Friday, November 13, 2026
Home lifestyle असाधारण कार्यों के लिए देहरादून के डीएम सविन बंसल 'लोकरत्न हिमालय' सम्मान’...

असाधारण कार्यों के लिए देहरादून के डीएम सविन बंसल ‘लोकरत्न हिमालय’ सम्मान’ से होंगें सम्मानित।

असाधारण कार्यों के लिए देहरादून के डीएम सविन बंसल ‘लोकरत्न हिमालय’ सम्मान’ से होंगें सम्मानित।

असाधारण निर्णयों एव उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल (Dm savin bansal) को लोकरत्न हिमालय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । यह जानकारी पर्वतीय बिगुल सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने पत्रकारों को दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आगामी 7 जुलाई को संस्था के 29 वें स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि संस्था समय समय पर लोकसेवा, संस्कृति एवं समाज सेवा के लिए अनेक विभूतियों को सम्मान प्रदान करती आयी है । संस्था अब तक अंग्रेजी के प्रसिद्व उपन्यासकार रस्किन बाॅड, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवान, साहित्यकार हफीदत्त हरिदत्त भट्ट “शैलेश” तथा इको फाॅरेस्ट प्रोटेक्शन के कर्नल समेत अनेकों विभूतियों को सम्मानित कर चुकी है ।
पर्वतीय बिगुल सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्व फिल्म निर्देशक प्रदीप भण्डारी ने बताया कि देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही दिन रात सक्रिय रहकर स्वास्थ्य केन्द्रों की कार्यशैली में सुधार करना हो, भिक्षावृत्ती मुक्ति अभियान चलाकर 132 बच्चों को भिक्षावृत्ती से हटाकर उन्हें स्कूल भेजकर नया जीवन प्रदान करना हो, फरियादी बुजर्गों और दिव्यांगों के लिए निःशुल्क ‘सारथी’ वाहन सेवा शूरू करना हो, दशकों से पीड़ित अनेक भूमि मालिकों को उनका हक दिलाना हो , लम्बे समय से उत्पीडित एक विधवा के घर को बैंक के बंधन से 3 दिन में मुक्ति दिलाना हो, आईएसबीटी में असंभावी जलभराव का समाधान करना हो, सम्मान देकर राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों के हक के लिए कार्य करना हो, वृद्व महिला या फ़िर सामान्य नागरिक को अभिवादन के साथ पहले सुनना हो, उनके ऐसे दर्जनों असाधारण निर्णय एव उत्कृष्ट कार्य आज जनता के सम्मुख हैं । भोले भाले पहाड़ी लोगों एवं शांत हिमालयी प्रदेश उत्तराखण्ड को ऐसे ही सरल और कर्तव्यनिष्ठ अधिकरियों की आवश्यकता है। राज्य आन्दोलनकारियों और शहीदों ने भी ऐसे अधिकारियों की कल्पना की थी।

श्री भंडारी ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य उनके द्वारा लोकहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सराहा जाना और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है। अधिकारी को सम्मानित करने का यह निर्णय उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

इस अवसर पर संस्था महासचिव मोहसिन अहमद, लोक गायिका मीना आर्य तथा कमलेश भण्डारी भी मौजद रहे ।

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...