Sunday, June 28, 2026
Home देहरादून स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा गणतंत्र दिवस समारोह

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा गणतंत्र दिवस समारोह

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा गणतंत्र दिवस समारोह

 

Dr. Suahil Upashyay

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह विश्वविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संविधान, लोकतंत्र तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को प्रभावशाली रूप से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लेखक गाँव की निदेशक एवं स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा विदुषी निशंक तथा विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. आर.सी. सुन्द्रियाल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिससे समूचा परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। तत्पश्चात विदुषी निशंक एवं प्रति-कुलपति प्रो. आर.सी. सुन्द्रियाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया।
समारोह में बीएएमएस, योग एवं बीएनवाईएस के विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन, सामूहिक गीत, नृत्य, देशभक्ति गीतों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभागार को ऊर्जा और वीर रस से भर दिया। इन प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी सशक्त संदेश दिया।
संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत देश राग एवं लोक गीतों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बीएएमएस के छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया और अनेक दर्शकों की आँखें नम हो गईं।
मुख्य अतिथि विदुषी निशंक ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों तथा राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है तथा एक सशक्त, समावेशी और जिम्मेदार भारत के निर्माण का संदेश देता है।
इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो. आर.सी. सुन्द्रियाल ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों एवं दायित्वों के संतुलन पर बल दिया। वहीं विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री प्रदीप कोठियाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रतिबद्धताओं को रेखांकित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल एवं डॉ. शिवानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री बालकृष्ण चमोली, डीन अकादमिक प्रो. राजुल दत्त, डॉ. अंजना विलियम्स (प्राचार्य, नर्सिंग), कुलसचिव अरविंद अरोड़ा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आईटी सेल की समन्वयक अंजलि नैथानी सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...