Monday, June 29, 2026
Home lifestyle घटिया किस्म और आधा अधूरे सड़क निर्माण से परेशान ग्रामीण विधायक के...

घटिया किस्म और आधा अधूरे सड़क निर्माण से परेशान ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता से मिले।

घटिया किस्म और आधा अधूरे सड़क निर्माण से परेशान ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता से मिले।

By – Prem Pancholi


पुरोला विधान सभा में उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी द्वारा बनाई जा रही सड़कों को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लंबे समय से ग्रामीण अधूरे सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग कर रहे है। आरोप है कि एजेंसी के अधिकारियों और निर्माण पर लगी कंपनियां, ठेकेदारों की मिलीभगत से यह सड़के आधी अधूरी बनाई गई है। जितनी निर्माण हो चुकी है वह भी घटिया किस्म की है।

इस बाबत उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी (Uttarakhand Rural Road Development Agency) की धूर्तता को लेकर पुरोला विधान सभा के मोरी और कंडारी क्षेत्र के लोगों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने इसी कार्यदाई एजेंसी के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की है। शिष्टमंडल का आरोप है कि एजेंसी ने जिस कंपनी और ठेकेदार को सड़क निर्माण का कार्य दिया है उन्हें भुगतान कर दिया और सड़क निर्माण का कार्य आज भी अधूरा है।

विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी के अधीक्षण अभियंता को हिदायत दी है कि ग्रामीणों की समस्या का यथा शीघ्र निपटारा किया जाए अन्यथा इसके विपरीत परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी के अधीक्षण अभियंता से पुरोला विधानसभा के गोडर पट्टी के वरिष्ठ जनों के शिष्टमंडल एवं पुरोला विधानसभा के अन्य क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध लोगों ने विधायक पुरोला के नेतृत्व में मुलाकात की है और इनके क्षेत्र में अधूरे छोड़ चुके सड़क निर्माण पर कार्रवाई करने की मांग की है।

उल्लेखनीय हो कि विकास खण्ड नौगांव के अंतर्गत सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य विगत डेड़ सालों से नहीं हो रहा हैं। जबकि टेंडर डेड़ साल पहले ही खुल गया था। तब से लेकर अब तक तथाकथित ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिलीभगत से इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है। जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। चौंकाने वाले तथ्य यह है कि इस मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं नवीकरण के लिए 12 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हो रखी है।

इसी तरह विकास खण्ड मोरी में जखोल लिवाडी मोटर मार्ग जो 2013 से निर्माणाधीन है पर भी अभी तक कटिंग का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। जितना कार्य हुआ है वह मानकों के अनुरूप नहीं है। मार्ग खस्ताहाल होने की वजह से विगत चार माह से मार्ग बंद पड़ा हुआ है। इस बाबत ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। इसके अलावा मोरी सालरा मोटर मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय है। बता दे कि इस सड़क की कटिंग मानकों के अनुरूप नहीं, ग्रेड सही नहीं है और तो और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

इधर नैटवाड हडवाडी भीतरी मोटर मार्ग पर भी बहुत ज्यादा अनियमितता पाई गई है और आराकोट चींवा मोटर मार्ग पर भी भारी अनियमितता दिखाई दे रही है।

शिष्टमंडल को विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल के सामने उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी के अधीक्षण अभियंता ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्दी एक कमेटी गठित कर विधानसभा पुरोला क्षेत्र के इन मोटर मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि अनियमितता पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

…………..

पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि उनकी विधान सभा में हो रहे सड़क निर्माण में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य पर लगी एजेंसी या कंपनी अथवा ठेकेदारो की हीलाहवाली पर उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्य मानकों के अनुरूप और समयबद्ध पूर्ण हो यही सरकार ध्येय है। कहा कि सरकार करोड़ों रुपए मोटर मार्गों के कायाकल्प के लिए स्वीकृत कर रही है। इसके बावजूद भी कार्यों में लिपपिलोती की जाएगी तो लापरवाही बरतने वाले के प्रति कठोर कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...