Thursday, May 14, 2026
Home crime कार्रवाई : दस हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड को किया गया निरस्त।

कार्रवाई : दस हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड को किया गया निरस्त।

By – Prem Pancholi

DM savin bansal
DM savin bansal

देहरादून जिले में राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड सत्यापन कार्याे को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी एवं सीएमओ को राशन एवं आयुष्मान कार्डाे का शत प्रतिशत सत्यापन कार्य तत्काल पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र लाभार्थियों को हटाते हुए पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द राशन एवं आयुष्मान कार्ड जारी किए जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ से अपात्र आयुष्मान कार्ड के बारे में विभागीय कार्रवाई की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए सत्यापन अभियान को जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में पात्र लाभार्थियों के लिए धन, राशन, लाभ को विचलित नहीं होने दिया जाएगा। सत्यापन कार्यो में ढिलाई पर पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत अधिकारियों को भारी पड गई। डीएम ने सभी का वेतन जब्त करने के निर्देश दिए है। डीएम ने 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण न होने पर इन सबकी जवाबदेही तय की।

हिदायत दी की कार्य पूर्ण न होने पर वेतन तो जब्त होगा ही साथ में प्रतिकूल प्रविष्ठि भी दी जाएगी।

जिला प्रशासन के हरकत में आने पर अब तक 3600 राशन और 10000 फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त किए जा चुके है। डीएम ने कहा कि राशन और आयुष्मान का हक सिर्फ पात्र परिवारों को मिलेगा। सभी अपात्र लोगों को हटाया जाएगा। जिला प्रशासन ने संगठित गिरोह को दबोचने और संगीन धाराओं में पिछले माह ही एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

जनपद के क्लेमेंन्टाउन, सहसपुर, विकास नगर, ऋषिकेश, डोईवाला, त्यूनी और कालसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड सत्यापन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत का वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत से अधिक राशन कार्डाे सत्यापन कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों का वेतन काटते हुए उनको प्रतिकूल प्रविष्टि की प्रबल संस्तुति भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सभी पूर्ति निरीक्षक यह सुनिश्चित करलें की अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर राशन पा रहे व्यक्तियों में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, उनका सर्वे करें और पात्र व अपात्र लाभार्थियों की जांच कार्य त्रुटिरहित शीघ्र पूरा करें। इस कार्य में किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में कुल 383352 राशन कार्ड धारक है, जिसमें से 156815 राशन कार्ड का सत्यापन कार्य पूरा कर दिया गया है। राशन कार्ड सत्यापन का कार्य गतिमान है और अभी तक 40.91 प्रतिशत राशन कार्ड का सत्यापन किया जा चुका है। क्लेमेंटाउन में 25.40, सहसपुर में 38.07, विकासनगर में 27.21, ऋषिकेश में 23.52, डोईवाला में 20.99, कालसी में 38.55 और त्यूनी में 8.62 प्रतिशत ही सत्यापन कार्य हुआ है। अभी तक विभिन्न कारणों से 3617 कार्ड निरस्त भी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आधार कार्ड से राशन कार्ड को डिजिटल रूप में सत्यापित करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी गतिमान है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में 126960 आयुष्मान कार्ड धारक है जिसका सत्यापन कार्य प्रगति पर है।

बैठक में एसडीएम अपूर्वा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...