Thursday, November 12, 2026
Home lifestyle उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By – Prem Pancholi

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय में ‘पब्लिक इंटरैक्शन सीरीज’ के प्रथम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था : आगे की राह’ था।

कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सदस्य तरुण विजय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, आईआईपीए के सदस्यों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा नागरिक समाज से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में लोक प्रशासन, सुशासन और संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले चार विशिष्ट वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एन. रविशंकर ने राज्य में सुशासन की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने आईआईपीए, उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तराखंड चैप्टर द्वारा गतिविधियों और इसे निरंतर जारी रखने की बात कही ।

पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एन.एस. नपलच्याल ने उत्तराखंड से संबंधित महत्वपूर्ण विधायी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। वहीं, उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने ‘कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की विकास में भूमिका’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

इन प्रस्तुतियों के उपरांत ‘उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था : आगे की राह’ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें राज्य की विकास संबंधी प्राथमिकताओं, संस्थागत चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। प्रस्तुतियों, पैनल चर्चा और जनसंवाद का समन्वय अनिल रतूड़ी ने किया।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता इसमें विद्यार्थियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। डीआईटी विश्वविद्यालय और दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सहित विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने वक्ताओं से प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। इस संवाद ने विद्यार्थियों, युवा शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को अनुभवी प्रशासकों एवं विषय विशेषज्ञों के साथ सीधे विचार-विनिमय का अवसर प्रदान किया। इसका उद्देश्य उत्तराखंड के विकास और शासन से जुड़े विषयों पर जागरूक जनसंवाद को प्रोत्साहित करना तथा सार्वजनिक नीतियों के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी को व्यापक बनाना था।

मुख्य अतिथि तरुण विजय ने भी अपने संबोधन में विषय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार रखे।

कार्यक्रम के संचालन व संयोजन में आईआईपीए उत्तराखंड चैप्टर के मानद सचिव पंकज नैथानी की भूमिका रही। कार्यक्रम के आयोजन में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की प्रमुखता से भूमिका रही। पुस्तकालय के लाइब्रेरियन डॉ. डी.के. पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी इस अवसर भी रहे । केन्द्र के अन्य कर्मचारियों ने आयोजन के समन्वय और व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

उल्लेखनीय है कि पब्लिक इंटरैक्शन सीरीज को एक निरंतर चलने वाले संवाद मंच के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। इसके माध्यम से नीति-निर्माताओं, प्रशासकों, शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और नागरिकों को उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण लोकनीति एवं सुशासन के मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना, व्यावहारिक सुझाव प्राप्त करना और जनभागीदारी के माध्यम से राज्य के विकास में सार्थक योगदान देना है।

कार्यक्रम के अवसर पर जयराज, लवलीना मोदी, मुख्य सूचना आयुक्त उत्तराखण्ड, राधा रतूड़ी, रत्ना मनूचा, प्रकाश नागिया, समीर सिन्हा, रानू विष्ट, एन.एस. रावत, कृपा शंकर नौटियाल, बी.एस. रावत, एस.के. गुप्ता, डॉ. लालता प्रसाद, जे.पी. चमोला, दिनेश चन्द्र, सुरेन्द्र सजवाण, विधि शर्मा, शिवमोहन सिंह, आलोक सरीन, जय भगवान गोयल सुंदर सिंह बिष्ट व देवेन्द्र कांडपाल सहित आई. आई पी.ए. के तमाम सदस्य डीआईटी यूनिवर्सिटी व डीबीएस कॉलेज के छात्र व अध्यापक, शहर के प्रबुद्ध जन व अन्य युवा पाठक आदि शामिल रहे.

—————————————-
दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र लैंसडाउन चौक, देहरादून

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...