Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड युवाओं के कौशल विकास पर करें फोकस- डॉ धन सिंह रावत

युवाओं के कौशल विकास पर करें फोकस- डॉ धन सिंह रावत

विभागीय मंत्री डॉ रावत ने ली एनईपी टॉस्क फ़ोर्स की बैठक

कुमाऊं व दून विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर के विश्वविद्यालय बनाने को योजनागत रूप से करें कार्य

देहरादून। शिक्षा मंत्री उच्च शिक्षा डाॅ0 धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एनईपी टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सदस्य-सचिव के रूप में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक का संचालन किया। मंत्री, उच्च शिक्षा ने विभिन्न विभागों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया जिसके क्रम में संस्कृत शिक्षा , कृशि शिक्षा , तकनीकी शिक्षा , विद्यालयी षिक्षा एवं उच्च शिक्षा के संबंधित सचिव गण द्वारा प्रगति से अवगत कराया गया। डाॅ रावत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समस्त अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बना कर समयबद्ध रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राश्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में वर्तमान में राज्य में नैड-ए0बी0सी0 एकाउंट की स्थिति, संचालित पाठ्यक्रमों की प्रासंगिकता एवं उपादेयता, कौशल विकास के विभिन्न पाठ्यक्रमों सहित सामाजिक गतिविधियों को क्रेडिट फ्रेमवर्क में जोड़े जाने, नेषनल क्रेडिट फ्रेमवर्क को पूर्ण रूप से लागू किए जाने, मल्टीपल एन्ट्री एवं एक्जिट, इंटर्नशिप, एकेडिमिया-इंडस्ट्री लिंकेज, भारतीय ज्ञान व्यवस्था, ऑनलाइन एवं ब्लेन्डेड लर्निंग की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसे प्रभावी रूप से लागू किए जाने के निर्देष दिए।

उन्होंने मल्टीपल एन्ट्री एवं एक्जिट को लागू करने के संदर्भ में आने वाली कठिनाईयों हेतु संबंधित रेगुलेटरी बाॅडी को पत्र प्रेशित कर त्वरित समाधान करने के निर्देष भी दिए। उन्होंने कहा कि, राज्य की उच्च षिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन के प्रयास संतोशजनक हैं लेकिन इन प्रयासों का अधिकतम लाभ छात्रों तक पहुंचाने के लिए कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करते हुए इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिष्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि षिक्षा से संबंधित राज्य की जनकल्याणकारी नीतियों सहित राज्य के युवा वर्ग को कौषल परक बनाने हेतु उन्हें संस्थाओं और कक्षाओं में लाना होगा। उन्हांने राज्य विष्वविद्यालयों के कुलपति गण से उच्च षिक्षा के गुणात्मक विकास हेतु अपना अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की और भारतीय ज्ञान व्यवस्था के विभिन्न आयामों को पाठ्यक्रम से जोड़े जाने हेतु विषेश प्रयास करने के लिए कहा।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि, राश्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देष्य बहुत बड़ा है और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु समस्त को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने समस्त विभागों को परस्पर समन्वय के साथ सामंजस्य बनाते हुए इसको प्रभावी रूप से लागू काने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि, हम अलग-अलग हिस्सों में प्रयास कर रह रहे हैं जिससे सही ढ़ंग से हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को पूरा नही कर पा रहे हैं। उन्होंने समस्त विभागों और संस्थाओं को इसके लिए समन्वित प्रयास करने को कहा। उन्होंने समस्त विभागों से अगली बैठक से पूर्व इसमें आ रही कठिनाईयों के निराकरण की कार्ययोजना के साथ आने का निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि, भारत सरकार के दिषा निर्देषों के क्रम में प्रत्येक माह में टास्क फोर्स की अनिवार्य बैठक की जानी है।

अपर मुख्य सचिव, वित्त आनन्द बर्धन ने कहा कि, राश्ट्रीय शिक्षा नीति और गुणवत्तापरक शिक्षा के विकास हेतु सरकार संकल्पबद्ध है और इस हेतु ठोस प्रयासों को धरातल पर उतारने हेतु किसी भी प्रकार से संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने विभागों से राश्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप अपनी ठोस योजना बनाने हेतु कहा। सचिव, उच्च शिक्षा डाॅ0 रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि, गैप एनालिसिस के आधार पर संस्थाओं के विकास की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने उच्च शिक्षा अंतर्गत उत्कृश्ट माॅडल संस्थानों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि, छात्रों के संस्थाओं को उपयोगी बनना होगा और छात्रों को क्रियात्मक गतिविधियों से जोड़ना होगा। सचिव विद्यालयी षिक्षा रविनाथ रमन ने विद्यालयी षिक्षा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया और राश्ट्रीय षिक्षा नीति के आलोक में स्कूल क्रेडिट फ्रेमवर्क एवं अपार आई डी की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने प्री स्कूल की व्यवस्था को आंगनबाड़ी से जोड़ते हुए इसे सुदृढ़ करने पर बल दिया।

टास्क फोर्स की बैठक में संस्कृत षिक्षा, कृशि षिक्षा, तकनीकी षिक्षा, विद्यालयी षिक्षा एवं उच्च षिक्षा के संबंधित सचिव गण के साथ समस्त राज्य विष्वविद्यालयों के कुलपति, महानिदेषक विद्यालयी षिक्षा, निदेषक उच्च षिक्षा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...