Sunday, June 28, 2026
Home उत्तरकाशी डा० स्वराज विद्वान ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं हेतु सेना...

डा० स्वराज विद्वान ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं हेतु सेना भर्ती में विशेष छूट का निवेदन किया महामहिम से

अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार की पूर्व सदस्य व भाजपा नेत्री डा० स्वराज विद्वान ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंटकर उत्तराखंड राज्य में हो रहे विकास के बारे चर्चा की है। साथ ही राज्य की विभिन्न कार्यों पर सार्थक चर्चा की है।

Latter to Rashtrapati
Latter to Rashtrapati

डा० विद्वान ने बताया कि उन्होंने महामहिम द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में सामान्य शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान देश और राज्य के भविष्य पर सामान्य चर्चा की है। जबकि डा० विद्वान ने महामहिम को उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम आने का न्योता भी दिया है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान महामहिम राष्ट्रपति के साथ अनेक सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई और महामहिम ने उन्हें देश एवं समाज हित में निरंतर कार्य करने को कहा है। इस भेंट के दौरान महामहिम राष्ट्रपति को डा० विद्वान ने उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों एवं उत्तरकाशी जनपद की कुछ समस्याओं से भी अवगत करवाया है। साथ ही निराकरण के लिए महामहिम से अनुरोध भी किया है। बता दें कि चर्चा के दौरान डा० स्वराज विद्वान ने महामहिम को सात सूत्री मांग भी प्रस्तुत की है।

Latter to Rashtrapati
Latter to Rashtrapati

(1) पर्वतीय जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की चाहत में हो रहे युवाओं के पलायन को रोकने के लिए पर्वतीय जनपदों में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष सेना भर्ती करने का अनुरोध करते हुए सेना भर्ती में युवाओं को शैक्षणिक योग्यता, उम्र, फिजिकल में विशेष छूट देने का अनुरोध किया।

(2) उत्तराखंड प्रदेश मे ऑल वेदर रोड परियोजना के निर्माण कार्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों में गरीब निर्धन परिवारों की जमीन एवं घरों का सड़क  चौड़ीकरण के कारण भारी क्षति हो रही है जिसके लिए R W O से बाहर होने वाले घर जमीनों की क्षतिपूर्ति का मुआवजा भी केन्द्र सरकार से देने का अनुरोध किया गया।

(3) उत्तराखंड में एम्स अस्पताल ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस देने का अनुरोध किया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दुर्घटना के समय लाभ मिल सके।

(4) उत्तराखंड प्रदेश की समस्त गरीब निर्धन विधवा महिलाओं को बीपीएल/अन्तोदय राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाय, साथ ही इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत अनिवार्य रूप से प्रधानमंत्री आवास देने हेतु अनुरोध किया गया।

(5) उत्तराखंड प्रदेश के सभी छात्रावासों में भोजन व्यवस्था शुरू करवाने एवं पुराने सरकारी दरों को चेंज करने का अनुरोध किया गया

(6) सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सुविधाओं को मध्य नजर रखते हुए उत्तरकाशी जनपद में मेडिकल कालेज खोलने का अनुरोध किया गया जिसके लिए जनपदवासी वर्षोंसे मांग कर रहे हैं।      (7) उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल में तहसील  बनाने का अनुरोध किया गया। जिसके लिए वर्षों से ब्रह्मखाल क्षेत्र के लोग मांग कर रहे हैं।

डा० स्वराज विद्वान ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति ने उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना है और इन पर सहानभूति पूर्वक विचार करने को कहा है। उन्होंने महाहिम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिष्टाचार भेंट उनके जीवन के अमूल्य क्षण थे। जिन्हे वे ताउम्र याद रखेगी।

Bharti Anand Ananta
शोध, समसामयिक विषयों पर लेखन, कविता/कहानी लेखन, कंटेंट राइटर, स्क्रिप्ट राइटर, थियेटर आर्टिस्ट
RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

जल विद्युत परियोजना : देर आए, दुरस्त आए।

गंगा की अविरल जलधारा पर लगी सरकारी मुहर । ------------------------------ By - Suresh bhai सन् 2004 से भागीरथी के उद्गम में लोहारीनाग-पाला परियोजना (600 मेवा) पर एनटीपीसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...