Monday, June 29, 2026
Home देहरादून देहरादून में जुटेंगे 65 देशों के 300 साहित्यकार

देहरादून में जुटेंगे 65 देशों के 300 साहित्यकार

@देहरादून में जुटेंगे 65 देशों के 300 साहित्यकार

@लेखक गांव में होगा पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समारोह**

देहरादून। By Bharti Aanand “Ananta”

राजधानी के थानों इलाके में विकसित किए जा रहे ‘लेखक गांव’ में 23 से 27 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय कला, साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन होगा। इस पांच दिवसीय समारोह में लगभग 65 देशों के साहित्यकार, लेखक और कलाकार भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की अध्यक्षता में देहरादून में आयोजित एक बैठक में महोत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

Sahityakar
Sahityakar

डॉ. निशंक ने कहा कि यह महोत्सव हिंदी भाषा के वैश्विक प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करेगा। डॉ. निशंक ने यह भी कहा कि समारोह में भाग लेने वाले विदेशी विद्वान, साहित्यकार और छात्र हिंदी भाषा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपने-अपने देशों में हिंदी का प्रचार करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि महोत्सव में प्रत्येक राज्य से हिंदी लेखक और हिंदीसेवी देहरादून पहुंचेंगे।

महोत्सव के उद्घाटन सत्र में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई केंद्रीय मंत्री भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे।

महोत्सव का उद्घाटन ‘लेखक गांव’ में विभिन्न प्रदर्शनियों और लोक प्रस्तुतियों के साथ होगा, जिसमें हिंदी और स्थानीय भाषाओं के 20 लेखकों की पुस्तकों का विमोचन भी शामिल होगा। 23 और 24 अक्टूबर को हिंदी और स्थानीय बोली-भाषाओं पर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिसमें डॉ. निशंक की 12 पुस्तकों के गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्करणों का लोकार्पण भी किया जाएगा। पहले दो दिनों का संयोजन भाषा विज्ञानी रमाकांत बैंजवाल और बीना बैंजवाल करेंगे। इसी दौरान एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) द्वारा बच्चों की किताबों की अनुवाद कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

25 अक्टूबर को मुख्य उद्घाटन सत्र के बाद चार सत्रों में साहित्यिक परिचर्चाओं और विमर्शों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के लगभग 300 साहित्यकार भाग लेंगे। पहले दिन का समापन प्रख्यात नृत्यांगना सोनल मानसिंह के नृत्य प्रदर्शन के साथ होगा। ‘लेखक गांव’ की सचिव डॉ. सुप्रिया रतूड़ी ने बताया कि पहले दिन के सभी सत्रों का समन्वय डॉ. सुशील उपाध्याय और शिक्षाविद पूजा पोखरियाल करेंगे।

26 अक्टूबर को पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण योग, अध्यात्म और संगीत के स्वास्थ्य पर प्रभावों पर विचार प्रस्तुत करेंगे। इसी दिन साहित्य अकादमी द्वारा भारतीय भाषाओं और हिंदी पर भी सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदी के प्रसिद्ध लेखकों के साथ चर्चा होगी। एफआरआई, वाडिया इंस्टीट्यूट और यूकॉस्ट के सत्रों में विशेषज्ञ हिमालय पर आधारित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा प्रवासी लेखकों और विदेशी हिंदीसेवियों का होगा। लगभग 65 देशों के हिंदी साहित्यकार, शोधार्थी और लेखक इस सत्र में भाग लेंगे। इस सत्र का संयोजन डॉ. बेचैन कंडियाल, डॉ. इंद्रजीत सिंह और डॉ. सुशील उपाध्याय करेंगे।

समारोह का समापन 27 अक्टूबर को उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘धरती का स्वर्ग उत्तराखंड’ विषय पर विशेष चर्चा के साथ होगा।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि यह आयोजन हिंदी भाषा और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित कर सके। इस महोत्सव में भारत की साहित्य अकादमी, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा, उत्तराखंड भाषा संस्थान, नेशनल बुक ट्रस्ट, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न सत्रों का संयोजन किया जाएगा।

आज की बैठक में पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन, पूर्व प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. बीना बैंजवाल, प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, डॉ. बेचैन कंडियाल, बालकृष्ण चमोली, डॉ. सुप्रिया रतूड़ी, पूजा पोखरियाल, भारती मिश्रा, नालंदा पांडेय, मुकेश नौटियाल, अमित पोखरियाल और आशना नेगी सहित कई अन्य विद्वान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...