Iatr – Research Diary https://researchdiary.in Research Diary Sun, 11 Oct 2026 08:54:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://researchdiary.in/wp-content/uploads/2023/07/cropped-Research-Diary-Logo-32x32.jpeg Iatr – Research Diary https://researchdiary.in 32 32 हिमालय एक जीवंत सांस्कृतिक और कृषि विरासत का क्षेत्र है – किशोर उपाध्याय https://researchdiary.in/iatr-amit-upadhyay/ https://researchdiary.in/iatr-amit-upadhyay/#respond Sun, 11 Oct 2026 05:14:26 +0000 https://researchdiary.in/?p=22021

Pooja thapliyal and rajesh thapliyal
Pooja thapliyal and rajesh thapliyal

– हिमालय एक जीवंत सांस्कृतिक और कृषि विरासत का क्षेत्र है – किशोर उपाध्याय
– इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेनिंग एंड रिसर्च ने दिया इस वर्ष ‘कृषि उद्यमी सम्मान 2026’।

IATR
IATR

By – Prem Pancholi

पिछले चार सालो से इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेनिंग एंड रिसर्च संस्थान देहरादून में युवा कृषको, बागवानो के प्रोत्साहन बावत सम्मान समारोह आयोजित करती आई है। इस वर्ष भी संस्थान ने ‘सतत हिमालय के लिए युवा कृषि उद्यमी’ सम्मान से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है।

टिहरी के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री व ग्लोबल हिमालय के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुख्यअतिथ्या में यह सम्मान तीन भागो में दिया गया है। जो क्रमशः ‘युवा कृषि उद्यमी सम्मान, शिक्षा गौरव सम्मान, मेधावी सम्मान प्रदान किया गया है। 30 युवाओं को दिया गया यह सम्मान अपने आप में अनोख था। इसलिए कि जिन तीन युवाओं को ‘युवा कृषि उद्यमी’ सम्मान दिया गया है वे कृषि और बागवानी के क्षेत्र में कीर्तिमन स्थापित कर चुके है। शिक्षा गौरव सम्मान ऐसे शिक्षको दिया गया जो कृषि बागवानी के लिए अपने छात्रों को तैयार करते है तथा मेधावी और प्रेरक सम्मान ऐसे छात्रो व शोधार्थियों दिया गया जो अपने कैरियर के साथ साथ कृषि बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

उल्लेखनीय हो कि ‘सतत हिमालय के लिए युवा कृषि उद्यमी’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे वक्ताओं ने एक तरफ कार्यक्रम की सराहना की और दूसरी तरफ कार्यक्रम में पंहुचे युवा कृषि उद्यमीयों के कार्यो को भविष्य का ‘फल’ बताया है। जबकि कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की है। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का मंच वैज्ञानिक अनुसंधान, व्यावहारिक कृषि, शिक्षा और उद्यमशीलता के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। किया।

कार्यक्रम को किशोर उपाध्याय अध्यक्ष ग्लोबल हिमालयन यूनियन एवं विधायक टिहरी गढ़वाल, पद्मश्री डॉ. प्रेमचंद शर्मा, डॉ. जे.एम.एस. तोमर प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं विभागाध्यक्ष भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून, कुलदीप गैरोला पूर्व अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा उतराखण्ड, विजय जड़धारी प्रसिद्ध किसान, पर्यावरणविद्, लेखक एवं बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता, तथा डॉ. एच.एल. उपाध्याय पूर्व कुलसचिव हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने संबोधित किया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि हिमालय केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक और कृषि विरासत का भी क्षेत्र है। उन्होने युवाओं को प्रेरित किया कि कृषि को केवल परंपरा नहीं माने बल्कि आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता के सशक्त माध्यम के रूप में अपनायें।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेनिंग एंड रिसर्च के कार्यकारी अधिकारी अमित उपाध्याय ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में युवा कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर यह कार्यक्रम हर साल आयोजित होता है। डॉ. जे.एम.एस. तोमर ने मृदा एवं जल संरक्षण, वानिकी और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर अपने शोध अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में संसाधनों का सतत प्रबंधन ही कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता का आधार है। उन्होंने अपने शोध पत्रों को भी जिक्र किया है।

पर्यावरविद् व बीज बचाओं आन्दोलन के जनक विजय जड़धारी ने बारहनाजा पद्धति और पारंपरिक बीज संरक्षण पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सैकड़ों पारंपरिक बीज किस्मों को बचाकर हम न केवल जैव विविधता की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दौर में खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं। उनका वक्तव्य चिपको आंदोलन से लेकर बीज बचाओ आंदोलन तक उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा रही।

