Friday, November 13, 2026
Home crime यह कैसा तुगलकी फरमान? महिलाओं ने तीन से अधिक गहने पहने तो...

यह कैसा तुगलकी फरमान? महिलाओं ने तीन से अधिक गहने पहने तो 50 हजार जुर्माना।

यह कैसा तुगलकी फरमान? महिलाओं ने तीन से अधिक गहने पहने तो 50 हजार जुर्माना। 

– तुम बदन पर केले के पत्ते लपेटो, कपड़े पहनना छोड़ दो

– शराब भी और खाना भी, एक वक्त खाया करो, महंगाई हो गयी

By – Gunanand jakhmola

जौनसार बाबर में एक बार फिर महिलाओं पर जुल्म का नया तरीका ईजाद किया गया है। जौनसार के एक गांव कंदाड के ग्रामीणों ने एक प्रस्ताव पारित किया है। गांव की विवाहित महिलाओं को अब शादी समारोहों में तीन ही स्वर्णाभूषण पहनने की इजाजत होगी। तीन आभूषण में नाक की फूली, कान के बूंदे और मंगलसूत्र। तक दिया गया कि सोने के गहने महंगे हो गये हैं। ऐसे में समाज में स्वर्णाभूषण गरीब महिलाओं के लिए समस्या बन गया है। गांव में सर्वसम्मति से कहा गया है कि उल्लंघन करने वाले पर 50 हजार का जुर्माना होगा।

 

यह तुगलकी फरमान है। क्यों ऐसा क्या हो? मर्द निकम्मे हैं क्या? कमा लो और पहनाओ अपनी पत्नी को गहने? किसने रोका है? यह कुतर्क है कि महंगाई हो गयी? महंगी तो शराब हो गयी। कपड़े भी महंगे हो गये? कपड़े महंगे हो गये तो क्या गांव के मर्द केले के पत्ते लपेटेंगे? खाना भी महंगा हो गया? सस्ता क्या है, केवल महिलाओं पर जुल्म ढाना।

 

आखिर, कौन सी सदी में जी रहे हैं जौनसार के लोग? प्रीतम सिंह का बेटा विदेश में पढ़ा और जौनसार को अपनी विरासत समझ कर लौट आया और जिला उपाध्यक्ष बन गया। मुन्ना सिंह चौहान की मर्जी चली और मधु चौहान जबरदस्ती जौनसारियों की नेता बन गयी। क्यों? क्या बपौती है? इन दोनों ने कंदाड़ के ग्रामीणों के इस तुगलकी फरमान का विरोध क्यों नहीं किया?

 

जौनसार की महिलाओ ंपर क्या सदियों तक पुरुष जुल्म करते रहेंगे। पोएंड्रीे से पीछा छूटा तो अब इस तरह के फरमान। यहां आज भी महिलाओं की स्थिति बदतर है। यहां लड़कियों की साक्षरता दर 50 प्रतिशत के आसपास है जबकि उत्तराखंड महिलाओं में साक्षरता दर 70 प्रतिशत से अधिक है। यहां की महिलाओं को सरकार ने यूसीसी के दायरे से भी बाहर रखा है। जबकि यहां कम्युनिटी बेस्ड एसटी आरक्षण है, लेकिन नेताओं ने यहां की जनता को ठगने का काम किया और पूरे क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र बता दिया। इसका दुष्परिणाम यह निकला कि यूसीसी से भी इस क्षेत्र को बाहर रखा गया, जो कि पूरी तरह से गलत है।

 

प्रदेश सरकार और यूसीसी कमेटी को चाहिए कि जौनसार के कंदाड़ गांव के इस तुगलकी फरमान पर कार्रवाई करे और महिलाओं को मनमर्जी से गहने पहने का अधिकार दें। हद है, किस युग में रह रहे है हम?

 

नोट – महिला की यह इमेज सांकेतिक है।

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...