Sunday, September 13, 2026
Home देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का आम लोगो से मिलने कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का आम लोगो से मिलने कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का आम लोगो से मिलने कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय।

Cm dhami meeting on village
Cm dhami meeting on village

उत्तराखंड के मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आम लोगो के साथ प्रसारित हो रही फोटो पर विरोधी दल तंज कस रहे है। प्रतिपक्ष दलों का आरोप है कि वर्तमान के मुख्यमंत्री बहुत ही नौटंकीबाज है। कांग्रेस और यूकेडी सहित तमाम दलों ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है।

Cm dhami meeting on village
Cm dhami meeting on village

ज्ञात हो कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आजकल आम लोगो से अपने प्रवास के दौरान सुबह की सैर में मिल रहे है। कभी वे राह चलते लोगो से मिलते दिखाए दे रहे है तो कभी स्कूल जा रहे बच्चो से बतियाते दिख रहे है। अथवा कभी टैक्सी ड्राइवर से भी यू चुटकी लेते नजर आ रहे है। लोग इस व्यवहार से खुश तो है, पर जब राज्य की हालात को देखते है तो वह भी मुख्यमंत्री से यही शिकायत कर रहे हैं कि राज्य में ठीक ठाक नही चल रहा है।

Cm dhami meeting on village
Cm dhami meeting on village

बहरहाल मुख्यमंत्री का यह आम लोगो से मिलने का बहाना राजनीतिक दावपेंच हो, पर इतनी हिम्मत तो उन्होंने दिखाई कि वह आम लोगो से मिलना चाहते है।
इधर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का आरोप है कि जब देहरादून, हरिद्वार, आदि तमाम शहर पानी में डूब रहे थे तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी और अन्य जगह पर जाकर कुछ आम लोगो के साथ फोटो खिंचवाने में मस्त दिख रहे थे। उनका आरोप है कि स्मार्ट सिटी देहरादून की इतनी शिकायते है कि मुख्यमंत्री धामी इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रवक्ता दीपक रावत ने कहा कि वैलवेदर रोड की पोल खुल गई है, चारधाम यात्रा को बंद करना पड़ा है। स्मार्ट सिटी देहरादून के सभी कारनामे इस बरसात में धुलकर सामने आ गए है। मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री फोटो खिंचवाने में मस्त दिख रहे है। उनका आरोप है कि स्मार्ट सिटी बनाने में जब निर्माण एजेंसी का गड़बड़ सामने आ रहा है तो ऐसे वक्त मुख्यमंत्री को निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करनी चाहिए थी या दूर जाकर फोटो खिंचवाकर लोगो का ध्यान भटकाए।

कुलमिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों आम लोगो के साथ फोटो खिंचवाने, बातचीत करने जैसे कार्यों के लिए देशभर में चर्चा का विषय बने हुए है।प्रतिपक्ष के राजनीतिक दल इसे नौटंकीबाज करार दे रहे है।

दरअसल इस साल गर्मियों में उत्तराखंड के जंगल बहुतायत में जलकर राख हुए है। अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल की विकट समस्या सामने खड़ी हुई है और राज्य के तमाम शहर थोड़ी सी बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो रहे है। यही नहीं राज्य के तमाम विभागो में पिछले दरवाजे से बाहरी राज्यों के लोगो को नियुक्तियां दी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की जो लूट सामने दिखाई दे रही है उस पर अब तक मुख्यमंत्री श्री धामी ने एक भी बयान नही दिया है। कुलमिलाकर मुख्यमंत्री का इन दिनों आम लोगो से बिना योजना के मिलना कितना गुल खिलाएगा यह समय की गर्त में है। मगर राज्य के वे पहले मुख्यमंत्री है जो रह चलते लोगो से मिलते दिख रहे है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...