ज्ञात हो कि गुन्दियाट गांव में आयोजित केसीसी (KCC) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस तरह की खेल प्रतियोगिता गांव स्तर पर होनी चाहिए का बखूबी समर्थन किया। साथ ही उन्होंने इस अयोजन के आयोजकों की सराहना की है।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेलकूद से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम, आपसी सहयोग, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक गुणों की भावना भी जागृत होती है। विधायक श्री लाल ने राज्य सरकार की खेल नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘उदीयमान युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता’ के माध्यम से लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में खेल सामग्री, खेल मैदान, व्यायाम शिक्षक और योग शिक्षकों की व्यवस्था करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बालिकाओं की खेलकूद में बढ़ती भागीदारी पर खुशी जाहिर की, कहा, कि एक दौर था जब बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आज हमारी बेटियां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने दूरदराज के गुन्दियाट गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए आयोजकों और खेल प्रेमियों की पीठ थपथपाई।
इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, किमडार की प्रधान कविता, ओम प्रकाश नौटियाल, संयोजक जयवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, त्रिलोक बिजल्वाण, राजेश बिजल्वाण, महेंद्र, प्रकाश, पूर्ण भक्त, और अध्यक्ष प्रदीप राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह ने किया है।








