाई आदि पर चर्चा होती गई। मैने अपने दोस्त जवाहर सिंह को कहा कि अब इन बसो के भीतर ही शौचालय बना हुआ है। शौच के लिए बस को कहीं रोकना नहीं पड़ता। सो मेरे दोस्त के लिए नई बात थी कि अब बस के अंदर ही शौचालय बना हुआ है? जैसे ट्रेन में होता है।

दिल्ली से जब मुंबई के लिए रवाना हुए तो एक दिन, एक रात तक का भोजन, चाय पानी ट्रेन के अंदर ही करना था। अन्य यात्रियों की भांति हमने भी ट्रेन के अंदर ही खाना मंगवाया जो 150 रूपये प्रति थाली थी। जवाहर सिंह ने इस दौरान चाय बिल्कुल नहीं पी। पानी भी बहुत कम पिया। मैने कहा पानी पीना चाहिए। जवाहर सिंह ने कहा कि वह आदतन पानी कम ही पिता है।

मुंबई में जब हम बांद्रा टर्मिनल में उतरे तो जवाहर सिंह ने स्टेशन पर ही एक सार्वजनिक पेयजल स्टैंड पर पानी पिया कहा कि यह तो नमकीन है। मैने कहा हम समुद्र के पास आ रखे है इसलिए यहां खारा पानी ही मिलेगा।

खैर, बांद्रा टर्मिनल से हम सीधे वाशी स्थित उत्तराखंड भवन आए। यहां पहुंचे और थोड़ा सुस्ताकर मैने काउंटर पर खड़ी महिला कर्मचारी को कहा कि एक कमरा खोल दीजिए। हम लोग “मुंबई कौथिग” के लिए आ रखे हैं। दिलचस्प यह है कि उत्तराखंड भवन के कुछ कर्मचारी बेहद मिलनसार है, कुछ बेहद अहंकारी है। मैने फिर कहा कि कहा मैं पत्रकार हूं, एक कमरा दे दीजिए। काउंटर पर बैठी लेडी कर्मचारी ने कहा कि पहले 5000 रुपए अग्रिम जमा कर दो। मैने कहा कर देंगे, हम मुंबई कौथिग के लिए आए हैं, अगले तीन दिन तक यहीं रुकेंगे आपको भुगतान कर देंगे। यह भी कहा कि कल हमारे पुरोला क्षेत्र के विधायक भी आ रहे हैं। मगर काउंटर पर बैठी लेडी कर्मचारी किसी भी प्रकार की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। 5000 रुपए अग्रिम जमा करने पर तुली रही। ऐसे बातचीत करते करते एक घंटा बीत गया। इतने में विधायक पुरोला का व्यवस्थाधिकारी को फोन आया होगा कि पत्रकार के लिए एक कमरा खोल दीजिए। उस लेडी कर्मचारी ने तत्काल ही काउंटर छोड़ दिया और एक युवा कर्मचारी को यह चार्ज थमा दिया। उक्त युवा कर्मचारी ने हमे कमरा दे दिया। अब साहब कमरे में न पानी रखा, न तौलिया दिया और न साबुन दिया गया। मैने सोचा कि पिछले वर्ष तो ऐसा नहीं था अब न मालूम उत्तराखंड भवन के ऐसे ही नियम कानून बन गए होंगे?

जबकि इस भवन में सभी प्रकार की सुविधाएं सरकार द्वारा करवाई गई।कमरे में लगा टीवी रिचार्ज के बिना नहीं चल रहा था। वाई फाई है पर कमरों में नहीं दिया जा रहा है। शौचालय/वाशरूम में साबुन रखने तक की ट्रे नहीं है। कह सकते हैं कि उत्तराखंड भवन मुंबई में सुविधा है मगर अव्यवस्था चरम पर है। इसके अलावा संपूर्ण इमारत जर्जर होती दिखाई दी है। इस आलीशान इमारत में जगह जगह दरारें हैं। इस इमारत को बने हुए पांच साल भी पूरे नहीं हुए। हालांकि बताया गया कि इस इमारत के सुदृढ़ीकरण के लिए जल्दी टेण्डर होने वाले है।

किंतु उत्तराखंड भवन की कैंटीन संचालित करने वाले युवा बहुत ही सूझ बूझ वाले है, शिष्ट हैं। अच्छा खाना और समय पर मांग के अनुसार खाने की चीजें पहुंचा देना इनकी योग्यता को दर्शाता है।

मैने जवाहर सिंह को कहा कि कल हम मुंबई की लोकल ट्रेन में बैठेंगे। अगली सुबह हम तैयार होकर अपने क्षेत्र के कंडारी गांव निवासी मुंबई में सफल कारोबारियों में सुमार बड़े भाईजी गजेंद्र गौड़ से उनके कार्यालय मिलने गए। उन्होंने ने भी सबसे पहले भोजन करवाया। कहा कि वहां पर रात्रि विश्राम क्यों? यहां आ जाओ, इसी गेस्ट हाउस में रुको, जब तक मुंबई में हो।

उसके बाद हम गेटवे इंडिया गए, जहां से हम देर रात्रि उत्तराखंड भवन मुंबई वाशी पहुंचे। मुंबई की लोकल ट्रेन की खास बात यही है कि आप लोकल ट्रेन में 15 रुपए में मुंबई घूम सकते है। जबकि यदि हमे ठाणे से वाशी टैक्सी से आना था तो उसका किराया 800 रुपए और यदि बस द्वारा आना था तो उसका 50 रुपए भाड़ा था, सो हमने लोकल ट्रेन ही मुफीद समझी, जिसका भाड़ा प्रति व्यक्ति 15 रुपए अदा किए।

