Thursday, May 14, 2026
Home Sports महिला प्रीमियर लीग 2025- यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला...

महिला प्रीमियर लीग 2025- यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली।  महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज यानि सोमवार को यूपी वारियर्स का सामना गुजरात जायंट्स से होना है। यूपी वारियर्स को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। आज गुजरात जायंट्स को हराकर यूपी वारियर्स फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं बंगलुरु में गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराकर गुजरात ने प्लेआफ की उम्मीदें फिर जीवित की है। अब यूपी वारियर्स, आरसीबी और गुजरात जाएंट्स के चार चार अंक हैं और वे तीसरे से पांचवें स्थान पर हैं। यूपी और गुजरात ने आरसीबी से एक मैच कम खेला है और यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है ।

गुजरात के बल्लेबाजों ने किया निराश
गुजरात के बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दयालन हेमलता और हरलीन देओल खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। कप्तान एशले गार्डनर ने आरसीबी के खिलाफ 31 गेंद में 58 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया था। गार्डनर इस सत्र में तीन अर्धशतक लगा चुकी हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग की जरूरत है।
आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद गार्डनर ने कहा था, हमने अलग अलग हालात में खेला है और अब हम लखनऊ जा रहे हैं। उम्मीद है कि पावरप्ले में प्रदर्शन बेहतर होगा। हमारे पास विकेट सुरक्षित हों तो हम अच्छा स्कोर बना सकते हैं। यूपी वारियर्स की चिंता का सबब उसकी बल्लेबाजी है जिसके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने आक्रामक प्रदर्शन करके अहम भूमिका निभाई है।

यूपी के गेंदबाजों पर रहेगी नजर
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके गेंदबाज 142 रन का बचाव नहीं कर सके। दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत में चिनेले हेनरी और क्रांति गौड ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि आरसीबी पर सुपर ओवर में मिली जीत में सोफी एक्सेलेटोन ने कमाल किया।

मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस सात बजे होगा।

कहां देख सकते हैं मुकाबला?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग भाषाओं के चैनल पर इस टूर्नामेंट के मुकाबले देख सकते हैं। और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवानी।

गुजरात जायंट्स: लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लीचफील्ड, दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर, भारती फुलमाली, कैथराइन ब्राइस, मन्नत कश्यप, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, शबनम शकील।

RELATED ARTICLES

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।   By - Dr. Sushil upadhyay   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड...

संस्मरण : गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था, कैसे? बता रहे है वरिष्ठ साहित्यकार...

गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और उसका जानलेवा अंत कोई...

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...