कुलदीप गैरोला ने शिक्षा और सही मार्गदर्शन को उद्यमिता की नींव बताया। पद्मश्री डॉ. प्रेमचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होने अपने मूल गांव में अनार की भगवा किस्म खेती की है। उन्होंने जैविक बागवानी से अपनी सफलता की कहानी इस कार्यक्रम में साझा की है। कहा कि युवा उद्यमियों को बड़े सपने देखने चाहिए और छोटे संसाधनों से कार्य की शुरुआत करनी चाहिए।

– कृषि उद्यमी सम्मान 2026

राजेश थापलियाल एवं श्रीमती पूजा थापलियाल यानि थपलियाल दम्पति देवभूमि नेचुरल्स फ्रूट प्रोडक्ट्स के मार्फत स्थानीय फल संसाधनों के मूल्य संवर्धन और ग्रामीण आजीविका सृजन में उनके अवाछनीय योगदान है। इसी तरह उत्तरकाशी की श्रीकोट निवासी दीपिका कैंतुरा का दीप मशरूम फार्म है। आधा दर्जन उत्पादन इकाइयों, 3000 ऑयस्टर और 2000 बटन मशरूम बैग के साथ उन्होंने मशरूम उत्पादन को कृषि विविधीकरण का सशक्त मॉडल बनाया है। जबकि देहरादून के चकराता क्षेत्र के कांडी गाँव निवासी राजवीर सिंह ने गौरा वैली ऑर्चर्ड्स की स्थापना की है। 2000 से अधिक सेब, आलूबुखारा और पर्सिमन के पौधों के साथ उच्च मूल्य बागवानी का उनका मॉडल हिमालयी फल उद्यमिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे कर्मयोगियों को इस कार्यक्रम में ‘कृषि उद्यमी सम्मान 2026’ से नवाजा गया है।

– शिक्षा गौरव सम्मान

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों को ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया है। जो क्रमशः वी. के. ओझा, डॉ. मनीषा फोगाट (देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय), डॉ. राजेंद्र प्रसाद (उत्तरांचल विश्वविद्यालय), डॉ. अलका आर्या (अल्पाइन ग्रुप), डॉ. राकेश नेगी (बीएफआईटी), डॉ. गरिमा कौशिक (जीआरडी), डॉ. प्रेरणा (डीडी कॉलेज), मनीष कुमार (हरि ओम सरस्वती कॉलेज), डॉ. शंभू प्रसाद (शिवालिक विश्वविद्यालय), डॉ. विजय (तुलाज़ विश्वविद्यालय), नीलमणि (शिवांश फार्म) और डॉ. के.डी. पुरोहित (गढ़वाल विश्वविद्यालय) सम्मिलित रहे हैं। इसी तरह कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेनिंग एंड रिसर्च के उन शोधार्थी छात्रों और प्रेरणादायी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया है।

इस तरह शिक्षक, विद्यार्थी, शोधार्थी और मेधावी छात्रों को निम्नानुसार सम्मान से नवाजा गया है –

MERITORIOUS STUDENTS –

College Name: Suresh Gyan Vihar University – Jaipur

– Tanushee Patidar

– Himanshu Mali

– Kasak Kanwar

– Maruti Nandan

– Nagendra Singh Shekhawat

College Name: Uttaranchal University – Uttarakhand

– Anjali Rawat

– Kanhaiya Kumar

College Name: HIT – Uttarakhand

– Yashika

College Name: IIMT – Meerut

– Priyanshu Kumar

College Name: Tula’s University – Uttarakhand

– Sakshi Rawat

College Name: Alpine Group of Institutes– Uttarakhand

– Priyanshu Rana

College Name: DD College – Uttarakhand

– Preeti

College Name: BSM – Roorkee

– Gouri Chaudhary

College Name: RMPPG – Gurukul Narsan, Haridwar

– Anshul Singh

– Manjeet Shah

ASPIRING STUDENT AGRIPRENEURS – KUS 2026

Recognizing Young Innovators in Agriculture and Allied Enterprises

As part of Krishi Udyami Samman (KUS) 2026, we are proud to recognize aspiring student agripreneurs who are transforming their knowledge, creativity, and entrepreneurial spirit into promising ventures in agriculture and allied sectors.

