अजब का एप्पल मिशन, गजब की स्वरोजगार नीति।
– सब्सिडी के नाम पर 545 सेब किसानों से वसूल लिए 6.50 करोड़।
– किसानों की नहीं, सरकार की आय हो गयी दोगुनी।
By – Gunanand Jakhmola
जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले पूर्व पीएम शास्त्री जी यदि आज जीवित होते तो अपना सिर पीट लेते। उत्तराखंड में एप्पल मिशन के तहत जवान और किसान दोनों के साथ ही अजीब सा धोखा हो गया। मिशन ने सेब उत्पादकों को सेब का बगीचा लगाने के लिए कुल खर्च का 80 प्रतिशत सब्सिड़ी देने की नीति बनाई थी। इसके तहत बाग लगाने के लिए सेब उत्पादक को 20 प्रतिशत का अंशदान देना था। सरकार ने किसानों से यह 20 प्रतिशत अंशदान तो ले लिया, लेकिन चार-पांच साल बाद भी किसानो को सब्सिडी नहीं दी। यानी सरकार ने अपना हिस्सा तो दिया नहीं, किसानों की रकम और डकार ली। लगभग 42 करोड़ का मामला है। कहां तो सरकार का 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य था, लेकिन सेब किसानों से लिए अंशदान से खुद सरकार की आय दोगुनी हो गयी।