मुंबई शहर में हमे कोई भी रुका हुआ, आराम करते हुआ नजर नहीं आया, क्या महिला, क्या पुरुष, क्या बच्चे, सभी दौड़ते हुए एक ट्रेन से उतरते हुए दूसरी ट्रेन में सवार होते हुए नजर आए है।

इसके अलावा मुंबई में अपार्टमेंट संस्कृति के साक्षात् दर्शन हो गए। अब तो झुग्गी झोपड़ियां भी अपार्टमेंट में तब्दील होती नजर आयी है। 20 मंजिल से लेकर 50 मंजिल और उससे अधिक मंजिल अपार्टमेंट हमने देखे है। ऐसा नहीं कि मुंबई में झुग्गी झोपड़ी नहीं है। जब आप लोकल ट्रेन में सफर करेंगे तो कई जगह झुग्गी झोपड़ियां भारी मात्रा में दिखेगी। लोकल ट्रेन का मजा यहां नए लोगों इसलिए आता है कि कई बार यह ट्रेन समुद्र के ऊपर से गुजरती है। वैसे भी लोकल ट्रेन ही मुंबई में यातायात की ऐसी सेवा है जो समय पर आपको यथा स्थान पहुंचा देती है। हालांकि इस ट्रेन में सीट मिल भी जाती है अधिकांश इस लोकल ट्रेन में लोग खड़े और भारी भीड़ के बीच झूलते ही नजर आते है।

इस दौरान हमे भोजन बहुत महंगा लग रहा था। हमने पूछा भी कि भोजन इतना महंगा क्यों है। जबाव मिला कि “कुकिंग गैस” की भारी किल्लत है।यहां भी 450 रुपए की एक थाली, और एक पाव भाजी 120 रुपए की मिल रही थी। जबकि पिछले वर्ष पाव भाजी 65 रुपए की थी। मगर यहां के ऑटो रिक्शा वाले इतने ईमानदार हैं कि आपसे वाजिब भाड़ा ही लेंगे। वे अपने ऑटो रिक्शा पर मीटर के हिसाब से भाड़ा लेते है जो वाजिब होता है।

गेटवे इंडिया पर गए तो मेरे दोस्त जवाहर सिंह का मन प्रफुल्लित हो उठा। मैने कहा ये अरब सागर है जिसे हम किताब में पढ़ते है। जवाहर सिंह ने कहा कि सच में ये अरब सागर है? मैने कहा गूगल से पूछ लो, वह बता देगा। जब हम गेटवे इंडिया पहुंचे तो वहां पर इस वक्त “लाइट एंड साउंड शो” चल रहा था, जो नियमित चलता है, निःशुल्क होता है। यहां कुछ हजार कुर्सियां लगी है। मगर जो जहां खड़ा है वहीं से लोग इस शो को जरूर देखते है। क्योंकि कुर्सियां खाली मिलती ही नहीं। 57 की क्रांति से लेकर वर्तमान तक के भारत के सफर को यहां इस “लाइट एंड साउंड शो” में प्रस्तुत किया जाता है। सच में यह शो देखने लायक है। यह अनुभव भी मेरे दोस्त के लिए नया ही था।

गेटवे इंडिया पर एक नई बात मुझे सुनने को मिली। जब मैं अपने मोबाइल को सेल्फ स्टिक पर रखकर वीडियो सूट कर रहा था तो पास में एक युवती ने पूछ लिया कि अंकल ये क्या चीज है। क्या ये मोबाइल पर पहले से ही फिट रहता है। मैने उस युवती को पूछा कि तुम्हारी उम्र क्या है उसने कहा कि अभी वह 20 साल की है और ऐसा उसने पहली बार देखा। मैने उसे सभी कुछ समझाया कि कहाँ मिलता है किस काम आता है आदि आदि। उसने कहा कि अंकल आप भी चल रहे है, हम इस पानी के जहाज में बैठ रहे हैं। मैने कहा नहीं बेटा तुम अभी इसमें बैठकर क्या करोगी? अभी तो रात का समय है। एलिफेंटा बंद है समुद्र भी नहीं दिखाई देगा। वह लड़की नहीं मानी अपनी मम्मी के साथ दौड़कर क्रूज में बैठ गई। इस लड़की के सवाल से मेरे मन में एक और सवाल कौंधता गया कि आज भी भारत का गांव समाज विकास की मुख्य धारा से अच्छी तरह नहीं जुड़ पाया। इसलिए कि जब एक 20 वर्षीय युवती स्टिक के बारे में नहीं जान पाती तो हम नए भारत के बारे में क्या सोच सकते हैं। इस संस्मरण को पढ़ने वाले इस पंक्ति पर जरूर मुझे कुछ सुझाएं।

दोस्त जवाहर सिंह को सादा भोजन मात्र रोटी दाल भात ही चाहिए। मैने कहा पाव बड़ा, पाव भाजी, या अन्य फास्ट फूड खाते है। कहता है कि बिल्कुल नहीं। यही नहीं बड़े और अच्छे होटल का भोजन भी जवाहर सिंह को पसंद नहीं आता था।

खैर हमने तीन दिन तक वहां खूब भ्रमण किया। जुहू, गेटवे इंडिया, अंधेरी, इस्कॉन मंदिर आदि आदि घूमे। सांय को हम रोज नवी मुंबई स्थित सानपाड़ा सेक्टर 5 में मुंबई कौथिग देखने पहुंच जाते थे।

