Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle सत्रह दिनों में 2 लाख 12 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे गंगोत्री...

सत्रह दिनों में 2 लाख 12 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे गंगोत्री यमुनोत्री

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली है। इस दौरान उन्होंने यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की है। उन्होंने मौसम की स्थिति के चलते सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी दिए है। कहा कि सुगम,सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा का संचालन प्रशासन की प्राथमिकता है। जबकि यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था पर जिला पंचायत को भी नोटिस किया गया है।

बता दें कि जिले के दोनों धामों यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पूरी आस्था और भक्ति के साथ सुगम व सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। अब तक 2 लाख 12 हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन कर चुके हैं और यात्रियों के आवागमन का क्रम अनवरत जारी है। यात्रा व्यवस्थाओं को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने तथा आगामी दिनों में मौसम की स्थिति और बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों के साथ यात्रा संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया कि यात्रा कंट्रोल रूम को अब तक कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 28 का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया है तथा शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों से जुड़ी किसी भी शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित हो।

जिलाधिकारी ने यात्रा के सुपर नोडल अधिकारियों सीडीओ व एडीएम और यात्रा मार्गों पर तैनात नोडल अधिकारियों से व्यवस्थाओं का ग्राउंड फीडबैक भी लिया।

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों और धाम परिसरों में साफ-सफाई की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके संबंध में जिला पंचायत पर जुर्माना लगाने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एएमए जिला पंचायत को तत्काल कूड़ा वाहन की व्यवस्था करने और कूड़े के निस्तारण हेतु उत्तरकाशी व बड़कोट की डंपिंग साइट का उपयोग करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शौचालयों की नियमित स्वच्छता पर विशेष जोर दिया तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने श्री गंगोत्री धाम मार्ग के सोनगाड क्षेत्र में सड़क के किनारे नदी की ओर रिफ्लेक्टर लगाने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में खराब मौसम और बारिश की संभावना के दृष्टिगत सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ सफाई और यातायात व्यवस्था के कड़े प्रबंध रखे जाएं ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो ।

इस दौरान सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्त मिश्र, एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी,एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सीओ बड़कोट चंचल शर्मा सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...