Thursday, November 12, 2026
Home विविध विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट – प्रोफेसर दुर्गेश पंत।

By – Prem Pancholi

आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो० दुर्गेश पंत ने विज्ञान और अनुसंधान की कई पद्धतियों को आसान बना दिया है। यह तब हुआ जब विज्ञान की सहज प्रक्रिया को कॉलेज की लैब तक पहुंचा दिया गया है। जबकि कई वर्षों से विज्ञान के माध्यमिक छात्र मेंढक के चीरफाड़ से आगे नहीं बढ़े। जी हां, यह कार्य किए गए है विज्ञान संस्थान यूकॉस्ट के माध्यम से। उत्तराखंड के कई इंटरमीडिट कॉलेज में अब विज्ञान के कई प्रयोग किए जा रहे हैं। कह सकते है कि विज्ञान अब लैब से निकलकर कॉलेजों और गांवों तक पहुंच रही है। यानि विकास और अनुसंधान पर बुनियादी स्तर पर कार्य किया जाएगा।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में संसाधनों को सही जगह जोड़ने की कवायद जो आरम्भ हुई है, उसके परिणाम सामने आने लग गए है। दरअसल उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (UCOST) ने जिस पैमाने पर कार्य किया है, उसने देहरादून से लेकर सीमांत के स्कूल-कॉलेजों तक विकास और अनुसंधान की एक नई संस्कृति कायम हुई है। जिसे क्रियान्वयन करवाने में यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने जी तोड़ मेहनत की है। विज्ञान के क्षेत्र में इसे ओपेन ट्रांसफॉर्मेशन केंद्र भी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

खास बात यह है कि पिछले 35 सालों से अकादमिक अनुभव प्राप्त प्रो० पंत ने उत्तराखंड में पहला कंप्यूटर साइंस विभाग स्थापित करने से लेकर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की नींव रखने तक, हमेशा ज्ञान और विज्ञान को आम पहुंच बनाने पर काम किया है। परिणाम स्वरूप इसके उन्होंने UCOST को एक फंडिंग एजेंसी से बाहर निकालकर उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के लिए अनुसंधान एवं विकास का केंद्र बनाया है।

उल्लेखनीय हो कि Dehradun स्थित Doon University, Graphic Era, DIT, UPES, HNB Garhwal University, Kumaun University सहित राज्य के 60 से अधिक कॉलेजों में UCOST ने सीधा R&D सपोर्ट सिस्टम खड़ा किया है। यही नहीं बकायदा रिसर्च ग्रांट्स के माध्यम से  बायोटेक, नैनोटेक, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, हिमालयी कृषि और पारंपरिक ज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट्स के लिए यूनिवर्सिटीज़ आदि को सहयोग किया जाता है। जबकि कई विश्वविद्यालयों में ये ग्रांट्स अब PhD छात्रों के लिए लाइफलाइन बन गई हैं।

इसके अलावा प्रो० पंत की दीर्घकालीन सोच के साथ साथ राज्य के 60 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पेटेंट इन्फॉर्मेशन सेंटर (PIC) की  स्थापना गई है। इसके मार्फत अमुक छात्र का कोई नया आइडिया हो अथवा अनुसंधान हो, को वहीं पेटेंट दिया जाएगा। जिसके लिए पूर्व में ऐसे छात्रों को दिल्ली या अहमदाबाद जाना पड़ता था। यह कार्य भी प्रो० पंत ने EDII अहमदाबाद के साथ एक MoU के तहत करवाया है। जिसके कारण शोध छात्र को पेटेंट से स्टार्टअप तक की पूरी मदद UCOST देता है।

प्रो० पंत के दूरगामी सोच के कारण ट्रैवल सपोर्ट और Young Scientist Scheme के तहत 40 साल से कम उम्र के युवा वैज्ञानिकों को नेशनल / इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पेपर प्रेजेंट करने के लिए 50% हवाई किराया (अधिकतम 25,000 रु) तक की सहायता दी जाती है। यही कारण है कि 21वें राज्य विज्ञान सम्मेलन में 261 शोध पत्र आए, जिनमें सबसे ज्यादा देहरादून की यूनिवर्सिटीज़ के थे। प्रो० पंत के लगातार अकादमिक कार्यों को छात्रों के साथ संपादित करने की वजह से अब One Nation One Subscription भारत सरकार की इस पहल को राज्य में लागू करवाने में UCOST नोडल संस्था बन गई है, ताकि पब्लिक फंडेड रिसर्च और जर्नल्स तक हर कॉलेज के छात्र की पहुंच हो सके।

