Monday, June 29, 2026
Home देहरादून प्रशासन अलर्ट : रैन बसेरों तथा अलाव की हो समुचित व्यवस्था

प्रशासन अलर्ट : रैन बसेरों तथा अलाव की हो समुचित व्यवस्था

रैन बसेरों तथा अलाव की हो समुचित व्यवस्था – प्रशासन अलर्ट

Rain basera
Rain basera

  • शीतलहर से निपटने के लिए एसीईओ प्रशासन ने ली अहम बैठक
  • कहा-बेसहारा तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं मदद
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने शनिवार को राज्य के सभी तेरह जनपदों के साथ शीत लहर की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम से एसीईओ प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने सभी 13 जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ शीत लहर की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी जनपद यह सुनिश्चित कर लें कि रैन बसेरों की संख्या पर्याप्त है। यदि जरूरत महसूस हो तो इनकी संख्या को बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में साफ सफाई के साथ ही आवश्यक वस्तुओं जैसे हीटर, पानी गर्म करने की रॉड, पर्याप्त संख्या में बिस्तर तथा कंबल आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी शहरों के महत्वपूर्ण चौक चौराहों, बस तथा रेलवे स्टेशनों आदि स्थानों पर जहां रात को लोग रुकते हैं, वहां अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा सभी जनपदों को शीत लहर से निपटने के लिए 10-10 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। जनहित में इस धनराशि का उपयोग बेहतर ढंग से किया जाए ताकि लोगों को ठंड के मौसम में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी जनपद को और धनराशि की आवश्यकता पड़ती है तो वह शासन को प्रस्ताव भेज सकते हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी जनपदों की तैयारी पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी, डॉ पूजा राणा, डॉ वेदिका पंत, रोहित कुमार, हेमंत बिष्ट, तंद्रिला सरकार आदि मौजूद थे।
जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं लोग
 समीक्षा बैठक में आनंद स्वरूप ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा संस्थाओं को सीएसआर मद से सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ ही आम लोगों को भी प्रोत्साहित किया जाए कि वह जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कपड़े, कंबल तथा भोजन सामग्री इत्यादि दान करें।

Rain basera
Rain basera

बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा वहां योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण जिन स्थानों में राशन पहुंचाना मुश्किल हो जाता है, वहां अगले दो से तीन माह का राशन स्टॉक कर लिया जाए। उन्होंने बर्फबारी के कारण अवरुद्ध होने वाले मार्गों को खोलने के लिए सभी उपकरण जैसे जेसीबी मशीन, पोकलैंड मशीन, स्नो कटर मशीन तथा बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने के लिए चेन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। श्री स्वरूप ने कहा कि पहाड़ों में पाले के कारण सड़कें बेहद खतरनाक हो जाती हैं, ऐसे में सड़क हादसों को रोकने के लिए पालाग्रस्त क्षेत्रों में सड़कों पर चूने तथा नमक का छिड़काव किया जाए तथा साइन बोर्ड लगाकर लोगों को संभावित खतरे के प्रति सचेत किया जाए।
निराश्रित पशुओं की भी देखभाल जरूरी-अंसारी
यूएसडीएमए के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी ने कहा कि शीतलहर के दौरान आवारा और निराश्रित पशुओं की भी चिंता करनी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद इस दिशा में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पशुपालन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर निराश्रित पशुओं के ठहरने के लिए स्थान चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि निराश्रित लोगों को रैन बसेरों में ठहराने के लिए अभियान चलाया जाए। पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को बताया जाए कि रैन बसेरे कहां पर हैं, ताकि वे वहां जाकर रह सकें। उन्होंने सभी जनपदों को रैन बसेरों तथा अलाव के कोऑर्डिनेट्स भी यूएसडीएमए के साथ शेयर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपद गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण विवरण जुटा लें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...