Monday, June 29, 2026
Home lifestyle मानसिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सशक्त बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण - ललित जोशी।

मानसिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सशक्त बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण – ललित जोशी।

मानसिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सशक्त बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण – ललित जोशी।

बच्चों और किशोरों को लचीलापन विकसित करने में मदद करने के लिए स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा दें-ललित जोशी

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई (देहरादून) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष का विषय “सेवाओं तक पहुंच: आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य” रहा, जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्वानों, चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, जस्टिस सीमा डुंकराकोटी शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य किसी व्यक्ति के संपूर्ण विकास का आधार है, और हमें इसे शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व देना चाहिए। उन्होंने आपदाओं और आपात स्थितियों के दौरान मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए सहायता और सहानुभूति के महत्व पर बल दिया।

वही कार्यक्रम में पहुचें विशिष्ट अतिथि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजे के अध्यक्ष एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के सदस्य, एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। शिक्षा संस्थानों में संवाद और जागरूकता के माध्यम से हम एक संवेदनशील समाज का निर्माण कर सकते हैं।”

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय सुमित देव बर्मन ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को जमीनी स्तर तक सशक्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंच सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान डॉ प्रताप सिंह अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाने के बजाय खुले रूप से स्वीकार करना ही उपचार की पहली सीढ़ी है। उन्होंने समाज से अपील की कि मानसिक रोग से जूझ रहे लोगों के प्रति सहानुभूति और समर्थन का वातावरण बनाया जाए।

कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डा पवन शर्मा,एमओ प्रदीप राणा नर्सिंग स्टाफ, प्रशिक्षु एवं विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि तनाव, अवसाद और चिंता जैसी स्थितियों में सही परामर्श और सहयोग व्यक्ति को सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करता है।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और यह संदेश दिया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...