Monday, June 29, 2026
Home Business Meta ने पेश किया अपना नया AI ऐप, ChatGPT को देगा सीधी...

Meta ने पेश किया अपना नया AI ऐप, ChatGPT को देगा सीधी टक्कर

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अब मेटा (Meta) ने भी बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी ने अपना नया AI ऐप Meta AI लॉन्च कर दिया है, जो Llama 4 लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है। यह ऐप अब Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यूज़र्स अब इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में अलग से डाउनलोड कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। मेटा का यह कदम सीधे तौर पर OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने वाला माना जा रहा है, जो फिलहाल दुनिया का सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट है।

Meta AI को एक मल्टी-फंक्शनल AI असिस्टेंट के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो सवाल-जवाब, टेक्स्ट जनरेशन, राइटिंग, कोडिंग और अन्य कई कामों में सहायता कर सकता है। मेटा का दावा है कि Llama 4 मॉडल की ताकत के साथ यह ऐप यूज़र्स को तेज़, स्मार्ट और सहज अनुभव प्रदान करेगा। AI बाजार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच मेटा का यह कदम तकनीकी दुनिया के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।

बता दें कि अभी तक Meta AI का इस्तेमाल करने के लिए या तो WhatsApp, Instagram, Facebook या Messenger की जरूरत पड़ती थी या कंपनी की वेबसाइट पर जाना पड़ता था लेकिन अब आप स्टैंडअलोन ऐप के जरिए भी मेटा AI को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। ChatGPT जैसे अन्य AI ऐप्स में जहां कुछ सर्च करने और फोटो बनाने जैसी सुविधाएं मिलती है तो मेटा का AI ऐप इससे भी एक कदम आगे निकल गया है। जी हां, इस ऐप में तो कंपनी ने खास डिस्कवर फीड को भी ऐड किया है जहां से आप ये जान सकते हैं कि दुनियाभर में लोग किस तरह से AI ऐप पर सर्च कर रहे हैं।

इन्हें देखकर आप भी अपने हिसाब से चीजों को AI का इस्तेमाल करके खोज सकते हैं। मेटा ने इस डिस्कवर फीड की एक फोटो शेयर की है जिसमें एक यूजर अपने AI से तीन इमोजी में उनका समरी देने के लिए कह रहा है जिसे वो बाद में अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। मेटा एआई ऐप में डिस्कवर फीड यह पता लगाने का बेहतर स्पेस दे रही है कि दूसरे लोग एआई का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। आप लोगों द्वारा शेयर किए जा रहे सबसे अच्छे प्रॉम्प्ट देख सकते हैं, या उन्हें रीमिक्स करके अपना बना सकते हैं। हालांकि आप चाहें तो इसे कंट्रोल भी कर सकते हैं, यानी जब तक आप इसे पोस्ट नहीं करते तब तक आपके फीड पर कुछ भी शेयर नहीं किया जाएगा। केवल वो इंटरैक्शन ही फ़ीड पर दिखाई देंगे जिन्हें यूजर खुद शेयर करेगा।

इस ऐप में रेगुलर AI ऐप की तरह काफी फीचर्स मिल जाते हैं लेकिन इस लॉन्च के साथ मेटा ने अपने वॉयस मोड को भी बेहतर बनाया है। ऐप इमेज जेनरेशन और एडिटिंग जैसे मेटा एआई फीचर्स भी ऑफर कर रहा है, जो अब आपके एआई असिस्टेंट के साथ वॉयस या टेक्स्ट चैट के जरिए किया जा सकता है। मेटा इन दिनों भारत में रे-बैन मेटा ग्लास लाने की भी तैयारी कर रहा है।

RELATED ARTICLES

व्हाट्सएप में जल्द आएगा नया फीचर, अब इमोजी ही नहीं, स्टिकर से भी दे सकेंगे रिएक्शन

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप यूजर्स के चैटिंग अनुभव को और भी इंटरैक्टिव बनाने की दिशा में लगातार नए फीचर्स...

सेंसेक्स 4.16%  से गिरकर 72,222.87 के स्तर पर, जानिए निफ्टी का हाल 

नई दिल्ली। वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता और अमेरिका में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बीच पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी बिकवाली...

यूपीआई लेनदेन की सुरक्षा और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए नए नियम किए जारी, आज से होंगे लागू 

मोबाइल नंबर बंद तो नहीं मिलेंगी यूपीआई की सेवाएं नई दिल्ली। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूपीआई लेनदेन की सुरक्षा और प्रभावशीलता बढ़ाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...