Saturday, September 12, 2026
Home उत्तरकाशी विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

By – Neeraj Uttarakhandi

पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह, नवाचार और वैज्ञानिक सोच के साथ मनाया गया।
बताते चलें कि यह दिवस महान वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। डॉ. रमन की प्रकाश के प्रकीर्णन संबंधी खोज ने भारत को वैश्विक वैज्ञानिक पहचान दिलाई थी।

विज्ञान के प्रति जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडल, प्रयोग एवं पारंपरिक ज्ञान पर आधारित स्टॉल लगाए गए।

आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनियाँ
छात्र-छात्राओं ने विविध विषयों पर रोचक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें प्रमुख थे—
– पारंपरिक बर्तनों की प्रदर्शनी
– स्थानीय बीजों का संग्रह
– नवाचारी विज्ञान मॉडल
– परंपरागत पहाड़ी भोज्य पदार्थ — सीडे, दिडके, असके, कोदे की रोटी, गुलगुले आदि।

– विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों का जीवंत प्रदर्शन
इन स्टॉलों ने विज्ञान और परंपरा के समन्वय को दर्शाया तथा स्थानीय ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टि से समझाने का प्रयास किया।

– सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियाँ
विद्यार्थियों ने विज्ञान विषयक भाषण, कविताएँ और नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा #चन्द्रयान लॉन्चिंग मॉडल, जिसमें चन्देली के “बाल वैज्ञानिकों” ने चन्द्रयान का मॉडल तैयार कर उसका प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की गई।

– गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान ग्राम पंचायत चन्देली प्रदीप सिंह राणा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों मे सीआरपी संतोष राणा, निभि शाह,पूर्व सीआरसी सुनीता असवाल,अनुसूया कुमाई, प्रधानाध्यापक सुरेश लाल शाह, विजेन्द्र सिंह रावत, मीना चन्द्र, एसएमसी अध्यक्ष संकल दास मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने पर बल दिया।

प्रेरणादायी संदेश

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने, प्रश्न पूछने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन विज्ञान जागरूकता संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापक सुरेश शाह ने बताया कि
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ तथा क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...