– सियासत के दो ‘एवरग्रीन खिलाड़ी’, जिनकी हर चाल पर सबकी नजर।
– बयान दें तो बहस, चुप रहें तो भी चर्चा-ऐसे हैं ये दो नेता।
By – Avdhesh Nautiyal
उत्तराखंड की राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे हैं जिनकी प्रासंगिकता पद से नहीं, व्यक्तित्व से तय होती है। पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व सीएम हरीश रावत ऐसे ही दो दिग्गज हैं। अलग-अलग दलों के धुर विरोधी होने के बावजूद दोनों की राजनीतिक सक्रियता हमेशा चर्चा में रहती है।
सियासत की बिसात पर उनकी हर चाल पर पार्टी, मीडिया और जनता की नजर टिकी रहती है। कभी बयान से हलचल मचती है तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट से बहस छिड़ जाती है। बदलते दौर में भी इन दोनों नेताओं की मौजूदगी यह बताती है कि राजनीति में कुछ नाम कभी ‘आउट ऑफ सीन’ नहीं होते। इसी लिए इन दोनों नेताओं को उत्तराखंड की सियासत का ‘एवरग्रीन खिलाड़ी कहा जाता है। सियासत में आजकल इन दिग्गजों की अगली चाल की चर्चा जोरों पर हैं। सब अपने-अपने हिसाब से आंकलन कर रहे हैं। देखो आगे-आगे होता है क्या.?







