Monday, June 29, 2026
Home Sports आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी राजस्थान...

आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड कहा जाता है। मौजूदा सीजन में गुजरात की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने अब तक 4 मैच खेले है, जिसमें से उन्होंने तीन मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में हार का सामना किया है।

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक 4 मैच खेले है, जिसमें से 2 मैच में जीत और दो मैच में हार का सामना किया है। गुजरात ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीता, जबकि राजस्थान ने अपने पिछले मैच में पंजाब को मात दी। अब दोनों टीमें जीत के साथ अहमदाबाद में अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी।

सिराज-किशोर ने किया है अच्छा प्रदर्शन
गुजरात की तरफ से गेंदबाजी में अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर आर साई किशोर ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान और अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की खराब फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय है। टी20 के माहिर खिलाड़ी राशिद ने चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है और प्रति ओवर 10 से ज्यादा रन दिए हैं। आईपीएल में यह पहला अवसर है जब अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट हासिल किया है, जबकि उन्होंने प्रति ओवर 12 रन लुटाए हैं।

कोएट्जे को मिलेगी जगह?
गुजरात के पास कोई विकल्प भी नहीं हैं क्योंकि अरशद खान या फजलहक फारूकी जैसे तेज गेंदबाज वास्तव में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। गुजरात टीम प्रबंधन राजस्थान के खिलाफ कुछ बदलाव कर सकता है। गेराल्ड कोएट्जे और महिपाल लोमरोर में से किसी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। गुजरात का सामना अब राजस्थान के दमदार बल्लेबाजों से होगा जिसमें संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और नीतीश राणा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। इन सभी ने 150 से अधिक की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।

गुजरात की बल्लेबाजी में है ज्यादा गहराई
गुजरात की तरह राजस्थान की भी सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है। उसकी तरफ से संदीप शर्मा को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए और टीम को उनसे आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अहमदाबाद में अभी तक बल्लेबाजों की तूती बोली है। इस मैदान पर खेली गई चार पूर्ण पारियों में अभी तक 243, 232, 196 और 160 रन बने हैं। गुजरात की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है जिसमें कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड और बी साई सुदर्शन जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं। वाशिंगटन सुंदर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 49 रन बनाकर गुजरात की बल्लेबाजी की गहराई का अच्छा नमूना पेश किया था।

गुजरात-राजस्थान की टीमें इस प्रकार हैं-

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।   By - Dr. Sushil upadhyay   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड...

संस्मरण : गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था, कैसे? बता रहे है वरिष्ठ साहित्यकार...

गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और उसका जानलेवा अंत कोई...

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...