प्रोफेसर पंत का मानना है कि R&D यूनिवर्सिटी में नहीं, स्कूल में ही शुरू होना चाहिए जो उन्होंने कर दिया है। परिणामस्वरूप अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में जहां डिग्री कॉलेजों में कभी प्रैक्टिकल की सुविधा नहीं थी, वहां अब वैन में ही छात्र प्रयोग कर रहे हैं। यही नहीं बल्कि राज्य के स्कूलों और इंटर कॉलेजों में STEM Labs की स्थापना के साथ साथ उन्हें AI से जोड़ने की पहल आरम्भ की गई है।

गौरतलब हो कि 2022 में चंपावत से शुरू हुआ यह फ्लैगशिप प्रोग्राम आज 6 सीमांत जिलों के 33 ब्लॉकों तक पहुंच गया है। 9 -10 अक्टूबर 2026 को बागेश्वर में हुए महोत्सव में 240 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया है।इधर प्रोफेसर पंत के कार्यकाल को जिस प्रोजेक्ट के लिए विशेष याद किया जाएगा, वह देहरादून के विज्ञान धाम, झाझरा में बन रही उत्तराखंड की पहली साइंस सिटी होगी। जो  देश की 5वीं साइंस सिटी कही जाएगी। यह सिर्फ एक म्यूजियम नहीं, बल्कि उत्तराखंड के R&D का शोकेस होगी। इसमें आपदा प्रबंधन, हिमालयी जैव विविधता, जलवायु, एग्रीकल्चर गैलरी और तारामंडल होंगे। यह Dehradun की यूनिवर्सिटीज़ के लिए एक लाइव लेबोरेटरी बनेगी और पूरे राज्य के छात्रों के लिए प्रेरणादायक केंद्र होगा। प्रो० पंत ने अपने कार्यकाल में चंपावत में 55.52 करोड़ का सब-रीजनल साइंस सेंटर और रुद्रप्रयाग GIS डैशबोर्ड जैसे प्रोजेक्ट भी संपन्न करवाए है।

खास बात यह है कि प्रो० पंत ने विज्ञान को किताब से निकालकर जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई नए प्रयोग किए है। इसके लिए उन्होंने विज्ञान वाणी 88.8 FM और विज्ञान सेतु  UCOST परिसर से शुरू किया है जो देश का पहला कम्युनिटी साइंस रेडियो है। जिसकी सराहना भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद ने भी की है।

प्रो० पंत की सक्रियता ही कही जाएगी कि उत्तराखंड की पहली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति का नोडल UCOST को बनाया गया है। यह नीति AI, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, बायोटेक और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ती है। ब्लॉक स्तर पर विज्ञान की प्रतियोगिता कराने की पहल की गई है जिसे साइंस टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग कहा गया है जो बेटियों को विज्ञान में बनाए रखने की विशेष पहल है। यूकॉस्ट ने पिछले सालों से विज्ञान के कई आयाम स्थापित किए है।

– देहरादून में आयोजित World Summit on Disaster Management 2025।
– 21वां राज्य विज्ञान सम्मेलन।
– 21वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन  अक्टूबर 2026।
– 1000 से अधिक वैज्ञानिकों की मौजूदगी में 13 विधाओं में 261 शोध पत्र प्रस्तुत।
– HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. ओम प्रकाश तिवारी जैसे युवा वैज्ञानिकों को Young Scientist Award से सम्मानित। यह भी UCOST द्वारा दी जा रही R&D फंडिंग का एक सफल परिणाम है।

कुलमिलाकर प्रो० दुर्गेश पंत ने UCOST को एक इकोसिस्टम बिल्डर में बदल दिया है। कारण इसके देहरादून की बड़ी यूनिवर्सिटी हो या चंपावत का डिग्री कॉलेज, अल्मोड़ा का इंटर कॉलेज हो या रुद्रप्रयाग का स्कूल, हर जगह UCOST की कोई न कोई योजना अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दे रही है।

RELATED ARTICLES

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...