लाखों में एकत्र होते उत्तराखंडी प्रवासियों ने कौथिग में खूब रंग जमाया। साथ साथ पंडाल में पहुंच रहे अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया जा रहा था।

अब साहब हमे वापसी आना था तो 18 वाली टिकट कैंसिल हो गई। मेरी बेटी ने 19 की टिकट बनाई वह भी कैंसिल हो गई। फिर मेरी बेटी ने मुंबई से बड़ौदा तक की टिकट बनाई। जो गाड़ी सूबेदारगंज (यूपी) जाने वाली है। यह ट्रेन भी कोटा होते हुए आती है। मेरी बेटी ने कहा पापा अब कोई टिकट नहीं बन रही है रिग्रेड लिखा आ रहा है। आप उसी ट्रेन में आ जाना या बस में कोटा तक आ जाना। कोटा से दिल्ली तक टिकट मिल गई है जो टिकट कन्फर्म भी हो गई थी। बड़ौदा से कोटा लगभग 600 किमी है। बस का सफर कठिन लग रहा था। खैर हमारे साथ ट्रेन में जो लोग बैठे थे सभी सूबेदारगंज जाने वाले ठहरे। सभी मुख में “पान गुटखा” रख के साथ साथ बतिया भी रहे थे और थूका थाकी भी कर रहे थे।

उस ट्रेन में 90 फीसदी सवारी महिलाओं सहित गुटखा और पान मसाला चबाने वाले ही थे। पर अच्छे व्यवहारिक लोग भी थे। अब यह ट्रेन कोटा तक थी। किंतु हम बड़ौदा नहीं उतरे।

यानी यह बात 19 तारीख की है। ट्रेन तीन घंटे लेट चल रही थी, यह ट्रेन बड़ौदा सांय के 6 बजे पहुंचने वाली थी मगर बिलम्ब होने के कारण बड़ौदा स्टेशन पर रात्रि के नौ बजे पहुंची। मैने टीटी को कहा कि हमारा टिकट रतलाम तक बना दो और एक सीट दे दो। हम दोनों एडजस्ट कर लेंगे। फिर मैने कहा कि यह ट्रेन कोटा कब पहुंचेगी,? टीटी ने कहा कि सुबह चार बजे। मैने कहा कि अब हमारा टिकट कोटा तक का ही बना दो, मैने अपना परिचय भी दिया। मगर टीटी नहीं पिघला, बजाय टीटी महाशय ने बीच का रास्ता निकाला कि बड़ौदा से कोटा तक की दो जनों की सिल्फर क्लास वाली टिकट 1688 रूपये की है। तुम मुझे 1000 रुपये दो और S6 वाले डिब्बे में 46, 47 नंबर की सीट पर बैठ जाओ। उसने मुझे बाकायदा अपने टैबलेट पर चार्ट दिखाया कि इस सीट की टिकट कैंसिल हो चुकी है। यहां बैठ जाओ कोटा तक कोई भी आपको परेशान नहीं करेगा। उक्त टीटी का नम्बर मैं यहाँ पेस्ट कर रहा हूं (TT मुंबई सूबेदारगंज एक्सप्रेस फोन नम्बर 9752485886)। मैने अपना परिचय देने के साथ उसे 1000 रुपए दिये। टीटी महाशय ने फटक से 1000 रुपए अपने जेब में घुसेड़ दिए। मैने टीटी को कहा कि वे प्रमाण के तौर पर हमे कुछ तो दे दें। टिकट दो, या कुछ रसीद अथवा प्लेटफार्म टिकट, कुछ तो देना होगा। टीटी ने कहा कि कोटा में तुम जैसे ट्रेन से उतरोगे तुम्हे कोई परेशान नहीं करेगा। अपना नम्बर मुझे दे दिया कि जो भी तुम से पूछ ताछ करेगा उस कर्मचारी की बात उनसे करवा देना।

मै इसलिए भी कह रहा था कि रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट कोई पकड़ा गया तो कानूनी जुर्म है। यदि हम पकड़े जाते तो बहुत अधिक जुर्माना भरना पड़ता और कानूनी कार्यवाही अलग से। फिर क्या था सीट मिल गई बड़ौदा से ही सो गए और अगली रात्रि की अल सुबह चार बजे हम उठ गए। ट्रेन भी कोटा में प्लेटफार्म पर पहुंच चुकी थी।

कोटा से हम दोनों जनशताब्दी से दिल्ली तक आए यानी यह ट्रेन चीयरकार थी। यह अनुभव भी मेरे दोस्त के लिए नया था।

जब हमारी टिकट 18 मई वाली कैंसिल हो गई, तब हमने सोचा कि आज हम अपने क्षेत्र के कंडारी गांव निवासी मुंबई में सफल उद्यमी गजेंद्र गौड़ जी के गेस्ट हाउस क्यों न जाएं। हम एक रात गौड़ साहब के गेस्ट हाउस रुके। उन्होंने हमारी जो मेहमाननवाजी की उसे हम ताउम्र नहीं भूल सकते।

