Vinsar publishing – Research Diary https://researchdiary.in Research Diary Thu, 22 Oct 2026 00:55:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://researchdiary.in/wp-content/uploads/2023/07/cropped-Research-Diary-Logo-32x32.jpeg Vinsar publishing – Research Diary https://researchdiary.in 32 32 किताब कौतिक : 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा। https://researchdiary.in/kitab-kautik-2026/ https://researchdiary.in/kitab-kautik-2026/#respond Thu, 22 Oct 2026 00:52:54 +0000 https://researchdiary.in/?p=22071

By – Prem Pancholi

 

23 से 25 अक्टूबर 2026 तक दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक।

 

– आओ, दोस्ती करें किताबों से’ विचार के साथ देहरादून में होगा 16वां ‘किताब कौतिक’ पुस्तक मेला
– हजारों पुस्तकें, साहित्य चर्चा, करियर काउंसलिंग, बाल लेखन कार्यशाला और सांस्कृतिक संध्याएं होंगी आकर्षण का केंद्र।

पहाड़ों की संस्कृति, साहित्य और युवाओं में पढ़ने-लिखने की आदत को प्रोत्साहित करने वाली संस्था ‘क्रिएटिव उत्तराखंड’ द्वारा आगामी 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘देहरादून किताब कौतिक’ (पुस्तक मेला) का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को आयोजन के सुचारू, सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने एवं विस्तृत जानकारी मीडिया एवं आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए प्रेस क्लब देहरादून में दोपहर 2 बजे आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
क्रिएटिव उत्तराखंड, म्योर पहाड़ के अध्यक्ष दयाल पांडे ने कहा कि ‘क्रिएटिव उत्तराखंड’ संस्था द्वारा अब तक उत्तराखंड के विभिन्न कस्बों एवं शहरों (जैसे टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल, नानकमत्ता, रानीखेत, नई टिहरी, पंतनगर, गैरसैण और डीडीहाट आदि) में 15 सफल ‘किताब कौतिक’ आयोजित किए जा चुके हैं।

 

इस 16वें पड़ाव के तहत ‘देहरादून किताब कौतिक’ का आयोजन दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के हॉल, ओपन थियेटर तथा गलियारे में किया जाएगा। उन्होंने कहा पहाड़ों की संस्कृति, साहित्य और युवाओं में पढ़ने-लिखने की आदत को प्रोत्साहित करना किताब कौतिक अभियान का उद्देश्य है।
किताब कौतिक अभियान के सदस्य प्रवीन कुमार भट्ट ने कहा कि किताब कौतिक का मकसद ंयुवाओं के मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और पढ़ने की आदत का बीज बोना है। इस कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, नेचर वॉक, साहसिक खेल, आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या, हस्त-शिल्प स्टॉल्स सहित कई रोचक कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त पपेट निर्माण, भाषा – संस्कृति और वॉल पेंटिंग कार्यशालाएं भी होंगी और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।

 

किताब कौतिक में हिस्सा लेने के लिए देशभर से साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी देहरादून पहुंचेंगे। देशभर से आ रहे विषय विशेषज्ञों के साथ स्कूली बच्चों और आम जनता के लिए करियर काउन्सिलिंग, काव्य गोष्ठी, सांस्कृतिक संध्या सत्र भी होंगे।

श्री दयाल पांडे ने बताया कि किताब कौतिक देहरादून के प्रथम चरण में बीते 14 से 18 अक्टूबर तक देहरादून के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने ष्पांच दिवसीय बालप्रहरी बाल लेखन कार्यशालाष् में भाग लेकर खुद हस्तलिखित पुस्तकें तैयार की हैं।

इस स्वनिर्मित पुस्तकों का स्टॉल भी बच्चों द्वारा किताब कौतिक में लगाया जाएगा। इस विशेष परिचर्चा बैठक में हेम पंत, दयाल पांडे, प्रवीन कुमार भट्ट, विजय भट्ट सहित विभिन्न पत्रकार मौजूद रहे।

]]>
https://researchdiary.in/kitab-kautik-2026/feed/ 0