अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होगा “ठोउड़ा महोत्सव” 2026.

By – Prem Pancholi
विगत वर्षों से आयोजित जौनसार बावर क्षेत्र का एक खास नृत्य ठोउड़ा के नाम से राजधानी में “ठोउड़ा महोत्सव” आयोजित होते आया है। आज इसी विषय को लेकर आयोजकों की अहम बैठक हुई है और तय किया गया कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में तीन दिवसीय “ठोउड़ा महोत्सव” आयोजित किया जाएगा।
“ठोउड़ा महोत्सव” को सफल बनाने के लिए प्रमुख आयोजक कुंदन सिंह चौहान ने सभी से सहयोग की अपील की है। जबकि बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन है। इसके लिए सभी को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि “ठोउड़ा महोत्सव” को सफल बनाने बावत सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने स्तर से आर्थिक संसाधन भी जोड़ने होंगे। कहा कि जल्दी रणनीतिक बैठक आहूत होगी जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
इस दौरान सभी ने “ठोउड़ा महोत्सव” को सफल बनाने बावत अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए है। इस अवसर पर विपिन, नरेश सिंह, निकेश वर्मा, हरीश धामी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। यह संकल्प लिया गया कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से इस वर्ष का “ठोउड़ा महोत्सव” भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा। सभी उपस्थित जनों ने आयोजन की तैयारियों में पूर्ण सहयोग देने का भी भरोसा दिया है।
बैठक में प्रमुख रूप से आचार्य विमल पांडे, चंदन सिंह, गंगा बिष्ट, ज्योति रजवार, वैशाली रावत, ललित कुमार आर्य, मीरा आर्य, बबली चौहान, शिवप्रसाद सिंह मनराल, महत्व सिंह चौहान, मीना बिष्ट, शेखर सिंह नेगी, विशाल गोसाईं, प्रेम पंचोली, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, रिया नैथानी, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, हंसा धामी, सोनी, विपिन, नरेंद्र रोथान, हेमचंद्र जोशी, बसंत वल्लभ जोशी, विक्रम सिंह नेगी, कुंदन सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट, नरेश सिंह, निकेश वर्मा, सुंदर भाई हरीश धामी एवं ज्योति राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।







