Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन का...

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन का एजेंडा तय

धामी सरकार का बजट 20 फरवरी को

18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र

देहरादून। धामी सरकार 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। दोपहर 12.30 बजे सदन में बजट पेश किया जाएगा।

सोमवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन के विधायी कार्य की रूपरेखा तय की गई।

विधानसभा सत्र के पहले दिन 18 फरवरी को राज्यपाल गुरमीत सिंह अभिभाषण पेश करेंगे।

उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के प्रथम सत्र (बजट सत्र) के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण विकास से जुड़े विषयों की चर्चा के लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दलीय नेताओं की बैठक में सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को वैधानिक रूप से चलाया जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए सभी मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी।
उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा| उन्होंने दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे।
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक का एजेंडा तय किया गया आगे के एजेंडे हेतु पुनः कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की जाएगी|
विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि 18 फरवरी 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद, 3:00 बजे अध्यक्ष द्वारा अभिभाषण पाठ का वाचन किया जाएगा।
19 फरवरी 2025 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा की जाएगी, इसके बाद विधायकी कार्य संपन्न होंगे।

20 फरवरी 2025 को 12:30 दोपहर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आय-व्यय बजट का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा जिसमें सामान्य बजट विभागीय बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी ।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा नेता विधान मण्डल मोहम्मद शहजाद, विधायक खजान दास, प्रीतम सिंह , उमेश शर्मा काऊ, सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी,प्रभारी सचिव हेम पन्त व विधानसभा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन।

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन। By - Prem Pancholi जिला प्रशासन की शख्त कार्रवाई के कारण ही टिहरी विस्थापित...

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल By - Prem Pancholi   उत्तरकाशी शहर में आज पार्किंग की बहुत ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...