इसके अलावा सदा की भांति मुंबई पहुंचते ही मैं बड़े भाई सुभाष गौड़ को फोन करता ही हूं। इस दौरान मैने उन्हें 14 मई की जगह 17 मई को फोन किया। उन्हें मालूम था कि प्रेम यहां पहुंच रखा है। वह भी मेरे फोन का इंतजार कर रहे थे। मैने जैसे 17 मई को उन्हें फोन किया कि भाईजी आज “मुंबई कौथिग” में मिलते है, उधर से उन्होंने कहा कि तू 14 मई से कहां है। आज तुझे याद आ रही है। कहा कि “कौथिग” में पहुंचते ही मुझे मिल। सुभाष गौड़ भी मुंबई में सफल कारोबारियों में प्रतिष्ठित नाम है। सो ऐसा ही हुआ। 17 मई को “मुंबई कौथिग” का अंतिम दिन था। पूर्व तय अनुसार मैं सबसे पहले बड़े भाई सुभाष गौड़ से मिला। अपने दोस्त जवाहर सिंह को भी परिचय करवाया। गौड़ भाईजी ने कहा कि तुम मुंबई कौथिग घूमो रात्रि का भोजन साथ करेंगे, वह पुरोला के विधायक से मिलते है। मुंबई कौथिग के अंतिम दिन के मुख्य अतिथि पुरोला के युवा विधायक दुर्गेश्वर लाल थे। कौथिग के समापन के बाद मैं भाईजी सुभाष गौड़ से पुनः मिला और उन्होंने ने भी हम सभी की जो मेहमाननवाजी की है उसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए यहां मुश्किल है। साथ साथ एक आम का बॉक्स भी दिया कि इसे घर ले जाना।

मुंबई यात्रा इसलिए मेरे लिए यादगार रहती है कि बड़े भाईजी गजेंद्र गौड़, बड़े भाईजी सुभाष गौड़ का मै हमेशा ऋणी हूं। वे इतना प्यार देते है जिसे मैं कभी भी शब्दों में नहीं गूंथ सकता हूँ। यहां मुंबई स्थित हमारे तियां गांव के रोशन बहुगुणा, कंडारी गांव के सुनील गौड़ और अन्य दर्जनों साथी रहते है। यह सभी अपना अपना काम छोड़कर मुझे मिलते है, जब तक मैं मुंबई में रहता हूं तब तक साथ रहते है। धन्यवाद रवाई, जौनपुर, जौनसार, गोडर खाटल क्षेत्र के प्रवासी भाइयों आप सदैव मेरे जेहन में रहते है। मै आप सभी का ऋणी हूं।

]]>
https://researchdiary.in/yatra-sansmaran-mumbai/feed/ 0
मुंबई कौथीग़ के मंच पर बेहद भावनात्मक भाषण रहा पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर का https://researchdiary.in/mumbai-kauthig/ https://researchdiary.in/mumbai-kauthig/#respond Mon, 18 May 2026 09:44:03 +0000 https://researchdiary.in/?p=21578

By – Prem Pancholi ।।

मुंबई कौथीग के मंच पर उत्तरकाशी की सबसे पहले नंबर की विधानसभा पुरोला से आए दुर्गेश्वर लाल ने प्रवासी उत्तराखंडायों को संबोधित किया।

उन्होंने न कोई अपनी गतिविधि, ना अन्य राजनीतिक भाषण दिया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडायों से निवेदन किया कि इस जनप्रतिनिधि को आप सभी प्रवासी उत्तराखंडायों का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने मुंबई में रह रहे अपनों से कौथीग़ के मंच से भी अपनी निजी बात साझा की है।

उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जमीनी स्तर से आते हैं। उनके परिवार का कहीं से कहीं तक भी राजनीतिक परिचय नहीं था। लेकिन पुरोला विधानसभा की जनता ने सोचा कि पिछले 20 सालों से वे थके हारे जैसे राजनीतिक रंगों से रंगे हुए जनप्रतिनिधियों को ढो रहे हैं। इसलिए उन्होंने दुर्गेश्वर को चुना। और, यही नहीं आगे भी पुरोला की विधानसभा का आशीर्वाद उन पर बना रहेगा।

उन्होंने अपने भाषण में कई भावनात्मक बातें कही है। कहा कि जिस जगह पर वह आज खड़ा है यह जगह भी उनकी विधानसभा की सम्मानित जनता ने उन्हें बना कर दी है। उन्होंने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने जनप्रतिनिधि होने का प्रस्तुतीकरण जनता के मध्य करके दिखाएंगे ऐसा उनका संकल्प है।

उन्होंने अपने 4 साल के कार्यकाल के बारे में कहा कि 2 साल तो उन्हें सीखने में ही लग गए। की, सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ काम करना कि स्तर पर होता है। अगर कहें तो उन्हें अभी विकास के कामों को करने का अनुभव सिर्फ 2 साल का है। उन्होंने यह भी कहा कि पुरोला विधानसभा सबसे विकट और सीमांत विधानसभा है। जहां आज भी सड़के हैं लेकिन सड़कों की हालत ठीक नहीं थी। जिन्हें ठीक करने में वह जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह अपनी विधानसभा में “शिक्षा और स्वास्थ्य” को लेकर विशेष कार्य करना चाहते हैं। प्रवासी उत्तराखंडायों को संबोधित करते हुए कहा कि वह उनके कार्यों की जानकारी उनकी विधानसभा के लोगों से ले सकते हैं।

