Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड एलटी संवर्ग के 366 शिक्षकों का हुआ अंतरमण्डलीय स्थानांतरण

एलटी संवर्ग के 366 शिक्षकों का हुआ अंतरमण्डलीय स्थानांतरण

सहायक अध्यापकों को पहली बार मिला मण्डल परिवर्तन का लाभ

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने दी बधाई, कहा, पूरे मनोयोग से करें काम

देहरादून।  माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत 366 एलटी संवर्ग के शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण कर दिया गया है। विभाग के अंतर्गत पहली बार सहायक अध्यापक एलटी को मण्डल परिवर्तन का लाभ दिया गया है। जिस पर शिक्षक संगठनों एवं लाभान्वित शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। वहीं डॉ. रावत ने अंतरमण्डलीय स्थानांतरण होने पर शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने शिक्षकों से नये कार्यक्षेत्र पर पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ छात्रहित में काम करने की अपेक्षा की।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। डॉ. रावत के अथक प्रयासों के बाद माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत एलटी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षां पुरानी अंतरमण्डलीय स्थानांतरण की मुराद पूरी हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एलटी संवर्ग के 366 शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसमें कुमाऊं मण्डल के 201 तथा गढ़वाल मंडल के 165 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल है। इनमें हिन्दी विषय में दोनों मण्डलों से सामान्य एवं महिला शाखा में 74, अंग्रेजी 61, गणित 51, विज्ञान 32, सामान्य विषय 62, कला 36, व्यायाम 45, गृहविज्ञान 04 और वाणिज्य विषय में एक शिक्षक का स्थानांतरण एक मंडल से दूसरे मंडल में किया गया है। इन सभी शिक्षकों को 15 दिन के भीतर अपने वर्तमान विद्यालय से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

मण्डल परिवर्तन के फलस्वरूप एक मण्डल से दूसरे मण्डल में स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं नवीन विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपने नवीन संवर्ग/मण्डल में कनिष्ठतम हो जायेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने एलटी संवर्ग शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग को मानते हुये उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) (संशोधन) सेवा नियमावली-2024 में संशोधन कर अंतरमंडलीय स्थानांतरण का लाभ शिक्षकों को दिया। एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सम्पूर्ण सेवा काल में एक बार मंडल परिवर्तन करने का विकल्प दिया है ताकि शिक्षक इच्छित मंडल में अपनी शेष सेवा पूरी कर सके।एलटी शिक्षकों के मण्डल स्थानांतरण पर विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों ने विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया।

एलटी शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर 366 शिक्षकों का मण्डल स्थानांतरण कर दिया है। सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी शिक्षकगण अपने नवीन कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, मनोयोग और समर्पण के साथ शिक्षण कार्यों में संलग्न रहेंगे तथा राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...