Prem Pancholi

देहरादून में शूट हो रही Netflix फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम और प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री तथा फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रही Kriti Sanon सहित फ़िल्म निर्माता, लेखिका Kanika Dhillon ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भेंट की है। निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” की शूटिंग हिमाचल में होने वाली थी परन्तु बाद में Netflix की टीम ने उत्तराखण्ड में इस फिल्म की शूटिंग का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में कई खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं जिनको वे अपनी आने वाली फ़िल्मों में सम्मिलित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह शूटिंग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक माह तक चलेगी। इधर मुख्यमंत्री ने कनिका ढिल्लन और कृति सेनन को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) की नयी फ़िल्म नीति भी बनकर तैयार है और इस नई नीति में फ़िल्मों को पहले से अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि OTT platform और Webseries को भी अनुदान के साथ-साथ अन्य पुरुस्कारों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मिलित किया गया है। नयी शूटिंग डेस्टिनशनों को भी चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए सरल व सुगम बनाया जाएगा। ताकि उत्तराखण्ड में और अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सके।
इस अवसर पर फ़िल्म विकास परिषद के CEO और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, आर.एस.पिपलवा व शरद मित्तल उपस्थित रहे।







