Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बैकलॉग के इन पदों के लिये आगामी 01 मई को साक्षात्कार परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे जबकि 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा प्रारम्भ होगी।

राज्य चिकित्सा सेव चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा भेजे गये चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों के अधियाचन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट www.ukmssb.org पर इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक आगामी 28 अप्रैल को अभ्यर्थियों के लिये साक्षात्कार परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन से सम्बंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत सूचना वैबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी। आगामी 01 मई को अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं अभिलेख सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे जबकि 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा शुरू हो जायेगी।

चयन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों को भरने के लिये चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा। जिसमें अनुसूचित जाति के लिये 183, अनुसूचित जनजाति 06, अन्य पिछड़ा वर्ग 59, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत दिव्यांगजनों के लिये 04 तथा अनारक्षित श्रेणी के तहत दिव्यांगजनों के लिये 24 पद शामिल हैं। जिस हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदकों से आवेदन मांगे गये थे। चारधाम यात्रा एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के दृष्टिगत भर्ती परीक्षा को यथाशीघ्र पूर्ण कर चयन परिणाम जारी कर दिया जायेगा।

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में चयन बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। शीघ्र ही चिकित्सकों का चयन परिणाम चयन बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया जायेगा। जिससे हमें 276 नये डॉक्टर मिल जायेंगे, जिन्हें आवश्यकतानुसार चारधाम यात्रा तथा दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी जायेगी। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...