Monday, June 29, 2026
Home lifestyle क्या आपके चेहरे पर भी हैं दाग-धब्बे, तो इन घरेलू नुस्खों की...

क्या आपके चेहरे पर भी हैं दाग-धब्बे, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से कर सकते हैं गायब

टीनेज में चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर होने वाले मुंहासे अक्सर त्वचा पर निशान छोड़ जाते हैं। वैसे तो इनके होने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन जो लोग ज्यादा सोचते हैं, ये निशान उनका आत्मविश्वास कम कर देते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि मुंहासों की वजह से आए इन निशानों से उनका चेहरा खराब लगता है।

इन दाग-धब्बों को दूर करने के लिए लोग महंगे-महंगे डॉक्टर के पास जाकर उनसे दवाईयां भी लेते हैं। पर, क्या आपने कभी घरेलू नुस्खे आजमा कर देखे हैं। अगर नहीं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाने के बाद आपके चेहरे के दाग-धब्बे गायब हो सकते हैं।

टमाटर का रस

यदि आप आसान विधि से अपने चेहरे के दाग-धब्बों को हटाना चाहते हैं तो टमाटर का रस इस्तेमाल करके देख लें। इसके लिए टमाटर को सबसे पहले दो भागों में बराबर काट लें। इसके बाद इसे हर दिन दाग-धब्बे से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इस आधे कटे हुए टमाटर से आपको अपनी स्किन पर मसाज करनी है। कुछ दिन ऐसा करके देखें, दाग-धब्बे का निशान अपने आप जाने लगेगा।

एलोवेरा जेल

यदि इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि ये जेल ताजा ही हो। ताजा एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को हील करने का काम करता है। जिसकी वजह से स्किन के दाग-धब्बे अपने आप कम होने लगते हैं। इसके लिए हर रोज सोने से पहले अपनी त्वचा को पहले धोएं और फिर उसपर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन खिल उठेगी।

नींबू और शहद

इन दोनों चीजों का मिश्रण भी स्किन का ग्लो बरकरार रखने का काम करता है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू का रस निकालना है और फिर उसमें एक चम्मच शहद मिक्स करना है। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद दाग-धब्बे वाली स्किन पर इसे लगाएं। एक घंटे इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। कुछ ही हफ्तों में इसका असर देखें।

हल्दी और दही

इन दोनों ही चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह से त्वचा से संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिक्स करनी है। दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं। इसे भी सिर्फ आधा घंटे आपको त्वचा पर लगाना है। दो से तीन हफ्तों के बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा।

खीरे का रस

खीरे के रस में पाए जाने वाले तत्व स्किन को हाइड्रेट करने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले खीरे का रस निकाल लें। इसके बाद इसे रुई की मदद से अपनी स्किन पर अप्लाई करें। खीरे के रस को आप हर रोज अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। खीरे का रस त्वचा को ठंडक देता है, स्किन को क्लियर करता है।

इन बातों का भी ध्यान रखें

यदि इन नुस्खों को आजमाने के बाद भी चेहरे के दाग नहीं जा रहे हैं तो किसी अच्छे स्किन रोग विशेषज्ञ की सलाह लें। अपने मन से कुछ भी दवा का सेवन न करें। याद रखें कि चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने में सीटीएम रूटीन का भी बड़ा हाथ होता है। इसलिए आप इसे भी फॉलो कर सकते हैं।

(साभार)

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...