highlightseveryone – Research Diary https://researchdiary.in Research Diary Tue, 21 Jul 2026 14:59:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/researchdiary.in/wp-content/uploads/2023/07/cropped-Research-Diary-Logo.jpeg?fit=32%2C32&ssl=1 highlightseveryone – Research Diary https://researchdiary.in 32 32 230867523 गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट https://researchdiary.in/jotsinggh-bisht/ https://researchdiary.in/jotsinggh-bisht/#respond Tue, 21 Jul 2026 14:59:33 +0000 https://researchdiary.in/?p=21719

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट

Harish Thapliyal   ।।

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरडब्ल्यूडी) के उपाध्यक्ष उत्तराखंड सरकार जोत सिंह बिष्ट ने सोमवार को विकासखंड सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को उनका वास्तविक लाभ मिल सके।

बैठक में अधिशासी अभियंता योगेंद्र कटारिया को निर्देश देते हुए जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता ही सरकार की योजनाओं की सफलता का आधार है।

उपाध्यक्ष ने खंड विकास अधिकारी कैलाश रमोला को भी निर्देशित किया कि विकासखंड स्तर पर तैनात सभी कनिष्ठ अभियंता (जेई) अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि केवल कागजी प्रगति पर्याप्त नहीं है, बल्कि मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्य अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से पूरे किए जा सकते हैं। जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त सुझावों और शिकायतों का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, समय सीमा का पालन करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ एवं उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण हो सके। इस दौरान प्रमुख रणवीर महंत ने RWD के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट का स्वागत किया। बैठक में ग्राम प्रधान बगोड़ी Devraj Bisht सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि Ranveer Panwar समेत ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
https://researchdiary.in/jotsinggh-bisht/feed/ 0 21719