Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड धामी सरकार के 3 साल बेमिसाल, ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड की नई...

धामी सरकार के 3 साल बेमिसाल, ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड की नई उड़ान

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिटकुल को A++ रेटिंग, अधिकारियों- कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी के नेतृत्व को सराहा

एमडी PC ध्यानी बोले सरकार के ‘सरलीकरण, समाधान, संतुष्टि’ के मूलमंत्र से पिटकुल ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के तीन बेमिसाल वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में सक्रिय कर्मचारी संगठनों और एसोसिएशनों के साथ मैराथन द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने की। इस दौरान पिटकुल की प्रगति, ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिटकुल को A++ रेटिंग

बैठक के दौरान विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की सराहना की। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रभावी मार्गदर्शन में पिटकुल ने विद्युत पारेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके चलते इसे A+ से A++ रेटिंग प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि उत्तराखंड का पारेषण तंत्र न केवल सुदृढ़ हो रहा है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी को अभिनंदन पत्र सौंपते हुए पिटकुल के सुचारू संचालन, पारदर्शी प्रशासन और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

ऊर्जा प्रदेश बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने बैठक में कहा कि उत्तराखंड सरकार की ऊर्जा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता के चलते पिटकुल निरंतर प्रगति कर रहा है और आर्थिक रूप से भी लाभ अर्जित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के कुशल नेतृत्व में कई वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
✅ लक्सर स्थित कैवेंडिश लिमिटेड की ट्रांसमिशन लाइन का ऊर्जीकरण
✅ लण्ढौरा स्थित गोल्ड प्लस लिमिटेड के स्विचिंग उपकेंद्र का निर्माण
✅ 132 केवी काशीपुर और 220 केवी जाफरपुर रेलवे ट्रैक्शन सबस्टेशन का ऊर्जीकरण
✅ हरिद्वार के रुड़की, भगवानपुर और भूपतवाला उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि
✅ 132 केवी लालकुआं रेलवे ट्रैक्शन सबस्टेशन का ऊर्जीकरण

एमडी पी.सी. ध्यानी बोले CM धामी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा पिटकुल

पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार के ‘विकल्प रहित संकल्प’ और ‘सरलीकरण, समाधान, संतुष्टि’ के मूलमंत्र के तहत पिटकुल ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पहली बार पिटकुल ने A++ रेटिंग प्राप्त की है, जो सरकार की नीतियों की सफलता का प्रमाण है।

राज्य में पारेषण तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे उद्योगों, पर्यटन और आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। कई वर्षों से लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया गया है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने की दिशा में पिटकुल पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है और भविष्य में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं जारी रखेगा।”

RELATED ARTICLES

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन।

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन। By - Prem Pancholi जिला प्रशासन की शख्त कार्रवाई के कारण ही टिहरी विस्थापित...

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल By - Prem Pancholi   उत्तरकाशी शहर में आज पार्किंग की बहुत ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...