Sunday, September 13, 2026
Home विविध प्रतिशोध की राजनीति : दरअसल राजनीति ही महाभारत है

प्रतिशोध की राजनीति : दरअसल राजनीति ही महाभारत है

प्रतिशोध की राजनीति : दरअसल राजनीति ही महाभारत है

Govind Prasad Bahuguna

Mahabharat
Mahabharat

दूसरों को उपदेश देना आसान काम होता है लेकिन यदि उसका पालन स्वयं करना पड़े तो यही काम मुश्किल लगता है I

महाभारत के एक प्रसंग में नीतिज्ञ विदुर बोल रहे थे कि-
“वाक्सायका वदनान्निष्पतन्ति
यैराहतः शोचति रात्र्यहानि ।
परस्परं मर्मसु ते पतन्ति
तान् पण्डितो नापसृजेत्परेषु ॥”-महाभारत

“वचन रूपी बाण से दूसरों के मर्म को चोट पहुँचाने से आहत व्यक्ति दुःख में डूब जाता है I इसलिए ऐसा किसी भी समझदार आदमी को नहीं करना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति के स्वाभिमान को चोट पहुंचे I ”

यह पढ़ते समय मुझे श्रीमद्भागवत का एक प्रसंग याद आया जब यही विदुर जी भूतपूर्व सम्राट धृतराष्ट्र को बहुत ही चुभने वाली बात कह गए थे, उसी धृतराष्ट्र को जिसके सारे बेटे युद्ध में मारे गए थे I

दरअसल प्रसंग इस तरह का था कि महाभारत के युद्ध में पराजय के बाद जब पांडवों के हाथ में हस्तिनापुर की सत्ता आ गयी, तो नए सम्राट युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र को राजभवन से बेदखल नहीं किया बल्कि आदरपूर्वक कहा कि -ताऊजी आप हमारे लिए अभी भी राजा हो -आप यहीं हमारे पास बने रहिये और उनका खूब ख्याल रखा लेकिन उनके खान-पान की व्यवस्था भीमसेन देख रहे थे-जो धृतराष्ट्र से खुंदक रखते थे -़…

Mahabharat
Bheem

इसी बीच एक दिन विदुर वहां आ पहुंचे और वहां के हालचाल देखकर धृतराष्ट्र को कुछ ऐसी चुभने वाली बात कह गये कि धृतराष्ट्र को भी सुनकर अपने पर ग्लानि महसूस होने लगी और राजभवन छोड़ने का मन बना लिया- विदुर ने कहा-
“अहो ! इस प्राणी को जीवित रहने की इच्छा कितनी बलवती है जिसकी वजह से यह भीम का दिया हुआ टुकड़ा खाकर कुत्ते का सा जीवन बिता रहे हैं ! !जिसको आपने आग में जलाने की कोशिश की , विष देकर मार डालना चाहा, भरी सभा में जिनकी विवाहिता स्त्री का अपमान हुआ , जिनकी भूमि और संपत्ति को छीना, आज उन्हीं के अन्न से पल रहे हो , धिक्कार है ऐसे जीवन से तो मरना अच्छा है !! —

अहो महीयसी जन्तोर्जीविताशा यया भवान
भीमापवर्जितं पिण्डमादत्ते गृहपालवत ॥२२॥
अग्निर्निसृष्टो दत्तश्च गरो दाराश्च दुषिताः ।
हृतं क्षेत्रं धनं येषां तद्दतैरसुभिः कियत ॥२३॥
तस्यापि तव देहोऽयं कॄपणस्य जिजीविषोः ।
परईत्यनिच्छते जीर्णो जरया वाससी इव ॥२४॥-श्रीमद्भागवत

विदुर के द्वारा पूर्व सम्राट धृतराष्ट्र को इतनी कड़वी बात कहते हुए जरा भी संकोच नहीं हुआ , यही विदुर जो कभी धृतराष्ट्र के मंत्री भी थे।

देखिए, राज्य सत्ता चली जाने के बाद कैसी गति होती है, यह दृष्टान्त आपके सामने है। शायद इसीलिये हर शासक किसी तरह सत्ता पर बने रहना चाहते हैं। उनके दिमाग में यही चलता रहता है कि कहीं ऐसा न हो कि कुर्सी छीन जाने के बाद अगला शासक मुझको जेल में डाल दे –
प्रतिशोध की यह राजनीति सदैव से चली आ रही है। समय महाभारत का हो या आधुनिक काल का , बात एक जैसी हैI आपको याद होगा इमरजेंसी के बाद जनता पार्टी के राज में श्रीमती इंदिरागांधी को जेल में डाल दिया गया था हालांकि जे०पी० ऐसा नहीं चाहते थे लेकिन चरणसिंह और मोरारजी देसाई ने अपना हिसाब चुकता किया।

Bharti Anand Ananta
शोध, समसामयिक विषयों पर लेखन, कविता/कहानी लेखन, कंटेंट राइटर, स्क्रिप्ट राइटर, थियेटर आर्टिस्ट
RELATED ARTICLES

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

नहीं बन पाई रिस्पना से ऋषिपर्णा, पूर्व CM का सपना भी चकनाचूर

By - Prem Pancholi मसूरी पर्वतमाला के जलागम क्षेत्र यथा शिवालिक हिमालय से निकलने वाली रिस्पना नदी की हालात बिगड़ती ही जा रही है। बताया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...