Monday, June 29, 2026
Home देहरादून राजभाषा दिवस के अवसर पर साहित्यकार डा० मुनीराम सकलानी की पुस्तक "आजादी...

राजभाषा दिवस के अवसर पर साहित्यकार डा० मुनीराम सकलानी की पुस्तक “आजादी का अमृत महोत्सव” का लोकार्पण

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में राजभाषा हिन्दी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून,13 सितम्बर,2024।

राजभाषा हिन्दी दिवस की पूर्व सन्ध्या पर दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती वन्दना तथा हिन्दी के महत्व पर आधारित विभिन्न कवयित्रियों ने सस्वर कविताओं का वाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व दून स्कूल में अध्यापन कर चुके डॉ.सुदेश ब्याला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. सुधा रानी पाण्डेय थीं। मुख्य वक्ता के तौर पर श्रीमती कमला पंत व वरिष्ठ साहित्यकार व राजभाषा विशेषज्ञ डॉ. मुनिराम सकलानी की पुस्तक आजादी का अमृत महोत्सव और राजभाषा हिन्दी की प्रगति यात्रा का लोकार्पण किया।

Rajbhasha hindi day
Rajbhasha hindi day

अपने उद्बोधन में डॉ. सुधा रानी पाण्डेय ने कहा कि इस पुस्तक में डॉ.सकलानी ने हिन्दी के उद्भव व विकास से लेकर भारत की राजभाषा तक हिन्दी की सुदीर्घ यात्रा और उसके विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने राजभाषा हिंदी के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ मुनिराम सकलानी की पुस्तक को राजभाषा हिंदी की प्रगति यात्रा के सन्दर्भ में बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ. सुधा रानी पाण्डेय ने यह भी कहा कि धारा 343 में ही स्पष्ट किया गया है कि संघ की उदात्त स्तर पर अपनी भावाभिव्यक्ति साहित्य और दैनंदिन के कार्यों में करना राजभाषा का सम्मान ही नहीं, आजाद भारत की भाषाओं का अभिनंदन भी है। आज भी हिंदी राजभाषा के रूप में अपने अस्तित्व के साथ प्रगति पथ पर गतिमान है। राजभाषा हिंदी सहित अन्य प्रांतीय भाषाओं और बोलियों का विकास भी सहज रुप से हुआ है। हिंदी के वैश्विक प्रसार के कारण हिन्दी सांस्कृतिक एकता की श्रंखला भी बन चुकी है । निज भाषा की उन्नति के लिए उसका अधिकाधिक प्रयोग करना हम सभी के लिए गौरव का विषय होना चाहिए।
मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. सकलानी ने अपनी पुस्तक की चर्चा करते हुए कहा कि 14 सितम्बर को सर्व सम्मति से हिन्दी को भारत की राजभाषा का गौरवशाली स्थान मिला, इससे हमें भावनात्मक रुप से जुडना चाहिए। क्योंकि स्वभाषा के विकास से ही स्वदेश की प्रतिभा प्रतिपादित होती है। यह राष्ट्रीय एकता की कड़ी है और वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रही है।

Rajbhasha hindi day
Rajbhasha hindi day

श्रीमती कमला पंत ने कहा कि हमें अंग्रेजी की मानसिकता त्याग कर हिन्दी को अपने व्यक्तिगत व सरकारी कार्यों में आधिकाधिक प्रयोग में लाना चाहिए। भाषा संस्कृति की वाहक होती है और संस्कृति के मूल्यों को आधार प्रदान करती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुये डॉ. रामविनय सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी जन हिन्दी का स्वाभिमान जागृत करें और इसे अपने व्यवहार में व्यापक तौर प्रयोग करने का कार्य करें।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के प्रोगाम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी ने मंचासीन अतिथियों और सभागार में उपस्थित लोगों का स्वागगत किया और संस्थान के उपलब्धियों के साथ यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा प्रकाशित होने पुस्तकों के सन्दर्भ में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उत्तराखंड भाषा संस्थान की पूर्व निदेशक डॉ.सविता मोहन व साहित्यकार व भाषाविद जयंती प्रसाद नौटियाल ने भी राजभाषा हिंदी और उससे जुड़े अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी.

कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति झा ने सरस्वती वंदना, श्रीमती कुलवीर कौर ने डॉ0 त्रिवेदी की हिन्दी कविता तथा श्रीमती शोभा पाण्डेय ने अपनी स्वरचित कविता ‘मैं हिन्दी हूुं‘, का वाचन किया । इसके अलावा श्रीमती ज्योति नैनवाल की ओर से ‘जिसको नही निज देश का अभिमान है‘ तथा श्रीमती पूनम नैथानी द्वारा गाया गीत ‘जन गण मन की अभिलाषा, राष्ट्रभाषा यह हिन्दी‘ का गायन भी किया गया।

  • इस अवसर पर राकेश बलूनी,सतीश धौलाखण्डी, ब्रिगेडियर के जी बहल, कल्पना बहुगुणा, मंजू काल,अमर खरबंदा, रजनीश त्रिवेदी, आर पी भारद्वाज,भारती पांडे,अभि नंदा, सुंदर सिंह बिष्ट, राकेश जुगरान,देवेंद्र कांडपाल, हर्षमणि भट्ट ‘कमल’, मीरा नन्दा, कई लेखक, साहित्यकार, हिन्दी व साहित्य प्रेमी सहित अनेक पाठकगण व अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...