उन्होंने सभी प्रवासी उत्तराखंडायों को प्रणाम करते हुए कहा कि उनके लिए यहां बड़े गौरव का दिन है कि मुंबई कौथीग में संपूर्ण उत्तराखंड दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि सागर के किनारे हिमालय खड़ा हो गया है। यहां जो आदर सत्कार आप लोग अतिथियों का करते हैं वह कभी ना भूलने वाला पल होता है। यह भी कहा कि अब वह हर साल मुंबई कौथीग में आकर आप सब लोगों का आशीर्वाद लेंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास इस समय युवा कंधों पर है। क्योंकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री “युवा” हैं और लगातार दौड़ते रहते हैं। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी नहीं पहुंचते हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार आज उत्तराखंड राज्य में एक विशेष स्थान पा चुकी है।

]]>
https://researchdiary.in/mumbai-kauthig/feed/ 0
आप कहीं भी रहे जनगणना अपने पैतृक गांव में कराएं – सुबोध उनियाल https://researchdiary.in/subodh-uniyal/ https://researchdiary.in/subodh-uniyal/#respond Sun, 17 May 2026 17:18:42 +0000 https://researchdiary.in/?p=21574

By – Prem Pancholi

 

मुंबई कौथीग 2026 के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इस आयोजन की जहां भूरी भूरी प्रशंसा की है वही उनका उत्तराखंड प्रेम स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डियों से विनम्र आग्रह किया कि आप और हम कहीं भी रहे मगर इस वर्ष हो रही जनगणना में आपकी और हमारी गणना हमारे गांव पहाड़ में होनी चाहिए। बजाय आप वोट कहीं भी दे दें। यह हम सभी को अनिवार्य रूप से करना होगा। ताकि भविष्य में होनी वाली परिसीमन से पहाड़ की विधानसभा सीटें कम न हों। दरअसल श्री उनियाल का यह बयान कोई राजनीतिक बयान नहीं था, यह उनके उत्तराखंडी होने का भान करवा रहा था।

कुलमिलाकर यदि सभी जनप्रतिनिधि ऐसा अभियान चलाएं तो उत्तराखंड में बहुत कुछ हो सकता हई।

]]>
https://researchdiary.in/subodh-uniyal/feed/ 0
गलगोटिया कांड : जहां कुंए में पहले से ही भाँग डाल दी गई हो?. https://researchdiary.in/prabhat-dabral/ https://researchdiary.in/prabhat-dabral/#respond Fri, 20 Feb 2026 05:29:11 +0000 https://researchdiary.in/?p=21179

– गलगोटिया को क्यों गरिया रहे हो? …उसकी क्या गलती है – वो बेचारे तो डंका बजा रहे थे।

 

By – Prabhat Dabral 

सवाल ये नहीं है कि इतना बड़ा फ़्रॉड सरकारी तंत्र पकड़ क्यों नहीं पाया. सवाल ये है कि इतना बड़ा फ़्रॉड करने की हिम्मत कैसे हो गई।

इसीलिए न कि झूठ और फरेब इस सत्ता का स्थाई भाव बन गया है. हर कोई “डंका बजाने “ में एक दूसरे से होड़ ले रहा है. सब जानते हैं कि झूठ बोलना अब शर्म की बात नहीं रही.

पूरा सत्ता प्रतिष्ठान झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका दिया गया है.

जिस देश में प्रधानमंत्री ग़ाज़ियाबाद में एक चाय वाले को गंदे नाले की गैस से चाय बनाते अपनी आँखों से देख रहे हों …

जहां का रेलमंत्री बेशर्मी से कह रहा हो कि जिस रफ़्तार से हमारी बुलेट ट्रेन बन रही है उसे देखकर जापानी भी आश्चर्यचकित हो रहे हैं….

जहाँ पौराणिक दैवी चमत्कारों को विज्ञान की उपलब्धि बताया जा रहा हो …

जहाँ का मीडिया पाकिस्तान के “शहरों पर बमबारी और क़ब्ज़े “ की ख़बरें लाइव दिखा रहा हो …

जहां के नेता विदेशी चश्मा, घड़ी, जूते, बेल्ट पहनकर स्वदेशी का राग अलाप रहे हों..

जहाँ गौहत्या पर प्रतिबंध का राग अलापते हुए गौमांस निर्यात के कीर्तिमान गढ़े जा रहे हों…

जहाँ की बड़ी बड़ी कंपनियां चीन / कोरिया से मंगाए कल पुर्जे जोडकर “मेड इन इंडिया “ का राग अलाप रही हों..

वहां ये मामूली सा झूठ क्या मायने रखता है … भाई ने कुंए में ही भाँग डाल दी है.

]]>
https://researchdiary.in/prabhat-dabral/feed/ 0
इतिहास के पन्नो से : फिरोज गांधी ने जब अपने ससुर यानी नेहरू जी को सदन में मजबूर कर दिया। https://researchdiary.in/nehru-ji-and-firoj-gandhi/ https://researchdiary.in/nehru-ji-and-firoj-gandhi/#respond Mon, 16 Feb 2026 02:12:41 +0000 https://researchdiary.in/?p=21142

