Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle लोकेश नवानी:उत्तराखण्ड में भाषा आन्दोलन के भगीरथ।

लोकेश नवानी:उत्तराखण्ड में भाषा आन्दोलन के भगीरथ।

लोकेश नवानी:उत्तराखण्ड में भाषा आन्दोलन के भगीरथ।

 

By – Virendra Panwar

लोकेश नवानी उत्तराखण्ड की अपनी लोकभाषाओँ को मान्यता दिलाने के आन्दोलन के भगीरथ हैं। आज उत्तराखण्ड में राज्य की गढवाली और कुमाऊँनी भाषाओँ के संरक्षण और सँवर्धन के लिये जो आन्दोलन दिखाई देता है,इस भाषाई आन्दोलन की अवधारणा के मूल में जिस सख्शियत का अहम् योगदान है,उनका नाम है लोकेश नवानी।लोकेश नवानी सिर्फ एक नामभर नहीँ हैं,वे स्वयं में एक संस्था हैं।
उन्होंने भाषा-आन्दोलन की शुरुआत गढ़वाली भाषा के साहित्य से की। वास्तव में कहें,तो कविता को
भाषा आन्दोलन का शुरुआती जरिया बनाया। वर्तमान दौर में गढ़वाली भाषा के जितने भी नामी रचनाकार हैं,कहीँ ना कहीं इनको अंकुरित करने में लोकेश नवानी जी का बड़ा योगदान है। गढ़वाली भाषा और साहित्य पर मैं स्वयं भी अगर कुछ लिख सका हूँ,तो इसका श्रेय श्री लोकेश जी के मार्गदर्शन को ही जाता है।उन्होने धाद जैसी पत्रिका को ना केवल स्थापित किया, वरन धाद के जरिए गढ़वाली साहित्य में एक ऐसा वातावरण तैयार किया ,जिससे एक नया कवि, लेखक भी अपने आप को सहजता से ब्यक्त और अभिब्यक्त कर सके।
गढ़वाली भाषा के संवर्धन और संरक्षण की मूल अवधारणा को लोकेश नवानी जी ने जिस तरह से ब्यापक फलक प्रदान किया,वह बेजोड़ है।
राज्य की गढ़वाली और कुमाऊँनी भाषाओं की स्थिति पृथक राज्य बनने के बाद आज भी जस की तस बनी हुईं है।
राज्य की भाषाओँ का जब भी जिक्र होता है,तो स्वाभाविक रूप से एक मूल प्रश्न सामने उभरकर सामने आ जाता है। पहाड़ों में जनसुविधाओँ की कमी के बहाने और कारण लोगों का पलायन।इस कारण से पहाड़ में आई विसंगतियों में सबसे बड़ी विसंगति यह आ रही है कि यहाँ की मूल भाषायें गढ़वाली और कुमाऊँनी कहीं पीछे छूटती चली जा रही हैं। सवाल अकेले भाषा का नहीं है,भाषा से जुड़ी सांस्कृतिक पहचान के सवाल अलग से हैं। ऐसे में गढ़वाली और कुमाऊँनी भाषाओं को संरक्षित,पल्लवित,पुष्पित करने का अतिरिक्त दबाव यहाँ के लोकसमाज पर आ जाता है। राज्य की ये दोनों प्रमुख भाषाएँ आज के दौर में ही अपने अस्तित्व को खोने के संकट में आई होँ,ऐसा नहीं है।
उत्तराखण्ड की भाषाएँ जिस संकट की स्थिति में आज पहुँची हैं,लोकेश नवानी को इस संकट की आहट अस्सी के दशक से ही सुनाई देने लगी थी। बाद में सन 1996 में यूनेस्को जैसी संस्था की लुप्त होने के कगार वाली भाषाओँ की सूची में जब गढ़वाली और कुमाऊँनी भाषाओँ के नाम आये ,तो फिर भाषाप्रेमियोँ के सजग वर्ग को सोचने समझने और इस बाबत चिन्तन करने पर विवश होना पड़ा।
उत्तराखण्ड में भाषा-आन्दोलन का नामकरण, भाषा-आन्दोलन की परिकल्पना और भाषा आन्दोलन की समग्र अवधारणा लोकेश नवानी जी की देन हैं।
मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि आज के दौर में गढ़वाली भाषा आन्दोलन के नाम पर अलग अलग मंचों के माध्यम से काम किया जा रहा है,वह भाषा के लिए अच्छी बात हो सकती है। लेकिन इस सारे भाषाई अभियान के मूल में प्रेरणा लोकेश नवानी ही हैं।
गढ़वाली भाषा के लिए आज जो भी, जहां भी जैसा काम काम हो रहा है,उसका अवलोकन करने पर एक बात ज्ञात होती है कि भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए ज्यादातर कविता के इर्द-गिर्द ही सिमट कर रह गया है।
भाषा के लिए जिस संकल्पना और अवधारणा को लेकर लोकेश नवानी जी आगे बढ़े हैं,उस दिशा में गम्भीर काम उस स्तर पर हो नहीं पा रहा है।
आज के दौर में समान उद्देश्यों को लेकर गढ़वाली भाषा के लिए काम कर रहे ब्यक्ति अथवा संस्थाओं के पास अपना भाषाई रोड़ -मैप हो सकता है, लेकिन भाषा की जो संकल्पना लोकेश नवानी जी की चाह है,वह कहीं ना कहीं अभी धरातल पर आना बाकी है।
इसे लोकेश नवानी का अवगुण कहें या महानता,कि वे कोई भाषाई मंच हो या भाषा के किसी घटक पर श्रेय लेने की बात हो,हमेशा ही दूसरों को आगे बढ़ाने का काम करते रहे,स्वयं पृष्ठभूमि में रहे।

…..……………………….

“अक्सर मैने उनसे जब भी इस बाबत पूछा, उनका जवाब होता, हमें भविष्य के भाषा के आन्दोलनकारी तैयार करनी हैं।” यह बात श्री नवानी ने कवि वीरेंद्र पंवार से कही है।

………………………….

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...