Friday, November 13, 2026
Home देहरादून उपभोक्ताओं को जागरूक करेगा मानक ब्यूरो उत्तराखंड

उपभोक्ताओं को जागरूक करेगा मानक ब्यूरो उत्तराखंड

भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी ने मीडिया सेंटर सचिवालय में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान सौरभ तिवारी ने बताया कि 15 मार्च विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर उत्तराखण्ड राज्य में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के मकसद से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उत्तराखण्ड में क्वालिटी रिवोल्यूशन लाएगा।

श्री तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, “क्वालिटी कनेक्ट कैंपेन ऑफ द गवर्नमेंट ऑफिसियल” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो के अधिनियम में निहित उपभोक्ता के अधिकारों के तहत जनता को जागरूक भी किया जा रहा है।

निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की वर्तमान वित्तीय वर्ष दो बैठकें आयोजित की गई। जिसमें राज्य की क्रय नीति में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा सत्यापित उत्पादों को प्रमुखता देने हेतु कहा गया है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बीआईएस केयर एप्लिकेशन को डाउनलोड करने और इसके माध्यम से अपने अधिकारों को समझते हुए उत्पादों की खरीद में गुणवता को ध्यान देने का आग्रह किया। इसी ऐप के माध्यम से उन्होंने उपभोक्ताओं को बी.आई.एस द्वारा सत्यापित किए गए (ISI मार्क/ R मार्क/ HUID) को जांचने का आग्रह किया ।

निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया की विभिन उत्पादों से संबंधित केंद्र सरकार द्वारा जारी गुणवता नियंत्रण आदेश हेतु मार्केट सर्वेक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानक मित्रों की मदद से राज्य भर के सरकारी दफ्तरों में जागरूक अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में बी.आई.एस द्वारा इस वर्ष ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न मेलों और प्रदर्शनियों में उपभोक्ताओं को आईएसआई चिह्नित उत्पादों की जानकारी, 300 से अधिक स्टैंडर्ड क्लबों के माध्यम से छात्रों के लिए गतिविधियाँ एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय संवेदनशीलता से कार्यक्रमों का संचालन, “मानक मंथन” कार्यक्रम एवं “कैप्सूल कोर्स” कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

श्री तिवारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना बी.आई.एस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे आईएसआई मार्क वाले प्रमाणित उत्पादों का ही उपयोग करें और किसी भी तरह की शिकायत के लिए बी.आई.एस हेल्पलाइन अथवा BIS CARE ऐप का उपयोग करें।

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...