Thursday, May 14, 2026
Home lifestyle Pipalkoti : पीपलकोटी की यादों के बहाने - जंगली बेर को याद...

Pipalkoti : पीपलकोटी की यादों के बहाने – जंगली बेर को याद किया। पढ़े पर्यावरण कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार जे०पी० मैठाणी की यह रिपोर्ट

Pipalkoti : पीपलकोटी की यादों के बहाने – जंगली बेर को याद किया। पढ़े पर्यावरण कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार जे०पी० मैठाणी की यह रिपोर्ट

रूप चन्द जी देहरादून में साइकिल पर स्कूलों के बाहर जंगली बेर बेचते है , आजकल मालदेवता वाले जंगलों से बेर लाते हैं और 200 रुपये किलो बेच देते हैं ! आज मैं अभी आरव को स्कूल से लेने जा रहा था तो ONGC चौक के पास काली मंदिर पर उनको उत्सुकतावश उनको रोक लिया !

मैंने सोचाये बेर बहुत सालों से खाई नहीं – पहले के बचपन केरे यादों में पीपलकोटी के आस पास – जैसे – रांगल डीप , पिंगल पाट्टा , सामने होम कुंडी, ऊपर -ह्यांल कनाल, गड़ी धार में सडकों के किनारे भी बहुत बेर होती थी अब वहाँ होटल आदि बन गए हैं !

बेर के कांटे बहुत तेज, नुकीले और मुड़े हुए होते हैं तेजी से चुभते हैं लेकिन उनका दर्द बहुत देर तक नहीं रहता है जैसे -माल्टा, गिवें और म्येलु के कांटे दर्द करते हैं वैसे खतरनाक बेर के कांटे नहीं होते !

जंगली बेर को हम ब्योर कहते और थोड़ी कम पकी हुई पीली बेर जीभ में बहुत तीखी लगती . इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार – जंगली बेर ज़िज़िफस वंश का एक काँटेदार झाड़ी है , जिसके फल खाने योग्य होते हैं, जैतून के आकार के और बनावट व स्वाद में सेब जैसे। ज़िज़िफस की कई प्रजातियाँ हैं, और इनमें से, ज़िज़िफस जुजुबा, जिसे लाल खजूर या चीनी खजूर भी कहा जाता है, मूल रूप से चीन में पाया जाता है, और ज़िज़िफस मॉरिटानिया, जो भारत में पाया जाता है, पर सबसे अधिक अध्ययन किया गया है।

जंगली बेर के फल, बीज और पत्ती का उपयोग पारंपरिक चीनी और भारतीय चिकित्सा प्रणालियों में अनिद्रा , चिंता , जठरांत्र और अन्य बीमारियों के उपचार में वर्षों से किया जाता रहा है , हालांकि, अधिकांश उपयोगों का समर्थन करने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का अभाव है।

जंगली बेर के फल में सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट, कैंसररोधी, जठरांत्र संबंधी सुरक्षा, शामक और तंत्रिका-सुरक्षात्मक गुण पाए जाते हैं। बेर के औषधीय गुण इसमें मौजूद विभिन्न पोषक तत्वों, जैसे विटामिन , फ्लेवोनोइड्स, अमीनो एसिड, कार्बनिक अम्ल और पॉलीसैकेराइड्स, से प्राप्त होते हैं। जंगली बेर रक्त शर्करा को भी कम करता है।, ट्राइग्लिसराइड्स, और कोलेस्ट्रॉल का स्तर.

जंगली बेर के फल को कच्चा खाया जाता है और इसका उपयोग जैम, प्रिज़र्व और अन्य उत्पाद बनाने में किया जाता है। फल, बीज के अर्क, और पत्तियों, छाल और तने के चूर्ण का पारंपरिक रूप से औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाता रहा है।
ये आज बेर की बात हुई और रूप चन्द जी से भी मुलाकात- बेर खाते हुए पीपलकोटी की याद ताजा की गयी !

RELATED ARTICLES

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...