Friday, March 6, 2026
Home उत्तराखंड पिटकुल के 65 कार्मिकों को मिली पदोन्नति

पिटकुल के 65 कार्मिकों को मिली पदोन्नति

प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने दी बधाई, बोले, पिटकुल के बेहतर प्रबंधन में दें अपना योगदान

देहरादून। पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न संवर्गों के 65 कार्मिकों को एसीपी को मंजूरी दी गयी। बैठक में समिति द्वारा की गई संस्तुति के अनुक्रम में 18 सहायक अभियंताओं को तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन, 32 अवर अभियंताओं को प्रथम एवं 15 अवर अभियंताओं को द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य किया गया। प्रबंध निदेशक की स्वीकृति के पश्चात मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग ने उनकी अनुमन्यता की तिथि से वित्तीय स्तरोन्नयन के आदेश जारी किए।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक पी सी ध्यानी ने सभी पदोन्नत अभियंताओं को बधाई दी और कहा कि ये इंजीनियर अब और मनोयोग से पिटकुल के विकास और संस्थान की बेहतरी के लिए और समर्पित ढंग से काम करेंगे। इस स्तरोन्नयन से सहायक अभियंताओं के वेतन में प्रतिमाह लगभग 50,000 रुपये से 60,000 रुपये की वृद्धि होगी, जबकि अवर अभियंताओं के वेतन में प्रतिमाह 5,000 से 8,000 की वृद्धि होने की संभावना है।

प्रबंध निदेशक ने समस्त लाभान्वित अभियंताओं को बधाई देते हुए मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी कार्मिकों को अनुमन्य सेवा लाभ नियमानुसार समय पर प्रदान किए जाएं।इस निर्णय से कार्मिकों में उत्साह और हर्ष की लहर है, और उन्होंने प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त किया।

इस बैठक में प्रबंध निदेशक के साथ निदेशक (परिचालन) जी.एस. बुदियाल, महाप्रबंधक (मा.सं.) अशोक कुमार जुयाल, मुख्य अभियंता (गढ़वाल क्षेत्र) अनुपम सिंह, महाप्रबंधक (वित्त) मनोज कुमार सहित मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारीकृविवेकानंद (उपमुख्य कार्मिक अधिकारी), विपिन कुमार पाल (कार्यालय अधीक्षक-प्रथम) एवं ममता (कार्यालय सहायक-प्रथम) मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन।

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन। By - Prem Pancholi जिला प्रशासन की शख्त कार्रवाई के कारण ही टिहरी विस्थापित...

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल By - Prem Pancholi   उत्तरकाशी शहर में आज पार्किंग की बहुत ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...