  1. Mr. Suraj Bhatt

Venture: Brother Mushrooms
Location: Mukhem, Tehri Garhwal, Uttarakhand

  • Engaged in mushroom cultivation and production.
  • Applying scientific knowledge and modern cultivation techniques to improve production practices.
  • Developing mushroom cultivation as a promising agricultural enterprise.
  1. Mr. Ayush Raturi

Venture: Shri Sunder Agro Farms
Location: Chakurusera, Pilkhi, Tehri Garhwal, Uttarakhand

  • Promoting agricultural enterprise development through an agro-farm-based venture.
  • Representing the entrepreneurial potential of young people in hill agriculture.
  1. Ms. Gayatri

Startup: Gayatri Himorgano
Brand: Our Organic Superfood Startup

  • Developing an organic and superfood-focused startup.
  • Promoting opportunities in health-oriented products, organic value addition, and sustainable food entrepreneurship.
  1. Mr. Tushar

Company: Lavender Trade Pvt. Ltd.
Location: Indirapuram, Ghaziabad, Uttar Pradesh

  • Associated with mushroom cultivation and beekeeping activities.
  • Mushroom units: 4
  • Bee colonies: 10
  • Exploring opportunities in diversified agricultural enterprises and allied farming activities.
  1. Mr. Md. Shamim

University: Suresh Gyan Vihar University
Venture: BLOOMSTORE
Locations: Jaipur, Rajasthan, and Darbhanga, Bihar

  • BLOOMSTORE is a horticulture and gardening venture focused on creating vibrant green spaces in homes, workplaces, and other environments.
  • Offers a range of premium plants, gardening essentials, and expert gardening solutions.
  • Promotes greener surroundings through horticulture, sustainable landscaping, and plant-based enterprise development.
  1. Mr. Aditya Kumar

Institution: Alpine Group of Institutes, Uttarakhand
Venture: Avni Pest Control Services
Designation: Proprietor

  • Provides pest inspection, general pest control, and pest-management services.
  • Supports agriculture-related activities through relevant services, tools, and equipment.
  • Demonstrates an entrepreneurial approach to field operations, customer service, and agricultural support solutions.
  1. Ms. Bhumika Chauhan

University: Uttaranchal University, Uttarakhand
Enterprise: Shri Garud Agro Corporation
Brand: UNT Naturals
Location: Pratapgarh, Uttar Pradesh

  • Associated with beekeeping since 2017, with honey collection from diverse floral sources, including multiflora, ajwain, litchi, and jamun.
  • Promotes value addition to Indian gooseberry (amla), a significant commercial crop of the region.
  • Produces amla-based products, including amla candy, pickles, juice, and barfi.
  • Represents the potential of beekeeping, diversified honey production, and fruit-based processing in strengthening agricultural entrepreneurship.
  1. Mr. Chandra Prakash
IATR
IATR

हिमालय एक जीवंत सांस्कृतिक और कृषि विरासत का क्षेत्र है – किशोर उपाध्याय

]]>
https://researchdiary.in/iatr-amit-upadhyay/feed/ 0
पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण https://researchdiary.in/iatr/ https://researchdiary.in/iatr/#respond Sat, 06 Jun 2026 02:58:12 +0000 https://researchdiary.in/?p=21635

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के महत्व से कराया अवगत।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IATR), देहरादून में पौधारोपण एवं “पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री रेनचंद शर्मा जी उपस्थित रहे। उनके सानिध्य में परिसर में मोरिंगा/सहजन के पौधों का रोपण किया गया। पद्मश्री शर्मा ने बताया कि मोरिंगा बहुउपयोगी औषधीय गुणों से भरपूर है। इसे अधिक से अधिक संख्या में रोपित किया जाना चाहिए और अपने दैनिक आहार में किसी न किसी रूप में शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह अत्यंत पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक घर और संस्थान में पंच पल्लव – आम, पीपल, बरगद, पाकड़/गूलर, अशोक – अवश्य लगाने चाहिए। पंच पल्लव का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है और यह मानसिक शांति तथा धार्मिक कार्यों के लिए अति उत्तम माना जाता है।

गोष्ठी के दौरान छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर अपने विचार रखे और चर्चा की कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से हम व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर कैसे बच सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में IATR के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित उपाध्याय ने पद्मश्री रेनचंद शर्मा जी का आभार व्यक्त किया। श्री उपाध्याय ने कहा कि मोरिंगा को उत्तराखंड में एक व्यावसायिक गतिविधि के रूप में अपनाया जाना चाहिए। इससे विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकते हैं और उन्हें वैश्विक स्तर पर व्यापारिक रूप से प्रचारित एवं विक्रय किया जा सकता है। उन्होंने मोरिंगा के व्यावसायिक दृष्टिकोण एवं उपयोगिता को विस्तार से समझाया।

समापन पर सभी छात्रों ने IATR परिसर में 60 पौधों का रोपण किया और संकल्प लिया कि वे अपने घरों एवं गांवों में मोरिंगा के प्रति जागरूकता फैलाएंगे तथा इसे अपने आहार में अधिक से अधिक शामिल करेंगे।

इस कार्यक्रम में IATR की सदस्या लतिका, राणा क्षेत्री, रियासना, वैशाली थापा एवं सुमन सहित संस्थान के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

]]>
https://researchdiary.in/iatr/feed/ 0