Sunday, November 15, 2026
Home lifestyle ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए उदीयमान युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता विशेष योजना - विधायक...

ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए उदीयमान युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता विशेष योजना – विधायक पुरोला

उत्तरकाशी के गुन्दियाट गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ है। इस दौरान मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने खिलाड़ियों की खूब हौसलाअफजाई की और कहा कि खेल “युवा विकास” की बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। खेल न कि शारीरिक स्वस्थता के लिए जरूरी है खेल मानसिक विकास में भी उतना ही वृद्धि करता है।

ज्ञात हो कि गुन्दियाट गांव में आयोजित केसीसी (KCC) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस तरह की खेल प्रतियोगिता गांव स्तर पर होनी चाहिए का बखूबी समर्थन किया। साथ ही उन्होंने इस अयोजन के आयोजकों की सराहना की है।
​
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेलकूद से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम, आपसी सहयोग, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक गुणों की भावना भी जागृत होती है। विधायक श्री लाल ने राज्य सरकार की खेल नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘उदीयमान युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता’ के माध्यम से लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में खेल सामग्री, खेल मैदान, व्यायाम शिक्षक और योग शिक्षकों की व्यवस्था करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
​
उन्होंने बालिकाओं की खेलकूद में बढ़ती भागीदारी पर खुशी जाहिर की, कहा, कि एक दौर था जब बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आज हमारी बेटियां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने दूरदराज के गुन्दियाट गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए आयोजकों और खेल प्रेमियों की पीठ थपथपाई।

​इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, किमडार की प्रधान कविता, ओम प्रकाश नौटियाल, संयोजक जयवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, त्रिलोक बिजल्वाण, राजेश बिजल्वाण, महेंद्र, प्रकाश, पूर्ण भक्त, और अध्यक्ष प्रदीप राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह ने किया है।

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए उदीयमान युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता विशेष योजना – विधायक पुरोला

उत्तरकाशी के गुन्दियाट गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ है। इस दौरान मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर...

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...