Sunday, September 13, 2026
Home उत्तराखंड बदरीविशाल के अभिषेक एवं अखंड ज्योति के लिए तेल कलश प्रक्रिया आरम्भ

बदरीविशाल के अभिषेक एवं अखंड ज्योति के लिए तेल कलश प्रक्रिया आरम्भ

गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू

गाडू घड़ा यात्रा आज देर शाम बीकेटीसी के चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह रेल्वे रोड ऋषिकेश पहुंचेगी

कल बुधवार 23 अप्रैल को चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह में अपराह्न तक होंगे तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन

23 अप्रैल अपराह्न को रात्रि विश्राम हेतु श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती प्रस्थान करेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

‌नरेंद्रनगर/ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक एवं अखंड ज्योति हेतु प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल का कलश “गाडू घड़ा यात्रा” का मंगलवार 22 अप्रैल राजदरबार नरेंद्रनगर से शुभारंभ हो गया है।

देर शाम को राजमहल नरेंद्र नगर से महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित राजपरिवार तथा राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल एवं पुजारीगणों, श्रद्धालुओं, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तेलकलश गाडू घड़ा को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे।

आज ही देर शाम को तेलकलश यात्रा पहले पड़ाव श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )के रेल्वे रोड ऋषिकेश चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह पहुंचेगी तथा कल सुबह श्रद्धालु तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन करेंगे,बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित विशिष्ट अतिथि गण तेलकलश यात्रा के दर्शन को ऋषिकेश पहुंचेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्य 21 अप्रैल शाम को डिम्मर से ऋषिकेश मंदिर समिति धर्मशाला /विश्राम गृह पहुंच गये थे तथा आज मंगलवार 22 अप्रैल सुबह को राजदरबार नरेंद्र नगर पहुंचे जहां सांसद/रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर परंपरागत रूप से ओखली में तिलों को कूटकर हाथों से तेल पिरोकर चांदी के घड़े में रखा। देर शाम को तेलकलश की पूजा-अर्चना तथा भोग के बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह तेल कलश को श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे पहले पड़ाव ऋषिकेश सहित विभिन्न पड़ावों से होकर तेलकलश 3 मई शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगा तथा 4 मई को प्रात: 6 बजे भगवान बदरीविशाल मंदिर के कपाट खुलेंगे।

इस अवसर पर राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल,श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, नौटियाल,राजदरबार के ओएसडी‍,राजपाल जड़धारी,महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी, संजय डिमरी, हरीश डिमरी,डा. अनूप डिमरी, शैलेन्द्र डिमरी, दिवाकर डिमरी ऋषिकेश में गुलशन तलवार, प्रेमकिशोर नौटियाल, विनोद अग्रवाल पवन गोयल,राजेश अग्रवाल, डिमरी केंद्रीय पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, सुरेश डिमरी, दिनेश डिमरी,राजेंद्र डिमरी,विपुल डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, सरोज डिमरी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक सोबन सिंह रावत, वेद किशोर नौटियाल, सरपंच विजय राम डिमरी ,भोलादत्त डिमरी, सुभाष डिमरी,गोवर्धन डिमरी, प्रकाश डिमरी,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

बुधवार 23 अप्रैल प्रात: से ही श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेतराम धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश में तेलकलश गाडू घडा,की पूजा-अर्चना होगी तथा दिन तक श्रद्धालु दर्शन करेंगे एवं प्रसाद ग्रहण करेंगे।
23 अप्रैल अपराह्न को गाडूघड़ा श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती प्रवास हेतु प्रस्थान होगा।

RELATED ARTICLES

Dr. Manisha Nigam of Garhwal University Selected for the National Teacher Award 2026

Dr. Manisha Nigam of Garhwal University Selected for the National Teacher Award 2026 By - Prem Pancholi/Ashutosh Bahuguna Srinagar (Garhwal), August 22. Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal...

आगामी कुम्भ मेले के मध्यनजर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियो की जरूरी बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं...

श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार: मंत्री मदन कौशिक

श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार: मंत्री मदन कौशिक आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने श्रमिक प्रतिनिधिमंडल से की बातचीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...