Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड द रिंक अग्निकांड..मसूरी के शानदार इतिहास का अंत

द रिंक अग्निकांड..मसूरी के शानदार इतिहास का अंत

द रिंक अग्निकांड..मसूरी के शानदार इतिहास का अंत

@Jaiprakash Uttrakhandi

कुछ माह पूर्व जब आधी रात संदेहास्पद अग्निकांड में मसूरी में भारत और पूर्वी एशिया का सबसे पहला स्केटिंग हाल ‘द रिकं’ जलकर राख हो गया। अविभाजित देश को स्केटिंग का खेल देने वाला यह रिंक हाल कोलकाता के एक अंग्रेज दंत चिकित्सक ने 1890 में बनाया था। आयरलैंड के डबलिन शहर के एक मध्ययुगीन प्रेक्षागृह के भव्य आर्किटेक्ट पर मसूरी में यह स्केटिंग हाल 1885 में बनना शुरू हुआ और अप्रेल 1890 में इसमें देश और पूर्वी एशिया की पहली स्केटिंग शुरू हुई।

विदेशी कारीगरों द्वारा निर्मित द रिंक का फर्श 127×76 फीट डिजायन किया गया था, जिसकी लकडी नार्वे से मंगायी गयी थी। 1895 में पहाडी विल्सन के पुत्र चार्ल्स विल्सन(चार्ली) ने रिंक खरीद लिया और वह 1923-24 तक वह इसके स्वामी रहे। चार्ल्स विल्सन हर्षिल की पहाडी मां गुलाबो और अंग्रेज पिता फ्रेडरिक विल्सन(पहाडी विल्सन) का सबसे बडा बेटा था, जो उन दिनों देहरादून में वर्तमान अस्ले हाल और दून क्लब समैत मसूरी दून में कई बडी भू संपत्तियों का स्वामी था। चार्ल्स विल्सन ने गंगा घाटी, उत्तरकाशी और थौलधार (टिहरी गढ़वाल) के कई पहाडी नौजवानों को स्केटिंग में प्रशिक्षित कर चीन, यूरोप और आस्ट्रेलिया तक भेजा, जिसकी मेरे पास एक दस्तावेजी लिस्ट है।

कुछ रिकार्डों के अनुसार चार्ली ने 1920 में अपने मैनेजर ए जी विन को इस संपत्ति के अधिकार सौंपे, विन ने इसमें प्रथम विश्वयुद्ध के दिनों में पेवेलियन सिनेमा(बाईसकोप) शुरू किया और रिंक परिसर में उत्तर भारत का पहला मिनिरल वाटर प्लांट लगाया। बाद में द रिंक मसूरी के प्रख्यात सेठ पूरण चंद एंड सन्स के परिवार ने खरीदा और हाल में यह बिका।

1946 तक इसमें फोसेज क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और 1950 में यह मसूरी शरदोत्सव का केन्द्र बना और 1982-83 तक रिंक शरदोत्सव की जान होता था। मेरी याददाश्त में 1960 में द रिंक में दारा सिंह और किंगकांग की प्रसिद्ध कुश्ती हुई थी, जिसके बडे बडे कट आऊट मसूरी भर में लगाये गये थे। तीन रिक्शों पर  ढोलची भौंपू के साथ इस कुश्ती का प्रचार करते थे, उन दिनों मैं स्थानीय बेवरली कान्वेंट जीजस एंड मेरी  स्कूल से  निकलकर मसूरी के रमादेवी स्कूल पहुंचा ही था।

1967 में मसूरी माल रोड स्थित सुप्रसिद्ध स्टेण्डर्ड रिंक भी इसी तरह संदेहास्पद हालत में अग्निकांड की भेंट चढ गया था, जिसमें तत्कालिन स्वामी की बीवी जलकर मर गयी थी, मुझे याद है मैं उस रात रियोल्टो सिनेमा से नाईट शो देखकर लौट रहा था और पूरा माल रोड आग की लपटों से घिरा था।(इस पर एक ऐतिहासिक लेख मैंने साल 2002 में मफसिलाइट वीकली में लिखा था।)

पुराने मसूरी वासी की तरह द रिंक और स्टेण्डर्ड रिंक से मेरी बचपन व जवानी की बहुत से स्वर्णिम यादे जुडी हैं। मैंने स्केटिंग बचपन में स्टेण्डर्ड रिंक में  सीखी थी और 1972 तक द रिंक से मेरा नाता रहा, 1972 के बाद मैंने द रिंक में शरदोत्सव में कई नाटकों में हिस्सा लिया, दरअसल 1970 दशक के कालेज दिनों में शरदोत्सव का द रिंक हमारे जैसे अनेक नौजवानों का  अपनी माशूका से मिलने की बेहतरीन जगह होती थी।

स्टेण्डर्ड रिंक के लगभग 56 साल बाद आज द रिंक रात को ठीक उसी अंदाज में संदेहास्पद हालत में आग से जलकर ठीक उसी तरह खाक हो गया। स्टेण्डर्ड रिंक अग्निकांड के बारे में उन दिनों चर्चा थी कि बीमा की रकम के चक्कर में यह हाल जल गया और मालिक की बीवी मर गयी, द रिंक के ताजा अग्निकांड के बाबत भी तरह तरह की बाते हवा में तैर रही हैं। यह तय है कि कल उस जगह शानदार होटल अस्तित्व में आयेगा, पर शहर और देश के इतिहास ने आज एक शानदार अमानत सदा के लिए खो दी है। अच्छी बात यह है कि द रिंक अग्निकांड में इसके परिसर में सो रहे सब लोग जीवित बच गये। आज दोपहर तक अग्नि शमन सेवा मुस्तेदी से आग बुझा रही थी। आसपास के इमारतें बच गयी, लेकिन कुछ  लोगों का नुकसान हुआ है

अलविदा द रिंक, मरते दम तक याद आओगे मित्र।
तुझे मेरी और तमाम पुराने मसूरियन की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि (जयप्रकाश उत्तराखंडी)

RELATED ARTICLES

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...