Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle तपोवन बैराज साइट पर आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त अभ्यास।

तपोवन बैराज साइट पर आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त अभ्यास।

तपोवन बैराज साइट पर आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त अभ्यास।

By – Sangeeta Semwal

एनटीपीसी तपोवन के आउटपोस्ट बैराज साइट पर सीआईएसएफ यूनिट द्वारा Cloud Burst and Rescue Operation विषय पर एक मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। बताया गया कि इस तरह के पूर्व अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियों के बीच समन्वय को परखना और सुदृढ़ करना होता है।

भारतीय सेना (Indian Army) ने सीआईएसफ बल कर्मियों के साथ मिलकर River Crossing तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बचाव कार्य किया है तो वहीं आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने सीआईएसफ बल कर्मियों के साथ मिलकर Rope Lifting तकनीक का उपयोग कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य किया है। अन्य एजेंसियों ने भी सीआईएसफ बल कर्मियों के साथ मिलकर आपातकालीन चिकित्सा सहायता, फायर एंड सेफ्टी ऑपरेशन तथा त्वरित प्रतिक्रिया दल की भूमिका का प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय यह है कि मॉक ड्रिल में विभिन्न एजेंसियों के कुल 212 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। जिसे सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट लक्ष्मण सिंह राठौर ने ब्रीफ किया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ में अकस्मात आपदा की स्थिति कभी भी बन सकती है। इसलिए तरह की स्थिति से निबटने के लिए यह संयुक्त पूर्व अभ्यास करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मॉक ड्रिल ने विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल और आपदा प्रबंधन की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस प्रकार का संयुक्त अभ्यास भविष्य में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

मॉक ड्रिल के सफल समापन उपरांत NTPC के प्रमुख अजय कुमार शुक्ला तथा CISF के असिस्टेंट कमांडेंट लक्ष्मण सिंह राठौर ने सभी एजेंसियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों को उनके सक्रिय सहयोग एवं सराहनीय सहभागिता की हौसलाफजाई की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा से संबंधित अभ्यासों में सभी एजेंसियाँ इसी प्रकार आपसी तालमेल और तत्परता के साथ मिलकर कार्य करती रहेंगी।

– मॉकड्रिल में सम्मिलित एजेंसियों के जवान
CISF – 45 कर्मी
NTPC Hospital – 05 कर्मी
NTPC – 30 कर्मी
State Fire and Safety – 10  कर्मी
Indian Army – 30 कर्मी
State Police – 12 कर्मी
ITBP – 25 कर्मी
SDRF – 15  कर्मी
IB – 02 कर्मी
OM Metal – 25 कर्मी
USD Solution – 06 कर्मी
HCC – 12 कर्मी

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...