Thursday, May 14, 2026
Home टिहरी गढ़वाल पुस्तक समीक्षा : गांव की माटी की खुरदरी यादें

पुस्तक समीक्षा : गांव की माटी की खुरदरी यादें

गांव की माटी की खुरदरी यादें

By Dheeraj negi

एक खेत से दूसरे खेत में कूदते -फांदते, गांव के रास्ते व पथरीली पगडंडियों पर दौड़ते-भागते, मुठ्ठी बांध हथेली उल्टी कर रंग-बिरंगी मक्खी को पास-फेल, पास-फेल कर उड़ाते हुए बचपन की खट्टी-मीठी यादों को समेटे हुए शूरवीर रावत जी की उनके गांव के संस्मरणों पर सद्य प्रकाशित पुस्तक “चमकीली चादर पर मटमैले आखर” पुस्तक पढ़ने का सुअवसर मिला।

हम लोगों की पीढ़ी बिना समुचित साधनों और बिना किसी सहारे या कमजोर सहारे पर अपने पहाड़ के गांव छोड़कर मैदानी शहरों में आ बसी है और फिर यहीं की होकर रह गयी है। अपने साथ अपने पीछे छूटे हुए लोगों, अपने खेत -खलिहान, बाट-घाट, गांव-स्कूल की अनेक यादें मन-मस्तिष्क में संजोकर जी रहे हैं। ये यादें हमें कभी गुदगुदाती है, कभी हंसाती और कभी रुलाती भी हैं। जिन लोगों के पास लेखन का हुनर है वे अपनी लेखन कला से अपनी यादों को संजोते हुए साहित्य की अभिवृद्धि करते हैं । कालांतर में ये पुस्तकाकार संस्मरण साहित्य की धरोहर बन जाते हैं।

ऐसे ही हुनरदार लेखक शूरवीर रावत जी की लेखनी से टिहरी गढ़वाल के भिलंगना की खूबसूरत घाटी में बसे अपने गांव की स्मृतियों को संजोकर लिखी गयी उक्त पुस्तक में दादी की झुणकी की खनक से लेकर गांव की होली के रंग ही नहीं अपितु दीवाली के दियों की रोशनी भी झिलमिलाती है। ला ग्रेजुएट प्रधान जीत सिंह पंवार, मदननेगी का सौणू की यादों के‌ साथ ही उम्मेद सिंह भाई की शरारत भी बसी हैं । चुलु की चटनी का न बिसरने‌ वाला स्वाद भी चटखारें‌ मार‌ रहा है।

रोचक शैली में लिखी गयी यह पुस्तक‌ पठनीय है, विशेषकर दूर शहरों में‌ बसे‌ हमारे‌ प्रवासी भाई बंधुओं के लिए‌ तो‌ यह‌ गांव‌ की खुद‌ बिसराने वाली किताब है। आज हमारे पहाड़ के‌ गांव के गांव‌ पलायन की मार‌ झेलते हुए जन शून्य होते जा रहे हैं। इस पुस्तक में 37 शीर्षकों के अंतर्गत समेटी गयी गांव की स्मृतियों में पलायन का दर्द महसूस किया जा सकता है। पुस्तक पढ़ते हुए ये पंक्तियां जेहन में उपजती हैं-
ढू़ंढ रही हैं छाया/काया कहां‌ खो गयी रेले‌ में/परछाईं ही परछाईं हैं/लोग नहीं हैं मेले‌ में।

किसके कंधों पर सिर रखें/किससे अपना दुखड़ा गाएं/किस खोए हुए को ढूंढें जिससे/लिपटें अपनी सुनाएं/छोड़ गए मंदिर, युग नायक/ छुपे हुए किस ठेले में।

अपने बचपन की यादों में खोकर लेखक ‘अपनों से अपनी बात—-‘ कहते हुए गजल सम्राट जगजीत सिंह की पंक्तियां याद कर लिखता है –
“ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो/भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी/मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन—— ”
लेखक की भावनाएं अपने गांव से कितनी जुडी हैं, उनकी ये पंक्तियां बताती हैं- “किसी अन्यके लिए मेरा गांव मिट्टी पत्थर से युक्त मात्र एक गांव हो सकता है किंतु मेरे लिए तो यह मेरे सपनों, मेरे अरमानों, मेरी कामनाओं, मेरे जज्बातों का घर है—“

पुस्तक विनसर‌ पब्लिशिंग कम्पनी‌, 8 प्रथम तल, के सी सिटी सेंटर, डिसपेंसरी‌ रोड़, देहरादून‌ 248001 द्वारा प्रकाशित की गयी‌ है।

140 पृष्ठों की इस पुस्तक का मूल्य 195/ रू‌पए‌ मात्र है।

RELATED ARTICLES

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...