विचार एक नई सोच संगठन के बैनर तले 15 अगस्त से 30 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव काल में डा० अंकित पाराशर पैथोलोजि और रेडियोलोजी को 50 से 70 फीसदी की छूट करने जा रहे है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह अपने डायग्नोसिस सेंटर में इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों और स्वतंत्रता सेनानियो के परिजनों के लिए डायग्नोसिस की विशेष छूट दे रहे है।
ज्ञात हो कि अंकित पराशर शहर के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट है जबकि उनकी पत्नी विशेष पैथोलॉजिस्ट है।
इस अवसर पर वरिष्ठ सर्जन व विचार एक नई सोच के संस्थापक डा० एस डी जोशी ने बताया की श्री पाराशर व श्रीमती पाराशर बहुत ही समाजसेवी है। चिकित्सा के क्षेत्र में वे लगातार सेवा में लगे रहते है। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी कि वे उनके साथ “चलो गांव की ओर” थीम पर कार्य करेंगे। जहां वे विशिष्ट नागरिकों और असहाय, गरीब लोगो को सेवा देंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि डेंगू ने भी कोरोनाकाल के बाद अपना रूप बदल दिया है। अब इसके मरीज उल्टी की भी शिकायत करते है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष डेंगू के सर्वाधिक मरीज पुरुष पाए गए है। आगाह किया कि बरसात में सभी को बहुत सुरक्षित और अपना स्वयं का ख्याल रखना होगा।
डा० पराशर ने जानकारी देते कहा है कि उनके पास सभी प्रकार के जांच की सुविधा है। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजल्वान ने किया है।







