Sunday, June 28, 2026
Home उत्तराखंड होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।
– दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय संगीत समिति की ओर से सोमवार दिनांक 2 मार्च 2026 को होली के उपलक्ष में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में आकाशवाणी के टाॅप ग्रेड सितार वादक पंडित राॅबिन कर्माकर के नेतृत्व में आकाशवाणी के ग्रेडेड कलाकारों द्वारा होली के गीतों एवं नृत्यों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
इस अवसर पर कलाकारों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी, रूहेलखण्डी, ब्रज, राजस्थानी होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने में मजबूर किया। कार्यक्रम का आरम्भ ”जय बोलो गिरिजा नन्दन की” लोकगीत द्वारा किया गया। तत्पश्चात् ”हर फूलों से मथुरा छाई रही”, ”आओ बृजराज खेले होली”, ”खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर”, ”खोल दे माता खोल भवानी”,”मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रो छो”, ”मन मोहन नन्दकिशोर”, ”झनकारो झनकारो”,”होलिया में उड़े रे गुलाल” आदि प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए गए। इन गीतों के साथ श्रोता जमकर थिरके। इस शानदार कार्यक्रम में भाग लेनेवाले कलाकारों के नाम हैं- रेखा उनियाल, पुष्पा रावत, शिवानी कर्माकर, रेखा रावत, अमृता हालदार, सीमा बिष्ट, नीलम नेगी, लक्ष्मी मंडल, सुनीता बहुगुणा, सरिता कुलाश्री, विजया शर्मा, मीनू नेगी एवं योगिता पांथरी। संगत कलाकार थे- सैकत मंडल, संचारी पुरकायस्थ, आयुष्मान एवं प्रदीप शर्मा। मंच संचालन शांति बिंजोला एवं रक्षा बौड़ाई ने किया।

इस अवसर पर सामाजिक इतिहासकार डॉ. योगेश धस्माना ने उत्तराखण्ड की होली के सामाजिक ऐतिहासिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्वतीय होली अपनी कई विशेषताओं के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे युगों से बनाये हुए आयी है।

इस अवसर पर शोध केन्द्र के कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रशेखर तिवारी,पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. डी. में पाण्डे,जेबी गोयल, डा. योगेश धस्माना, डॉ. लालता प्रसाद,सहित संगीतांजली संस्था ज्ञान प्रकाश, जागृति डोभाल, श्री देवेन्द्र काण्डपाल, जय प्रकाश खंकरियाल, डॉ. अरुण कुकसाल, जगदीश बाबला,सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह महर, मधन सिंह बिष्ट युवा पाठक गण, आलोक सरीन, कुलभूषण, राकेश कुमार, हिमांशु, अनिल, विजय बहादुर आदि सहित इस अवसर पर रंगमण्डल में संगीतांजली संस्था के पदाधिकारी तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति दून पुस्तकालय के युवा पाठक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...