Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में हुई षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला।

देहरादून में हुई षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला।

देहरादून में हुई षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला।

 

By – Desk

 

उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम द्वारा आयोजित षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है।

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने भारतीय संस्कृति में षोडश संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कार भारतीय जीवन पद्धति की मूल आत्मा हैं। ये संस्कार मनुष्य के जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण चरणों में उसे आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक रूप से परिष्कृत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में संस्कारों की वैज्ञानिकता और प्रासंगिकता को समझना तथा समाज तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है।

संस्कृत शिक्षा के सचिव दीपक गैरोला ने अपने संबोधन में कहा कि आयोजित इस प्रकार की प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को समाज में प्रसारित करें तथा भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम/विश्वविद्यालय/निदेशालय द्वारा संस्कृत शिक्षा के विकास हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैँ. श्री गैरोला ने संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। कहा कि बालिकाओं हेतु गार्गी छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना, संस्कृत विद्यालयों में गणित-विज्ञान विषय की शुरुआत जिससे आने वाले समय में संस्कृत के छात्र भी JEE/NEET की परीक्षा दे सकें, प्रत्येक जिले में एक संस्कृत ग्राम, संस्कृत विषय से सिविल सेवा दे रहे विद्यार्थियों हेतु फ्री IAS कोचिंग, संस्कृत में AI, संस्कृत संभाषण शिविरों का आयोजन इत्यादि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जबकि भविष्य में मंत्र चिकित्सा, प्रज्ञा चक्षु विद्या / वैदिक मानस योग जैसी अनेकानेक योजनाओं पर कार्य करने के बारे में भी जानकारी साझा की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुसुम कंडवाल ने कहा कि षोडश संस्कार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्ति के जीवन को अनुशासित, संस्कारित और सामाजिक रूप से उत्तरदायी बनाने का माध्यम भी हैं। उन्होंने इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को उपनयन, वेदारंभ, चूड़ाकर्म, विद्यारंभ, विवाह, समावर्तन आदि विभिन्न संस्कारों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा विधि-विधान, मंत्रोच्चारण तथा संस्कारों की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि का भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण की भावना के साथ यह प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री 108 कृष्णागिरी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की है और विशिष्ट अतिथि के रूप में कुसुम कंडवाल (अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग) न्यायमूर्ति यू सी ध्यानी उपस्थित रहे है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष जोशी, सहसंयोजक एवं नोडल अधिकारी मनोज शर्मा, आचार्य विशाल मणि भट्ट, आचार्य पंकज, आचार्य अंकित बहुगुणा महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, विनय प्रजापति, श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रसाद डंगवाल, डॉ मनीष भंडारी, डॉ मुकेश खंडूरी, आसाराम, रितु कौशिक, इंदु आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...