Saturday, March 7, 2026
Home देहरादून डुमक कलगोठ सड़क की मांग को लेकर आज डुमक के ग्रामीण उत्तराखंड...

डुमक कलगोठ सड़क की मांग को लेकर आज डुमक के ग्रामीण उत्तराखंड के सचिवालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिले।

डुमक कलगोठ सड़क की मांग को लेकर आज डुमक के ग्रामीण उत्तराखंड के सचिवालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिले। जोशीमठ चमोली जनपद चमोली का सुदूरवर्ती गांव डुमक कलगोठ एक लंबे समय से गांव में सड़क की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे है।

CM dhami met dumuk kalgoth villagers
CM dhami met dumuk kalgoth villagers

ज्ञात हो कि पिछले दिनों लगभग 40 दिनों से भी अधिक दिनों तक आंदोलन गांव में किया गया जिसमें हल्ला बोल पदयात्रा जिला मुख्यालय घेराव की कार्यवाही भी की गई नेताओं ने आश्वासन भी दिए किंतु सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया विधानसभा लोकसभा चुनाव में एक दिन के लिए सड़क का काम शुरू हुआ जैसे ही लोकसभा के वोट लोग डालने लगे काम बंद हो गया इन सब परिस्थितियों को देखते हुए ग्राम संघर्ष समिति डुमक के ग्रामीणों ने 1 अगस्त 2024 से क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ।

डुमक गांव में पिछले 52 दिनों से सैजी लग्गा मैकोट वेमरु स्यूंण डुमक कलगोठ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं ऐसा नहीं है कि लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात पूर्व में नहीं की हो कई बार मुख्यमंत्री से स्थानीय ग्रामीणों की मुलाकात हो चुकी है किंतु उत्तराखंड के अधिकारी लोग नेताओं को भी खूब घूमना जानते हैं और मुद्दों की जलेबी बना देते हैं इस तरह से सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया हैं ग्रामीण उग्र आंदोलन की ओर है एक तरफ जहां ग्रामीणों ने सचिवालय में जाकर उत्तराखंड ग्रामीण विकास विभाग के सचिवों एवं उत्तराखंड के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंटकर सड़क को शीघ्र निर्माण करने की मांग रखी है। वही जिला स्तर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंताओं के द्वारा इस सड़क को लगातार भटकाया जा रहा है क्योंकि इस सड़क का पैसा पहले ही बिना सड़क निर्माण के खर्च किया जा चुका है अब इस तरह से प्रयास किया जा रहा है कि जिससे कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी बचाये जा सके इस मामले की जानकारी सरकार के लोगों को भी है इस संबंध में राजेंद्र सिंह भंडारी ग्राम संघर्ष समिति डुमक के अध्यक्ष कहते हैं कि हम लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं और वार्ता कर रहे हैं उसके बाद भी सड़क को बनाने का प्रयास प्रशासन नहीं कर रहा है आज सचिवालय में उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ग्रामीणों ने ज्ञापन दे करके कड़ी चेतावनी दी है कि यदि सरकार के द्वारा सड़क का काम शुरू नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

एक और जहां आज डुमक गांव में युवा नेता अंकी भंडारी की अध्यक्षता में आंदोलन तीव्र किया गया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गये बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना प्रदर्शन में बैठे रहे वहीं दूसरी ओर समाजसेवी प्रेम सिंह सनवाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह सनवाल आदि लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शीघ्र सड़क निर्माण करने की मांग रखी।

RELATED ARTICLES

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...