By – keshar singh bisht

. युगांतक लखन राणा
फिरोज गांधी भारतीय राजनीति के इतिहास के वे ‘दामाद’ थे, जिन्होंने ससुराल में सोफ़े पर बैठकर चाय पीने के बजाय, ससुराल की ही ईंट से ईंट बजाना बेहतर समझा।
फिरोज गांधी का जीवन किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट से कम नहीं था। एक पारसी लड़का, एक कश्मीरी पंडित लड़की के प्यार में पड़ता है। पिता (नेहरू जी) को लगा कि लड़का थोड़ा ज्यादा ही ‘क्रांतिकारी’ है, लेकिन इंदिरा जी अड़ गईं। अब नेहरू जी ठहरे लोकतंत्र के पुजारी, तो बेटी की ‘तानाशाही’ के आगे झुकना पड़ा।
सबसे मजेदार बात तो ‘गांधी’ सरनेम की है। आज के व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी वाले भले ही कुछ भी कहें, लेकिन फिरोज जहांगीर ‘घांडी’ से ‘गांधी’ इसलिए बने क्योंकि उन्हें महात्मा गांधी के आदर्शों से प्यार था। हालांकि सच ये भी है कि प्रयागराज के एक मस्जिद में फिरोज गांधी का कब्र आज भी है !
उन्होंने नेहरू को ‘ससुर’ और गांधी को ‘नाम’ के रूप में चुना—एक ने उन्हें सत्ता के गलियारे दिए, दूसरे ने उन गलियारों में आग लगाने की हिम्मत!

कल्पना कीजिए, आज के दौर में कोई दामाद अपने ससुर की कंपनी के घोटालों की फाइलें लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दे? फिरोज गांधी ने 1957 में यही किया था। नेहरू जी तब देश के निर्विवाद नायक थे, लेकिन फिरोज ने संसद में खड़े होकर मुंद्रा कांड की ऐसी परतें खोलीं कि नेहरू जी को समझ नहीं आ रहा था कि वे सदन के नेता के रूप में जवाब दें या ससुर के रूप में गुस्सा करें।
मुंद्रा कांड (1957): LIC का वो ‘पहला पाप’
यह कांड फिरोज गांधी की राजनीति का शिखर था। यह वह समय था जब नेहरू का नाम ही कानून था, लेकिन फिरोज ने दिखाया कि लोकतंत्र में ‘जनता का पैसा’ किसी भी रिश्ते से ऊपर है।
हरिदास मुंद्रा नाम के एक शातिर सट्टेबाज ने नेहरू सरकार के कुछ अधिकारियों और वित्त मंत्री टी.टी. कृष्णमाचारी के साथ मिलकर एक योजना बनाई। LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम), जो उस समय जनता के भरोसे का प्रतीक था, उसे मजबूर किया गया कि वह मुंद्रा की छह डूबती हुई कंपनियों के रद्दी शेयर खरीदे।
16 दिसंबर 1957 को संसद में फिरोज गांधी ने जब फाइलें खोलीं, तो सन्नाटा पसर गया। उन्होंने तीखा व्यंग्य करते हुए पूछा— “क्या यह सरकार का काम है कि वह सट्टेबाजों के कचरे को जनता की गाढ़ी कमाई से साफ करे?”
यह शायद इतिहास का पहला उदाहरण था जहाँ डाइनिंग टेबल पर बैठा व्यक्ति (दामाद) सुबह संसद में जाकर अपने ही मेजबान (ससुर) की सरकार का ‘कबाड़ा’ कर रहा था। मुंद्रा कांड ने नेहरू को इतना मजबूर कर दिया कि उन्हें अपने सबसे प्रिय वित्त मंत्री की बलि देनी पड़ी और सट्टेबाज मुद्रा को जेल भेजना पड़ा
उन्होंने LIC के पैसे के दुरुपयोग को ऐसे पकड़ा जैसे कोई अनुभवी जासूस। नतीजा? वित्त मंत्री का इस्तीफा हो गया और ससुर-दामाद के बीच डिनर टेबल पर सन्नाटा छा गया। फिरोज गांधी ने साबित किया कि “ससुराल गेंदा फूल” हो सकता है, लेकिन भ्रष्टाचार “कांटों की सेज” ही होगा।

टेल्को (TELCO) विवाद: पूंजीवाद पर प्रहार
फिरोज गांधी केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि ‘कॉर्पोरेट लूट’ के भी सख्त खिलाफ थे। 1950 के दशक में टाटा की कंपनी TELCO (अब टाटा मोटर्स) रेलवे के लिए स्टीम इंजन बनाती थी।
* विवाद की जड़: फिरोज गांधी ने संसद में डेटा के साथ साबित किया कि TELCO जो इंजन बना रही है, उसकी लागत बहुत कम है, लेकिन वह सरकार से इसकी वसूली ‘सुनार की दुकान’ वाले भाव में कर रही है।
* गंभीर विश्लेषण: उन्होंने तर्क दिया कि जब देश गरीबी से लड़ रहा है, तब एक निजी कंपनी को ‘पब्लिक एक्सचेकर’ (सरकारी खजाने) से इतना मोटा मुनाफा क्यों दिया जा रहा है?
* परिणाम: उनके इस तेवर ने सरकार को मजबूर किया कि वह रेलवे इंजनों की कीमतों की समीक्षा करे। यह फिरोज गांधी ही थे जिन्होंने भारतीय राजनीति को सिखाया कि “देशभक्ति का मतलब सरकार की जी-हुजूरी करना नहीं, बल्कि जनता के पैसे की चौकीदारी करना है।”
3. फिरोज गांधी एक्ट: पत्रकारों का ‘अभय दान’
अगर आज भारत के पत्रकार संसद की कार्यवाही को खुलकर लिख पाते हैं, तो इसका श्रेय फिरोज गांधी को जाता है।
* व्यंग्यपूर्ण विडंबना: फिरोज खुद एक पत्रकार थे और वे जानते थे कि सच लिखना कितना ‘महंगा’ पड़ता है। 1956 में उन्होंने एक कानून पास करवाया जिसने प्रेस को सुरक्षा दी।

