Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी...

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता- मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

जनता दरबार में आई समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें संबंधित विभागों के अधिकारी

पाबौ ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार, आई 100 से अधिक शिकायतें

पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विकासखंड पाबौ के ब्लॉक सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता यह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जनता दरबार में लगभग 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई।

जनता दरबार में मुख्य समस्याएं पेयजल, विद्युत, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, लोनिवि से संबंधित थी। विद्युत विभाग की शिकायत पर मंत्री ने एसडीओ को निर्देश दिए कि जर्जर विद्युत पोलों का शीघ्र समाधान किया जाए। पेयजल विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है उसका तत्काल निस्तारण करें। वहीं बिडोली गांव में पेयजल की समस्या पर उन्होंने कहा कि बिडोली पंपिंग योजना का कार्य लगभग 5 माह में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जब तक पंपिंग योजना का कार्य पूर्ण होता है तब तक ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था से पानी देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए कि जिन लोगों की जमीन मोटर मार्ग कटिंग में गई है, उन्हें मुआवजा जल्द दिया जाए। मंत्री ने पीएम आवास योजना के लिए खंड विकास अधिकारी को सर्वे कर पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ देने को कहा। वहीं उन्होंने कृषि विभाग को कहा कि जो किसान बेहतर कार्य कर रहे हैं उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी दे, जिससे वह अन्य किसानी क्षेत्र में भी और बेहतर कार्य कर सकेंगे। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन दिव्यांग व वृद्धजनों को पेंशन नहीं मिल रही है उन्हें पेंशन का लाभ देना सुनिश्चित करें।

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जो परिवार पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन से वंचित रह गए हैं उन्हें योजना से लाभान्वित करें संबंधित विभागों के अधिकारी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड बनाएं। कहा कि पाबौ डिग्री कॉलेज में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और जल्द ही 100 छात्रों के लिए हॉस्टल भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाबौ क्षेत्र के 127 गांव के लिए धारी देवी से पानी दिया जाएगा, इसका कार्य भी जल्द पूर्ण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पाबौ में पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण, हैलीपेड व स्टेडियम ओर धनराशि जारी कर उसे बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने पाबौ व्यापार संघ के पदाधिकारियों को कहा कि पुलिस के साथ बैठक कर पाबौ में पार्किंग स्थल चिन्हित करें। साथ ही कहा कि पाबौ को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए ग्रामीणों की सहमति लें। कहा कि ग्रामीणों की सहमति के बाद ही पाबौ को नगर पंचायत बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक 85 चिकित्सकों व अप्रैल माह के अंतिम तक 276 चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क खुशियों की सवारी वाहन की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों का मोतियाबिंद इलाज निःशुल्क किया जा रहा है, अभी तक 01 लाख से ज्यादा लोगों का मोतियाबिंद इलाज किया गया है।

मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिया मुक्त उत्तराखंड बनाने हेतु महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पाबौ को टीवी मुक्त बनाएं और अगर किसी व्यक्ति पर लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल इलाज करायें। उन्होंने यह भी कहा कि पाबौ टैक्सी- मैक्सी संचालकों की आंखों का परीक्षण भी कराया जाय। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कहा कि पाबौ के अंतर्गत उद्यान विभाग से कुल्याणी गांव को एप्पल गांव और ग्वालीगाड़ गांव को मत्स्य गांव बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इन दोनों गांवों में पहले से ही ग्रामीण इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पाबौ क्षेत्र के अंतर्गत जितने भी प्रतिक्षालय जर्जर हैं उनकी मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। साथ कहा कि जनता दरबार में जो शिकायतें आई हैं उन पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट एक सप्ताह में दें। इस दौरान मंत्री ने विकासखंड पाबौ के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिशल्ड व कालों का मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमगांव के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के 08 लाभार्थियों को 05-05 हजार रुपये के चेक वितरित किये। इसके अलावा 03 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 11 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र व 05 सहायक उपकरण वितरित किये गये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्व, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल गोयल, उप जिलाधिकारी पौड़ी रेखा आर्य, मुख्य शिक्षधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, उद्योग महाप्रबंधक सोमनार्थ गर्ग, सीओ पुलिस टीएस राणा, समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, एसडीओ विद्युत गोविंद सिंह, खंड विकास अधिकारी धूम सिंह, ब्लाक प्रमुख रजनी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...