Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।

 

By – Dr. Sushil upadhyay

 

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल और मध्यप्रदेश आदि राज्यों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हपकिडो मार्शल आर्ट प्रेसिडेंट मास्टर जितेन्द्र सिंह ने किया। विभिन्न भार वर्गों में 12 किलो से लेकर 100 किलो तक के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए।

टीम उत्तराखंड ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कुल 60 खिलाड़ियों में से 45 ने गोल्ड, 10 ने सिल्वर और 5 ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। उत्तराखंड (रुड़की) की टीम प्रथम स्थान पर रही, दिल्ली की टीम दूसरे और हरियाणा (फरीदाबाद) की टीम तीसरे स्थान पर रही।

गोल्ड मेडल विजेताओं में अभिनव सैनी ने 40 किलो वर्ग में फरीदाबाद के खिलाड़ी को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। तृष्णा सैनी ने 45 किलो वर्ग में हरियाणा की खिलाड़ी को पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। वर्णिका गिरि ने 40 किलो वर्ग में दिल्ली की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वाशु पाल ने 40 किलो वर्ग में दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अविका सैनी ने 40 किलो वर्ग में फरीदाबाद के खिलाड़ी को परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

परिणीति ने 25 किलो वर्ग में, दीपांशी नायडू ने 35 किलो वर्ग में और आरुष रियाज़ ने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। आकृति यादव, करण यादव, ऋषभ चंदेल और राशि चौधरी ने भी अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।
सिल्वर मेडल विजेताओं में हरप्रीत सिंह ने 45 किलो वर्ग में दिल्ली एनसीआर के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। देव सैनी ने 35 किलो वर्ग में दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक जीता। तमन्ना सैनी ने 40 किलो वर्ग में फरीदाबाद की खिलाड़ी को पराजित कर दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। आर्यन पाल ने 45 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। कुल 10 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए।

ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं में धैर्य सैनी ने अपने वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। कुल पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
प्रतियोगिता के समापन पर उत्तराखंड एसोसिएशन के सेक्रेटरी शिवेंद्र कुमार चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की यह सफलता जनवरी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हौसला बढ़ाने वाली है। उत्तराखंड टीम के लौटने पर खिलाड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन जनवरी में होने वाली इंटरनेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जहां वे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...