फिरोज गांधी एक्ट (1956) उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी। उससे पहले अखबार वाले डरते थे कि कहीं संसद की बात छापने पर जेल न हो जाए। फिरोज ने कहा—”जनता ने हमें भेजा है, तो जनता को पता होना चाहिए कि हम वहां मूंगफली छील रहे हैं या काम कर रहे हैं।” विडंबना देखिए, जिस आज़ादी के लिए पति ने लड़ाई लड़ी, उसी को पत्नी (इंदिरा जी) ने 1975 में ‘इमरजेंसी’ के संदूक में बंद कर दिया। फिरोज गांधी अगर उस समय होते, तो शायद अपनी ही पत्नी की सरकार के बाहर ‘धरने’ पर बैठने वाले पहले व्यक्ति होते।

हँसी-मजाक से इतर, फिरोज गांधी का व्यक्तित्व बहुत गहरा और गंभीर था। वे केवल एक ‘विद्रोही’ नहीं थे, वे एक बेहद पढ़ा-लिखा और मेहनती सांसद थे। वे आंकड़ों के जादूगर थे।
उन्होंने सत्ता के सबसे करीब रहकर भी सत्ता की चापलूसी नहीं की।
फिरोज और इंदिरा का रिश्ता किसी ग्रीक ट्रेजेडी (Greek Tragedy) जैसा था। वे एक-दूसरे से प्यार तो करते थे, लेकिन फिरोज की ‘आजाद खयाली’ और इंदिरा की ‘सत्ता की मजबूरी’ के बीच एक गहरी खाई थी।
आज के दौर में जहाँ लोग ‘टिकट’ के लिए अपनी विचारधारा बदल लेते हैं, फिरोज गांधी ने अपनी विचारधारा के लिए अपना ‘घर’ (तीन मूर्ति भवन) तक छोड़ दिया और एक छोटे से सरकारी बंगले में रहने चले गए।

फिरोज गांधी को इतिहास ने थोड़ा भुला दिया। शायद इसलिए क्योंकि वे “फिट” नहीं बैठते थे। न वे पूरी तरह कांग्रेस के ‘दरबारी’ बन पाए, और न ही विपक्ष के ‘मोहरे’। वे बस एक ‘गांधी’ थे, जो अपनी पत्नी के सरनेम में तो अमर रहे, लेकिन अपनी आवाज़ में थोड़े अनसुने रह गए। फिरोज गांधी शायद दुनिया के इकलौते ऐसे दामाद थे जिन्हें “प्रधानमंत्री आवास” (तीन मूर्ति भवन) में रहना रास नहीं आया। वे उस सोने के पिंजरे को छोड़कर अपने छोटे से सरकारी बंगले में चले गए, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री का ‘दामाद’ कहलाने से ज्यादा गर्व ‘रायबरेली का सांसद’ कहलाने में था।
इतिहास का सबसे क्रूर मजाक यह है कि उनकी मृत्यु के बाद, उनकी अपनी पत्नी इंदिरा गांधी ने 1975 में इसी कानून का गला घोंट दिया। फिरोज ने जिस ‘कलम’ को आज़ाद किया था, उनकी अर्धांगिनी ने उसी कलम की स्याही सुखा दी।

उनकी मौत 48 साल की उम्र में हुई। शायद उनका दिल इतना बड़ा था कि उसमें नेहरू की नाराजगी, इंदिरा का प्रेम और देश के घोटालों का बोझ—तीनों एक साथ नहीं समा सके।
फिरोज गांधी वह ‘टॉर्च’ थे जिसने अंधेरे में उजाला तो किया, लेकिन उस उजाले में सबसे पहले टॉर्च पकड़ने वाले का ही हाथ जला। वे भारतीय राजनीति के वह ‘आज़ाद पंछी’ थे जिसने पिंजरे (सत्ता) के अंदर रहकर भी अपनी चोंच मारना नहीं छोड़ा।

]]>
https://researchdiary.in/nehru-ji-and-firoj-gandhi/feed/ 0
दिल्ली विश्वविद्यालय में जोर पकड़ने लग गई है UGC सोशल इक्विटी रेगुलेशन्स लागू करने की मांग https://researchdiary.in/ugc-act/ https://researchdiary.in/ugc-act/#respond Sun, 15 Feb 2026 07:29:41 +0000 https://researchdiary.in/?p=21132

– AISA – All India Students’ Association का मानना है कि जब वंचित लोग बराबरी की बात करते हैं, तो जातिवादी ताकतें खुद को पीड़ित बताने लगती हैं।

– हालिया मामला दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंसा और रुचि तिवारी की भूमिका का है।

………….

दिल्ली विश्वविद्यालय में UGC सोशल इक्विटी रेगुलेशन्स लागू करने की मांग को लेकर जो प्रदर्शन हुआ है उसे कुछ राजनीतिक दल और राजनीतिक दलों के नजदीकी मीडियाकर्मी हमला” बताकर पेश कर रहे हैं। यह बात कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रेश मैखुरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है।

उन्होंने जानकारी दी कि रुचि तिवारी नाम की एक महिला, जो खुद को पत्रकार बताती हैं, प्रदर्शन के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश कर रही थीं। अब वे खुद को पीड़िता बता रही हैं। दूसरी ओर, AISA की कार्यकर्ता अंजलि और नेहा को लगातार बलात्कार और जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।

