Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle निर्णायक अनुसूचित जाति मतदाता : थपलियाल, राणा, चौहान आमने सामने। पढ़े यह...

निर्णायक अनुसूचित जाति मतदाता : थपलियाल, राणा, चौहान आमने सामने। पढ़े यह रिपोर्ट।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। क्योंकि 24 जुलाई को इन प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में जमा होने वाली है। यहां हम आज उत्तरकाशी जिले के भंकोली वार्ड पर बात कर रहे है। यह जिला पंचायत वार्ड इस वक्त महिला आरक्षित है। इससे पूर्व भी इस वार्ड की जिला पंचायत सदस्य अनुसूचित जाति महिला आरक्षित थी।

यदि आप प्रत्याशियों से बात करेंगे तो वे अपनी जीत का पक्का दावा कर रहे हैं। तियां गांव की प्रियंका थपलियाल सुशील व्यवहार से जानी जाती है। इनके पति संजय थपलियाल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करते दिखाई देते है। संजय थपलियाल पिछले 10 वर्षों से अपने क्षेत्र में लगातार सामाजिक गतिविधियां करते रहते है। सामूहिक कार्यों से लेकर व्यक्तिगत कार्यों के लिए संजय थपलियाल हर जगह खड़े दिखाई देते है। संजय थपलियाल की गतिविधियों को प्रियंका थपलियाल इस वक्त मतों में परिवर्तित करना चाहती है। यही नहीं इस परिवार की पृष्ठभूमि पूर्व से ही क्षेत्र में राजनीतिक रही है। जिसका फायदा प्रियंका को मिलने की पूरी संभावना है।

इसी तरह नेहा थपलियाल भी अपनी जीत पक्की बता रही है। नेहा के लिए उपली खत यानी 6 गांव के लोगों ने सहमति बनाई थी कि उनके क्षेत्र से एक मात्र प्रत्याशी नेहा थपलियाल ही रहेगी। वैसे भी इस उपली खत में लगभग 2400 से अधिक मतदाता है। यही नहीं नेहा थपलियाल के ससुराल पक्ष को क्षेत्र में विनोदी व्यवहार से जाना जाता है। साथ ही नेहा थपलियाल के पति विपिन थपलियाल शिक्षक है तथा विपिन थपलियाल के बड़े भाई अपने गांव दारसौ के पूर्व में प्रधान रह चुके है। जिनकी कार्यों की उपली खत क्षेत्र में खास पहचान है। इधर नेहा के पिताजी शक्ति प्रसाद सेमवाल प्रख्यात ज्योतिषविद् है जिनकी संपूर्ण यमुना घाटी में विशिष्ट पहचान है। इसलिए नेहा थपलियाल इन सभी गतिविधियों को समेटती हुई अपनी जीत पक्की बता रही है। उपली खत के हिमरोल गांव से संतोषी राणा के मतों के आंकड़े अपने प्रतिद्वंदियों से कई आगे बताए जा रहे है। संतोषी राणा के पति जगमोहन सिंह राणा की पहचान क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उद्यान विशेषज्ञ और युवा उद्यमी के रूप में है। जगमोहन ने कई युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उत्कृष्ट कार्य किए है। जबकि जगमोहन सिंह राणा के पिता स्व० भरत सिंह राणा सम्पूर्ण यमुना घाटी ही नहीं अपितु राज्य के विख्यात व्यक्तित्व रहे है। इसके अलावा उपली खत में स्व० राणा की एक खास प्रकार की पहचान रही है। इन सभी संभावनाओं को देखते हुए संतोषी राणा ने अपनी जीत का दावा किया है।

जरड़ा गांव निवासी संगीता चौहान भी कहां अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे रह सकती है। संगीता चौहान पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी है। जबकि संगीता चौहान के पति प्रताप सिंह चौहान भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि लंबे समय से क्षेत्र में लोगो की हर समस्या के समाधान के लिए लड़ते दिखाई दिए है। अपने पांच साल के क्षेत्र पंचायत सदस्य के कार्यकाल को संगीता चौहान मतों में परिवर्तित करना चाहती है।

लिहाजा भंकोली वार्ड में पहले चरण में चुनाव होने है। इस तरह अब प्रत्याशियों ने अपना अपना चुनाव प्रचार 24 घंटे का कर दिया है। रातदिन एक करके अपने अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। भंकोली वार्ड से चुनावी मैदान में उतरी नेहा थपलियाल, संतोषी राणा, प्रियंका थपलियाल और संगीता चौहान इस सीट पर अपनी अपनी जीत पक्का बता रही है।

अलावा इसके यदि राजनीतिक दलों के हिसाब से भंकोली वार्ड का मूल्यांकन करेंगे तो यहां चारों प्रत्याशी भाजपा पृष्ठभूमि के है। चारों प्रत्याशियों के पति या परिवार का कोई न कोई सदस्य भाजपा के ही इर्द गिर्द अपनी अपनी कार्यशैली को आगे बढ़ाते रहे है। तो कह सकते है कि इस वार्ड में मतदान राजनीतिक पार्टी के हिसाब से नहीं होने वाले है। इस वार्ड में सर्वाधिक मतदान रिश्तेदारी के हिसाब से होंगे। जिनका आंकड़ा इन चारों के पक्ष में बराबर दिखाई दे रहा है। यानी क्षेत्रवाद और जातिवाद इस वार्ड में कोई मायने नहीं रखता है।

दरअसल भंकोली वार्ड से जो चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वे किसी से कम नहीं है। अमूमन सभी महिला प्रत्याशी स्नातक पढ़ी लिखी है। अच्छी हिंदी और अच्छा भाषण देने में यह प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी से अपने को एक कदम आगे बता रही है। जातीय समीकरण को देखते हुए दो प्रत्याशी ब्राह्मण एवं दो प्रत्याशी राजपूत समुदाय से इस चुनावी नाव पर सवार है। यह चुनावी नाव किसको पार लगाएगी यह तो समय की गर्त में है। मगर जीत की गणित इन चारों ने अपने अपने पक्ष में बात दी है।

इस सीट पर यदि जाति के आंकड़े जोड़ दें तो ब्राह्मण और राजपूत मतदाता लगभग बराबर है। इतने ही मतदाता अनुसूचित जाति के है। इसलिए चारों प्रत्याशी अनुसूचित जाति के मतों को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस सीट पर अनुसूचित जाति के सर्वाधिक मतदाता कफनौल और सिमलसारी गांव में है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के तमाशे देख रहे अनुसूचित जाति के ही मत निर्णायक होंगे। जबकि जिस समुदाय से यह प्रत्याशी आते है उस समुदाय के मतदाता अमूमन 50 – 50 के हिसाब से दिखाई दे रहे है। यह भी कह सकते है कि ब्राह्मण और राजपूत आमने सामने और लाल तमाशबीन बने है।

उल्लेखनीय यह है कि जिला पंचायत भंकोली वार्ड में कफनौल, थोलिंका, दारसौ, सिमलसारी, गैर, हिमरोल, संगोली, कलोगी, धारी, पालुका, तियां, मानड़ गांव, नरयुंका, खाबला, पमाड़ी, बजलाड़ी, ज़रड़ा, छुड़ी, तेड़ा, कुआं, भंकोली, छमरोटा, थली आदि गांवों को मिलाकर लगभग 9 हजार से भी अधिक मतदाता है।

इससे पूर्व इस वार्ड का कफनौल क्षेत्र डामटा के साथ था, सो अब यह अलग से पुनर्गठित हुआ है जिसे भंकोली वार्ड से जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...