श्री मैखुरी ने स्पष्ट कहा कि जब-जब दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित समुदाय अपने सम्मान और बराबरी की बात करते हैं, तब-तब जातिवादी ताकतें उल्टा खुद को पीड़ित बताने लगती हैं। मंडल आंदोलन के समय भी यही हुआ था, की बराबरी की मांग करने वालों के खिलाफ नफरत फैलाई गई थी।

दरअसल हुआ क्या  – 

1. 12 फरवरी को AISA द्वारा आयोजित समता उत्सव के दौरान आर्ट्स फैकल्टी में इतिहासकार एस. इरफान हबीब पर ABVP के गुंडों ने हमला किया। प्रो. हबीब RSS का इतिहास लेखन जाति व्यवस्था को स्वीकार नहीं करती, संबंधी विषय पर बोल रहे थे। तभी सभा के दौरान पत्थर फेंके गए और पानी से भरी डस्टबिन सार्वजनिक बैठक में फेंकी गई। इसके बावजूद आयोजकों और वक्ता ने शांति बनाए रखी और कार्यक्रम जारी रखा। हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनके वीडियो AISA द्वारा सार्वजनिक किए गए, जिन्हें व्यापक रूप से देखा और निंदा की गई।

2. UGC नियमावली पर लगी रोक के कारण SC/ST/OBC समुदायों के छात्रों और शिक्षकों में व्यापक आक्रोश है। 13 फरवरी को अखिल भारतीय वंचित अधिकार दिवस के तहत देशभर के 100 से अधिक परिसरों में UGC नियमावली लागू करने की मांग उठी। इसी क्रम में आर्ट्स फैकल्टी में विभिन्न संगठनों और आंदोलनों के छात्रों ने एक शांतिपूर्ण और संगठित सार्वजनिक सभा आयोजित की।

3. सभा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उकसाने और अराजकता फैलाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

4. स्वयं को पत्रकार बताने वाली रुचि तिवारी, जो UGC नियमावली के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों में लगातार उकसावे की भूमिका निभाती रही हैं, अपने साथ कई लोगों को लेकर वहां पहुँचीं। उन्होंने दलित पत्रकार नवीन को निशाना बनाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। नवीन के अनुसार, AISA की कार्यकर्ता अंजलि और नेहा ने हस्तक्षेप करते हुए रुचि तिवारी को पुलिस के हवाले करने की कोशिश की।

5. इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में रुचि तिवारी नवीन पर हमला करती और अंजलि को मुक्का मारती दिख रही हैं, जिससे अंजलि गिर जाती हैं। दूसरे वीडियो में अंजलि और नेहा रुचि तिवारी को पकड़कर पुलिस के पास ले जाने की कोशिश कर रही हैं। दूसरा वीडियो जातिवादी तंत्र द्वारा बिना आवाज़ के प्रसारित किया जा रहा है, क्योंकि आवाज़ के साथ स्पष्ट सुना जा सकता है— “मार के भागी है ये, इसको पुलिस के पास लेकर जाना है।”

6. तमाम व्यवधानों के बावजूद सार्वजनिक सभा शाम 5 बजे शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुई।

7. शाम 6:30 बजे अंजलि और अन्य AISA कार्यकर्ता मॉरिस नगर थाने में रुचि तिवारी और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुँचे। वहां पहले से ही एक भीड़ मौजूद थी, जिसने अंजलि को पहचान कर थाने के अंदर उनका पीछा किया। पुलिस ने AISA कार्यकर्ताओं को एक छोटे कमरे में ले जाकर बंद किया, जबकि लगभग 50 लोगों की भीड़ ने गालियाँ दीं और बलात्कार व हत्या की धमकियाँ दीं। लगभग 4 घंटे तक चार AISA कार्यकर्ता थाने के अंदर घिरे रहे।

8. दिल्ली विश्वविद्यालय के सामान्य छात्र और AISA कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोग भी मॉरिस नगर थाने के बाहर एकत्र हुए। पुलिस 200 से अधिक जातिवादी गुंडों की भीड़ को नियंत्रित करने में असफल रही। कई वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि भीड़ “गोली मारो सालों को” और “ब्राह्मणवाद ज़िंदाबाद” जैसे नारे पुलिस की मौजूदगी में लगा रही थी। घंटों तक धमकियाँ और डराने का सिलसिला जारी रहा।

9. रात लगभग 12 बजे पुलिस ने भीड़ को हटाया और AISA कार्यकर्ताओं की शिकायत दर्ज की गई। कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया और अंजलि का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट) कराया गया।

दिल्ली विश्वविद्यालय में जोर पकड़ने लग गई है UGC सोशल इक्विटी रेगुलेशन्स लागू करने की मांग

इंद्रेश मैखुरी का आरोप है कि दक्षिणपंथी सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया द्वारा लगातार छात्राओं के खिलाफ झूठी नाराटिव चला रही है, इसके कारण उन छात्राओं को लगातार मारपीट भरी धमकी दी जा रही है। साथ ही, आंदोलन को भी बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि समानता की मांग को जातिवादी और स्त्री-विरोधी भीड़ से नहीं दबाया जा सकता!

उन्होंने कहा कि AISA न्यायप्रिय लोगों से अपील करता है कि इस नफरत भरी नाराटिव का प्रतिरोध करें और विश्वविद्यालयों में वंचित समुदायों की गरिमा और समानता की मांग का समर्थन करें!

नोट – यह संपूर्ण जानकारी और वक्तव्य जननेता इंद्रेश मैखुरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी प्रसारित की है।

]]>
https://researchdiary.in/ugc-act/feed/ 0